Bihar Police Recruitment 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
अगर आपके लिए देश की सेवा करना और पुलिस में भर्ती होना एक सपना है, तो अब समय है अपने इस सपने को पूरा करने का, क्योंकि बिहार पुलिस (Bihar Police) 19800 से अधिक पदों पर भर्ती कर रही है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स यानी सीएसबीसी ने सिपाही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) विजिट कर सकते हैं। यही नहीं, आप आसानी से ऑनलाइन इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। पाएं जानकारी सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी (Police Vacancy) में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के बारे में विस्तार से। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC): पाएं जानकारी इस भर्ती के तहत चयन किए गए सिपाहियों को लेवल 3 वेतनमान दिया जाएगा। यानी उन्हें (21,700 से 69,100) तक का वेतन मिलेगा। यह पोस्ट्स बिहार पुलिस (Bihar Police) के विभिन्न जिलों और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस बटालियन के लिए निकाली गई हैं। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के लिए इन पोस्ट्स की डिटेल इस प्रकार है: सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के लिए योग्यता इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता होना बहुत आवश्यक है। जैसे बिहार राज्य सरकार मदरसा बोर्ड द्वारा इश्यूड मौलवी प्रमाण-पत्र, बिहार संस्कृत बोर्ड द्वारा इश्यूड शास्त्री या आचार्य प्रमाण पात्र को भी मान्य माना जाएगा। इसके अलावा कुछ शारीरिक योग्यताएं भी हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। शारीरिक योग्यताएं बिहार पुलिस (Bihar Police) में भर्ती के लिए हाइट सम्बन्धी कुछ मानदंडों का ख्याल रखना चाहिए। जनरल और पिछड़े वर्ग के पुरुषों के लिए उनकी हाइट 165 सेंटीमीटर, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए हाइट 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। महिलाओं के लिए यह हाइट 155 सेंटीमीटर रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) विजिट कर सकते हैं। इनके अलावा भी कुछ अन्य मापदडों का पालन करना जरूरी है। जनरल और पिछड़े वर्ग के पुरुषों के लिए का सीना बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिलाओं के लिए मिनिमन वजन 48 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के लिए आयुसीमा बिहार पुलिस (Bihar Police) की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के लिए मिनिमम आयुसीमा 18 साल और मैक्सिमम 25 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर मिल जाएगी। इस पोस्ट्स में भर्ती के लिए इसे भी पढ़े: Prime Minister Internship Scheme 2025: युवाओं के लिए सुनहरा मौका लिखित परीक्षा, फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि लिए जाएंगे। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस वैकेंसी में सिपाही भर्ती (Constable Recruitment in Bihar Police Vacancy by CSBC) के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होन वाली है और उनके लिए इच्छुक लोग 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यानी, 18 अप्रैल के बाद आप इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें की बिहार के निवासियों और अन्य आरक्षित वर्गों, जनरल और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुक्त 675 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि, बिहार के एससी,एसटी, सभी वर्ग की महिलाओं आदि के लिए यह शुल्क 180 रुपए है। आवेदन शुक्ल का भुगतान ऑनलाइन आसानी से किया जा सकता है। अगर आप इच्छुक हैं, तो बिना समय गवाए आज ही इन पदों के लिए अप्लाई करें। नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Bihar Police Recruitment 2025 #ConstableRecruitmentinBiharPoliceVacancybyCSBC #OfficialWebsite #BiharPolice #police #CSBC

