सरे, कनाडा, 13 सितंबर 2026: Canada के British Columbia स्थित Surrey में भारतीय मूल की एक landlady और tenants के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद social media पर वायरल हो गया है। Videos में barbecue को लेकर बहस, property में कथित unauthorized entry और physical confrontation दिखाई देते हैं। Surrey Police Service ने पुष्टि की है कि विवाद के दौरान एक मौके पर landlady को गिरफ्तार किया गया था।
Beef को लेकर Viral Claim गलत
Social media पर दावा किया गया कि विवाद tenant द्वारा beef barbecue करने को लेकर शुरू हुआ था।
हालांकि Surrey Police Service ने इस दावे से इनकार किया है। Police spokesperson Ian MacDonald ने कहा कि गिरफ्तारी का beef, meat, religion या ideology से कोई संबंध नहीं था। मामला लंबे समय से चले आ रहे landlord-tenant dispute से जुड़ा है।
BBQ को लेकर हुआ था विवाद
Viral videos में landlady tenant के outdoor barbecue को लेकर आपत्ति जताती दिखाई देती हैं। Tenant का आरोप है कि महिला ने grill से खाना हटाने की कोशिश की और कई बार उसकी tenancy में interfere किया।
बाद के videos में कथित तौर पर बिना अनुमति घर में प्रवेश, locks बदलने और physical confrontation जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।
Police ने Arrest की पुष्टि की
Surrey Police ने बताया कि दोनों पक्ष अलग-अलग मौकों पर police assistance मांग चुके थे और ongoing dispute के दौरान एक बार landlady को गिरफ्तार किया गया था।
हालांकि अभी तक कोई charges approve नहीं हुए हैं और investigation जारी होने के कारण Police ने officially महिला की identity disclose नहीं की है।
Raj Tiwana के रूप में पहचान का दावा
Indian media और viral social media posts में महिला की पहचान Raj Tiwana के रूप में की गई है।
कुछ videos में police officers उन्हें handcuff कर ले जाते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि Police ने ongoing investigation का हवाला देते हुए officially नाम की पुष्टि नहीं की है।
Tenants अब Property पर नहीं रहते
Surrey Police के मुताबिक tenants अब उस property पर नहीं रहते और दोनों पक्षों के बीच विवाद से संबंधित नए police calls भी नहीं आए हैं।
Police ने साफ किया है कि viral videos में दिखाई देने वाली घटनाएं एक लंबे landlord-tenant dispute का हिस्सा थीं और उन्हें communal या beef-related controversy के रूप में पेश करना गलत है।
source – Surrey Police Service / The Indian Express / BOOM
जय राष्ट्र न्यूज़

