Husband Pushes Wife From Train on Honeymoon After Marriage; लव मैरिज कर हनीमून पर गए पति ने चलती ट्रेन से दियाधक्का, पैर पकड़ गिड़गिड़ाती रही पत्नी

Husband Pushes Wife From Train During

हर लड़की का सपना होता है कि वो अपने पसंद के लड़के से विवाह करे। इसी चक्कर में कुछ लड़कियां परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लेती हैं। कुछ का प्रेम विवाह सफल होता है और कुछ बेचारी अपनी किस्मत को कोसते हुए आंसू बहती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक लड़की का जिसने अपने परिवार से बगावत कर अपने प्रेमी से प्रेम विवाह (Husband Pushes Wife From Train on Honeymoon After Marriage) किया। घर वाले मना करते रहे, उसने उनकी एक न सुनी। आखिर में उसके हाथ सिवाय गहरी चोट के कुछ नहीं लगा। दरअसल, उसका अपना प्रेमी दगाबाज निकला। मामला है उत्तर प्रदेश के देवरिया का, जहाँ खुशबू नामक एक युवती को लव मैरिज करना भारी पड़ गया। शादी के बाद हनीमून पर निकले पति ने वापसी के समय पत्नी को चलती ट्रेन धक्का दे दिया। खून से लथपथ हालत में वो नाले में पड़ी मिली। स्थानीय गांव वालों ने उसे देख और फौरन आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

शंकर ने खुशबू को किरिगढ़ा के पास चलती ट्रेन से (Husband Pushes Wife From Train on Honeymoon After Marriage) दिया धक्का 

दरअसल, घटना पतरातू स्टेशन के पास किरीगढ़ा गांव की है। महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली खुशबू कुमारी के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उसने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर गोरखपुर के रहने वाले शंकर से शादी की थी। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों उत्तर प्रदेश से झारखंड घूमने के लिए गए थे। घूमने के बाद जब दोनों वहां से लौट रहे थे, तभी शंकर ने खुशबू को किरिगढ़ा के पास चलती ट्रेन से धक्का दे (Husband Pushes Wife From Train on Honeymoon After Marriage) दिया। इसके बाद महिला एक नाले में पड़ी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे कर्मचारी आकाश पासवान ने घटना की जानकारी आरपीएफ को दी और ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। खुशबू ने बताया कि दो दिन पहले वह और शंकर उत्तर प्रदेश से घूमने के लिए निकले थे और झारखंड पहुंचे थे। वहां दोनों कई धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमे और खूब मजे किए। फिर रात वाली ट्रेन से वह वापस आ रहे थे। इसी बीच शंकर उसे मीठी-मीठी बातों में उलझाकर ट्रेन के दरवाजे के पास ले गया और उसे धक्का देना शुरू किया। खुशबू ने बताया कि उसने शंकर के पैर पकड़े, लेकिन शंकर ने उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। 

इसे भी पढ़ें:- आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

शादी के बाद उसका व्यवहार बदल गया था और वह मारपीट करने लगा (Husband Pushes Wife From Train on Honeymoon After Marriage) था- पीड़िता 

होश में आने पर घायल खुशबू ने पुलिस को बताया कि “उसका पति शंकर कुमार गोरखपुर जिले का रहने वाला है। बुधवार रात बनारस-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस बीच खुशबू ने यह भी बताया कि “उसने एक वर्ष पहले शंकर से प्रेम विवाह किया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसका व्यवहार बदल गया था और वह मारपीट करने लगा (Husband Pushes Wife From Train on Honeymoon After Marriage) था।  खैर, खुशबू का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले पर खुशबू की बहन ने कहा कि “उसने घर वालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। आज वह इसका खामियाजा भुगत रही है। हमें उसका नतीजा देखने को मिल रहा है। तो वहीं पुलिस का कहना है कि “वह आरोपी की तलाश कर रही है। और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। सोचनीय वाली बात यह कि जिस प्रेमी से शादी करने के लिए उसने घर वालों से बगावत की। न सिर्फ बगावत की बल्कि घरवालों के खिलाफ जाकर शादी भी की। आखिर में वही प्रेमी बेवफा निकला। रोचक बात यह कि प्रेमी से पति बनते ही उसने पत्नी से कहा, “चलो हनीमून पर ले चलता हूं।” और फिर वापसी में उसने पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है और पैर में भी चोटें लगी हैं। खुशबू ने होश में आने पर अपने बारे में जानकारी दी। 

Latest News in Hindi Today Hindi Husband Pushes Wife From Train on Honeymoon After Marriage

#husbandpusheswife #trainincident #honeymoontragedy #lovemarriage #crimealert #indiaupdates #viralnews

Translate »