Shiv

11 Killed in RCB Victory Stampede: आईपीएल की जीत का जश्न बदला मातम में, फ्री टिकट बांटे जाने की अफवाह ने ली 11 लोगों की जान

आईपीएल में आरसीबी की पहली जीत का जश्न मनाने को लेकर हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम पहुंचे थे। फ्री टिकट के लिए पागलों की तरह एक-दूसरे पर गिर पड़े। अफवाह के बाद कुछ लोग रिचमंड सर्कल की ओर भागे, तो कुछ अनिल कुंबले सर्कल के पास पहुंच (11 Killed in RCB Victory Stampede) गए। बता दें कि बैंगलोर के स्टेडियम में 21 स्टैंड और 13 गेट हैं। ज्यादातर गेट आम लोगों के लिए खुले थे। गेट नंबर 9 और 10 आरक्षित थे। गेट नंबर 12, 13 और 14 पर सबसे सबसे अधिक भीड़ थी। क्योंकि ये गेट टीम बस के प्रवेश मार्ग पर थे। ज्यादातर हादसे गेट नंबर 7 पर हुए। कुछ लोगों का कहना है कि भीड़ को संभालने में लापरवाही और शहर की सड़कों पर विजय जुलूस निकालने की अनुमति देने में देरी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। इस बीच सड़कों पर जाम के चलते एम्बुलेंस को निकलने में दिक्कत हो रही थी। यही नहीं, पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मुश्किल हुई।  आरसीबी की पहली जीत का जश्न मनाने को लेकर हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम (11 Killed in RCB Victory Stampede) पहुंचे थे आईपीएल में आरसीबी की पहली जीत का जश्न मनाने को लेकर हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम पहुंचे थे। फ्री टिकट के लिए पागलों की तरह एक-दूसरे पर गिर पड़े। अफवाह के बाद कुछ लोग रिचमंड सर्कल की ओर भागे, तो कुछ अनिल कुंबले सर्कल के पास पहुंच (11 Killed in RCB Victory Stampede) गए। बता दें कि बैंगलोर के स्टेडियम में 21 स्टैंड और 13 गेट हैं। ज्यादातर गेट आम लोगों के लिए खुले थे। गेट नंबर 9 और 10 आरक्षित थे। गेट नंबर 12, 13 और 14 पर सबसे सबसे अधिक भीड़ थी। क्योंकि ये गेट टीम बस के प्रवेश मार्ग पर थे। ज्यादातर हादसे गेट नंबर 7 पर हुए। कुछ लोगों का कहना है कि भीड़ को संभालने में लापरवाही और शहर की सड़कों पर विजय जुलूस निकालने की अनुमति देने में देरी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। इस बीच सड़कों पर जाम के चलते एम्बुलेंस को निकलने में दिक्कत हो रही थी। यही नहीं, पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मुश्किल हुई। इसे भी पढ़ें:- IPL का पहला खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और विजय माल्या ने कही यह बात 35,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में पहुंचे थे 3 लाख (11 Killed in RCB Victory Stampede) लोग  इस दुखद घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, स्टेडियम के पास भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। यहां पर 2-3 लाख से ज्यादा लोग जुटे थे जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की (11 Killed in RCB Victory Stampede) थी। जबकि स्टेडियम में महज 35,000 दर्शकों की क्षमता थी। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की। तो वहीं दूसरी ओर, घटना पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है, लोगों की भीड़ ने गेट तोड़ दिए जिसकी वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। शिवकुमार ने कहा कि लोगों की भीड़ ने गेट तोड़ दिए। मुझे लगता है कि बड़े पैमाने पर वहां पर भगदड़ मच गई। मैंने पुलिस आयुक्त और अधिकारियों से बात की है। हम इस हादसे पर नजर बनाए हुए हैं और सभी से शांत रहने की अपील करते हैं। शिवकुमार ने कहा कि वह उन अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं, जहां घायलों इलाज चल रहा है। फ़िलहाल मुख्यमंत्री, मंत्री और पुलिस अधिकारी पहले से ही घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news 11 Killed in RCB Victory Stampede #RCB #IPL2025 #Stampede #BreakingNews #CricketTragedy #Bangalore

आगे और पढ़ें
Ram Darbar family muhurat

Ram Darbar family muhurat: बड़ा ही भव्य होगा अयोध्या का दरबार, परिवार के साथ इस मुहूर्त में विराजेंगे राजा राम

गंगा दशहरा के अवसर पर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।संयोग देखिये आज ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन भी है। और आज ही आज 11 बजकर 25 मिनट से 11बजकर 40मिनट तक की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि यह प्राण प्रतिष्ठा आज अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। अभिजीत मुहूर्त दिन का सबसे शुभ और पवित्र समय माना जाता (Ram Darbar family muhurat) है। आज ही रामदरबार और गर्भगृह के चारों कोनों में बने परकोटे के अन्य मंदिरों में भी सात विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या और काशी से आए 101 वैदिक आचार्य इस प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को पूरा कराएंगे। बड़ी बात यह कि आज सिद्ध योग भी बन रहा है। पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान की समाप्ति होगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीता राम समेत चारों भाइयों और बजरंगबली आभूषण पहनाए जाएंगे।  अयोध्या जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने कर ली हैं सभी (Ram Darbar family muhurat) तैयारियां बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के इस आयोजन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तकरीबन पांच सौ से अधिक मेहमान शामिल (Ram Darbar family muhurat) होंगे। सीएम योगी मख्य अतिथि होंगे। इसके आलावा संघ, विहिप और बीजेपी से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता दिया गया है। इस बीच सीएम पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे और 10 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 11 बजे से 11.10 तक वो श्रीरामजन्मभूमि का दर्शन पूजन करेंगे। फिर 11.10 से 1 बजे तक सीएम श्रीरामजन्मभूमि परिसर में राम दरबार और नवनिर्मित 6 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी तैयारियां कर ली हैं। विशेषकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है।   सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में (Ram Darbar family muhurat) उभरी है इस कार्यक्रम को लेकर संत समुदाय का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के निर्माण और अयोध्या के विकास के माध्यम से रामनगरी का खोया हुआ गौरव लौटाया है। इतना ही नहीं, विगत आठ वर्षों में अयोध्या में 32 हजार करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं ने शहर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है। सड़क, रेल, हवाई अड्डा, सौंदर्यीकरण और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं ने अयोध्या को विश्व नक्शे पर चमकदार बनाया है। यही नहीं, रामकथा पार्क, सरयू तट का सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंदिर परिसर इसकी (Ram Darbar family muhurat) बानगी हैं। इस दौरान संत-महंतों ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अयोध्या आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभरी है। सरयू त्रयोदशी जन्मोत्सव के अवसर पर नदी तट पर विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।  इसे भी पढ़ें:- इस तरह विदेशी श्रद्धालु अब अयोध्या के राम मंदिर में पा सकेंगे वीआईपी पास प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के (Ram Darbar family muhurat) किए हैं पुख्ता इंतजाम  कार्यक्रम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम (Ram Darbar family muhurat) किए हैं। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने अयोध्या पहुंच रहे हैं। यह दिन न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेगा। गौरतलब हो कि योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से गहरा आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक संबंध है। उनका संबंध न सिर्फ बतौर मुख्यमंत्री बल्कि एक संत, राम भक्त और राम मंदिर आंदोलन के सक्रिय सहयोगी के रूप में है। गोरखनाथ मठ और योगी आदित्यनाथ की तीन पीढ़ियां राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रही हैं।  Latest News in Hindi Today Ram Darbar family muhurat AyodhyaRamMandir #RamDarbar #LordRam #AyodhyaDiaries #RamMandir2025 #DivineIndia #HinduCulture

आगे और पढ़ें
Eid sacrifice message

Imam of Jama Masjid Makes Special Appeal: ईद-उल-अजहा से पहले जामा मस्जिद के इमाम ने लोगों से की यह ख़ास अपील

ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha) वर्ष का दूसरा इस्लामी त्यौहार है। यह ईद-उल-फ़ित्र के बाद आता है। और यह उपवास के पवित्र महीने, रमजान के अंत का प्रतीक है। बता दें कि ईद-उल-अजहा को अरबी में ईद-उल-अजहा और भारतीय उपमहाद्वीप में बकर-ईद कहा जाता है, क्योंकि इस दिन बकरे या बकरी की बलि देने की परंपरा है। भारत में इसे बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह इस्लामी या चंद्र कैलेंडर के 12वें महीने धु अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान नए कपड़े पहनते हैं, खुले आसमान के नीचे प्रार्थना सभा में भाग लेते हैं। और फिर भेड़ या बकरी की बलि देते हैं। बलि देने के बाद उसका मांस परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और गरीबों में बांटते हैं। इस बीच ईद-उल-अजहा के मद्देनजर दिल्ली की जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना सैयद शाबान बुखारी ने अपील (Imam of Jama Masjid Makes Special Appeal) करते हुए लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और खुले क्षेत्रों, गलियों या सड़कों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने से परहेज करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ईद-उल-अजहा के दिनों में मुसलमानों को कुछ प्रमुख जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुर्बानी की घटना की फोटोग्राफी या वीडियो से परहेज करने की  (Imam of Jama Masjid Makes Special Appeal) अपील की   मौलाना सैयद शाबान बुखारी ने कहा (Imam of Jama Masjid Makes Special Appeal) कि यह महत्वपूर्ण है कि किसी भी कार्य से साथी नागरिकों की भावनाओं या आस्थाओं को ठेस न पहुंचे। इसलिए, कुर्बानी केवल निजी परिसर जैसे घर या निर्धारित बाड़ों में ही की जानी चाहिए, न कि सड़कों या खुली जगहों पर। मौलाना ने समुदाय से कुर्बानी की घटना की फोटोग्राफी या वीडियो से परहेज करने की अपील की तथा ऐसी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की भी हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति का धर्म है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने आचरण के माध्यम से यह प्रदर्शित करें कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। हालाँकि इस बीच बुखारी ने यह भी कहा कि कुर्बानी एक महत्वपूर्ण धार्मिक दायित्व है, जिसे सभी सक्षम लोगों को पूरा करना (Eid-ul-Adha) चाहिए। क्योंकि इसका आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है और इसका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह होली और दिवाली जैसे त्यौहार पूरे भारत में सम्मान के साथ मनाए जाते हैं, उसी तरह ईद-उल-अजहा को भी सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाना चाहिए। इसे भी पढ़ें:- बीजेपी नेता के बेटे के वायरल हुए 130 से अधिक अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, अखिलेश यादव ने कही यह बात  यह भी अनुरोध किया कि बलि की रस्म का कोई वीडियो या फोटो न बनाया जाए और न ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाए गौरतलब हो कि इससे पहले सोमवार को ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी त्योहार को स्वच्छता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाने के लिए 12 सूत्री व्यापक सलाह जारी की थी। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा था (Imam of Jama Masjid Makes Special Appeal) कि बलि दिए गए पशु का खून नालियों में नहीं बहाया जाना (Eid-ul-Adha)चाहिए, बल्कि कच्ची मिट्टी में दबा दिया जाना चाहिए ताकि यह पौधों के लिए उर्वरक का काम करे। इस दौरान उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि बलि की रस्म का कोई वीडियो या फोटो न बनाया जाए और न ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाए। यह नहीं, उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इस्लाम सभी धर्मों के प्रति सम्मान की शिक्षा देता है। तथा अपने अनुयायियों को कभी भी दूसरों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने की शिक्षा देता है। इसलिए, कुर्बानी की रस्म इस तरह से निभाई जानी चाहिए कि कानून का शासन कायम रहे और सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Imam of Jama Masjid Makes Special Appeal #JamaMasjid #EidulAdha #ImamAppeal #Eid2025 #MuslimCommunity #DelhiNews #EidCelebration

आगे और पढ़ें
Bilawal Bhutto statement 2025

Bilawal Bhutto on Kashmir, No Help from UN: कश्मीर का राग अलापते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा- “UN से भी नहीं मिली कोई मदद”

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto) अमेरिका में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसका काम हाल के क्षेत्रीय तनावों पर इस्लामाबाद की पक्ष को रखना है। इस प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के नतीजे पर दुनिया को गुमराह करना है। कहने की जरूरत नहीं जिस तरह पाकिस्तान ने अपने प्रतिनिधिमंडल को विदेशों में भेजा है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि ये हूबहू भारत की नक़ल कर रहा है। दरअसल, भारत ने अपने कई सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल विदेशों में भेजे हैं। जिसका उद्देश्य पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर नई दिल्ली के स्टैंड को दुनिया के सामने रखना है। मजे की बात यह कि पाकिस्तान भी ठीक इसी तर्ज पर अपना प्रतिनिधि मंडल विदेशों में भेजा है। इसी क्रम में सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद से बिलावल भुट्टो के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष कैरोलिन रोड्रिग्स-बिर्केट और महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग से मुलाकात (Bilawal Bhutto on Kashmir, No Help from UN) की है। दौरान उन्होंने  चीन, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधियों, सुरक्षा परिषद के चार अन्य स्थायी सदस्यों के साथ-साथ गैर-स्थायी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की। संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को उठाने के इस्लामाबाद के प्रयासों को लगातार असफलताओं का सामना (Bilawal Bhutto on Kashmir, No Help from UN) करना पड़ा है इस दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार (Bilawal Bhutto on Kashmir, No Help from UN) किया है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों, मुख्यतः संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को उठाने के इस्लामाबाद के प्रयासों को लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा है। बता दें कि मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए भुट्टो ने कहा, जहां तक ​​​​संयुक्त राष्ट्र के भीतर और सामान्य तौर पर कश्मीर मुद्दे का सवाल है, हम जिन बाधाओं का सामना करते हैं, वे अभी भी मौजूद हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और राजनयिकों के साथ बातचीत के दौरान भुट्टो ने कहा, जल विवाद और आतंकवाद जैसे विषयों पर पाकिस्तान बात करने को तैयार है।  इसे भी पढ़ें:- अमेरिका में इस वजह से एक सनकी ने यहूदी भीड़ पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य जगहों पर कश्मीर मुद्दे पर अपने अभियान में कोई प्रगति नहीं की-  बिलावल भुट्टो (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष) यही नहीं, न्यूयार्क में संवाददाता सम्मेलन में भुट्टो (Bilawal Bhutto) ने कश्मीर का राग (Bilawal Bhutto on Kashmir, No Help from UN) अलापा। डेलीगेशन की अगुवाई कर रहे बिलावल भुट्टो माना है कि उनके देश ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य जगहों पर कश्मीर मुद्दे पर अपने अभियान में कोई प्रगति नहीं की है। इस मुद्दे पर उन्होंने आगे कहा, जहां तक ​​संयुक्त राष्ट्र और सामान्य तौर पर कश्मीर मुद्दे का सवाल है, हमारे सामने आने वाली बाधाएं अभी भी मौजूद हैं। इस पर उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और राजनयिकों के साथ अपनी बैठकों में उन्हें आतंकवाद और जल जैसे मुद्दों पर तो मदद मिली, लेकिन यह कश्मीर तक नहीं पहुंची।  Latest News in Hindi Today Hindi news Bilawal Bhutto #BilawalBhutto #KashmirIssue #UNStatement #PakistanPolitics #IndiaPakistan #KashmirDispute #UNNews

आगे और पढ़ें
Kohli Mallya RCB celebration

Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory:  IPL का पहला खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और विजय माल्या ने कही यह बात

इंडियन प्रीमियर लीग को अपना नया चैंपियन मिल गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स को हराकर ने ट्रॉफी अपने नाम कर ही ली। 17 साल का वनवास खत्म कर पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने जमकर जश्न मनाया। जीत के बाद उनकी आँखों से आंसू झलक पड़े। आखिरकार एक अदद जीत के लिए टीम को 18 का इंतजार जो करना पड़ा था। जीत से भावुक कोहली ने अनुष्का शर्मा के सपोर्ट को लेकर भी बात की और बताया कि आज जो कुछ भी हुआ है उसका श्रेय अनुष्का शर्मा को भी (Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory) जाता है। टीम के साथ जीत का जश्न मनाने के बाद कोहली ने अनुष्का शर्मा की ओर से पर्दे के पीछे दिए गए उस ‘समर्थन और त्याग’ के बारे में बताया, जिससे उन्हें मैदान पर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।  आपका जीवन साथी आपके खेलने के लिए क्या करता है, त्याग, प्रतिबद्धता और हर मुश्किल समय में आपका साथ देता है- विराट कोहली इस दौरान मैच के बाद प्रसारकों से बात करते हुए कोहली ने 18 साल बाद आईपीएल जीतने में अनुष्का की भूमिका का श्रेय भी (Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory) दिया। उन्होंने कहा, हमें हारते हुए देखना। आपका जीवन साथी आपके खेलने के लिए क्या करता है, त्याग, प्रतिबद्धता और हर मुश्किल समय में आपका साथ देना। यह कुछ ऐसा है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते। कोहली ने आगे कहा, जब आप पेशेवर रूप से खेलते हैं, तभी आप पर्दे के पीछे होने वाली कई चीजों को समझ पाते हैं और वे किन परिस्थितियों से गुजरते हैं। अनुष्का भावनात्मक रूप से जिस दौर से गुजरी है। मुझे उदास और निराश देखना, मैचों में आना, बैंगलोर से इतना जुड़ा होना और आरसीबी के साथ हमेशा बने रहना। यह उसके लिए बहुत खास है। उसे इस पर बहुत गर्व होगा।    जब मैंने आरसीबी की स्थापना की थी तो मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए- विजय माल्या  आरसीबी की इस जीत पर फ्रैंचाइजी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम को जीत (Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory) की बधाई देते हुए कहा, उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरे सपने को साकार किया। विजय माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जब मैंने आरसीबी की स्थापना की थी तो मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए। मुझे युवा खिलाड़ी के रूप में दिग्गज किंग कोहली को चुनने का सौभाग्य मिला। वह 18 वर्षों से आरसीबी के साथ हैं। मुझे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स को चुनने का भी सम्मान मिला, जो आरसीबी के इतिहास का एक अमिट हिस्सा हैं। आरसीबी की जीत पर माल्या ने आगे लिखा कि आखिरकार, आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंच गई। बधाई और फिर से उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरे सपने को साकार किया। आरसीबी के फैंस सबसे अच्छे हैं और वे आईपीएल ट्रॉफी के हकदार हैं। विजय माल्या ने अपने एक और पोस्ट में लिखा कि आरसीबी आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनी है। 2025 के टूर्नामेंट तक शानदार अभियान। बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक संतुलित टीम जो बोल्ड खेल रही है। बहुत-बहुत बधाई।  इसे भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB का सपना हुआ साकार, 18 साल बाद IPL ट्रॉफी पर कब्जा शशांक सिंह और जोश इंग्लिश की शानदार पारियों के बावजूद वो 184 रन बना सकी बात करें मैच की तो पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला (Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory) किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनाए। इस मैच में विराट कोहली ने 43 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 26 रन बनाए। इस तरह पंजाब को 191 रनों का लक्ष्य मिला। शशांक सिंह और जोश इंग्लिश की शानदार पारियों के बावजूद वो 184 रन बना सकी। आखिरी ओवर में मैच का रोमांच अपने चरम पर था। यह वो क्षण था जब मैच किसी भी पाले में जा सकता था। दरअसल, आखिरी ओवर में पंजाब को 29 रन चाहिए थे। जोश हेजलवुड ने दो डॉट गेंदे डालकर जीत तय कर दी। इस तरह आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर आपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।  Latest News in Hindi Today Hindi news Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory #ViratKohli #RCBWin #IPL2025 #VijayMallya #RCBChampions #IPLTitle #RCBVictory #KohliReaction

आगे और पढ़ें
IPL 2025 Final Winner

IPL 2025 Final Winner: आईपीएल का फाइनल जीतने वाली टीम पर नोटों की बारिश

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग- 2025 (IPL 2025) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह कि दोनों टीमों ने न सिर्फ ग्रुप स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया बल्कि दोनों ने प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय किया है। कहने की जरूरत नहीं 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर होगा। दुनियाभर के फैंस इस मैच का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि विनर टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी? तो बता दें कि आईपीएल फाइनल जीतने वाली टीम को बीसीसीआई 20 करोड़ पुरस्कार के तौर पर देगी। जहाँ विनर को 20 करोड़ (IPL 2025 Final Winner) मिलेंगे तो वहीं रनअर अप टीम को तकरीबन 13 करोड़ की राशि मिलेगी। गौरतलब हो कि भारतीय बोर्ड ने पिछली बार केकेआर को चैंपियन बनने पर इतनी ही राशि मिली थी और उप विजेता सनराइजर्स हैदराबाद को 12.5 करोड़ मिले थे। कहने की जरूरत नहीं बीसीसीआई विजेता टीम पर नोटों की बारिश करने वाली है।    क्वालीफायर-2 से बाहर हुई टीम को 7 करोड़ बीसीसीआई की ओर से दिया (IPL 2025 Final Winner) जाता है बता दें कि विजेता और उप विजेता टीमों को करोड़ों रुपये देने के अलावा बीसीसीआई ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, पर्पल कैप फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड भी देती है। पूरे सीजन में जो खिलाड़ी सर्वाधिक रन बनाता है उसे ऑरेंज कैप दिया जाता है तो वहीं सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता है। इसके अलावा बीसीसीआई की ओर से क्वालीफायर-2 से बाहर हुई टीम को 7 करोड़ और एलिमिनेटर हारने वाली टीम को 6.5 करोड़ दिए  (IPL 2025 Final Winner) जाते हैं। जो खिलाड़ी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना जाएगा, उसे ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये दिए जाएंगे तो वहीं ऑरेंज और पर्पल कैप विजेट को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। यही नहीं, इसके अलावा सुपर सिक्सेस और सुपर फोर ऑफ द सीजन खिलाड़ी को 10-10 लाख दिए जाएंगे। इसके साथ ही फेयर प्ले अवॉर्ड टीम को मिलता है जिसके तहत 10 लाख रुपये जबकि कैच ऑफ द सीजन खिलाड़ी को भी 10 लाख दिए जाएंगे।  आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमें खिताब जीतने की मानी जा (IPL 2025 Final Winner) रही हैं प्रबल दावेदार  बड़ी बात यह कि आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा (IPL 2025 Final Winner) रही हैं। ऐसे में जो भी टीम आज के मैच में उम्दा प्रदर्शन करेगी वो ही आईपीएल का खिताब अपने नाम करेगी। आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में होगी तो पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों होगी। पंजाब किंग्स इस मैच को जीत लेती है तो श्रेयस अय्यर आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जिन्होंने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाया हो। ऐसे में यदि पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी। श्रेयस अय्यर के पास आज एक इतिहास रचने का मौका होगा। पिछले सीजन में उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर को खिताब दिलाया था। कुल-मिलाकर श्रेयस अय्यर के पास आज इतिहास रचने का मौका है। देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर इतिहास रचते हैं या फिर रजत पाटीदार पार्टी देते हैं? Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Final Winner #IPL2025 #IPLFinalWinner #IPL2025Champion #CricketNews #IPLTrophy #IPLCashPrize #IPLFinal2025

आगे और पढ़ें

Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face: क्या कांग्रेस-लेफ्ट भी बतौर सीएम चेहरे तेजस्वी यादव पर होंगे राजी?

आगामी अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव होने में भले ही अभी महीनों बाकी है लेकिन अभी से चुनाव की सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। दो दशकों तक सूबे में एकक्षत्र राज करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंशा आगे भी मुख्यमंत्री बनने की है। वो बात और है कि इस दौरान उनकी अपनी दल बदलने की नीति के चलते लोकप्रियता में कमी आई है। लोकप्रियता में कमी आने के बावजूद एनडीए के सभी घटक दल नीतीश के चेहरे पर चुनाव लड़ने हेतु राजी हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि नीतीश की लोकप्रियता घटी है तो वो कौन है जिसकी लोकप्रियता बढ़ी है? तो बता दें कि आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद के सुपुत्र तेजस्वी यादव की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। लोकप्रियता के मामले में नीतीश-चिराग से काफी आगे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) हैं। तेजस्वी यादव बिहार के सबसे पसंदीदा चेहरा बनकर उभरे हैं। तेजस्वी भले ही पसंदीदा चेहरा बनकर उभरे हों लेकिन बड़ा सवाल यह कि क्या कांग्रेस और लेफ्ट तेजस्वी के चेहरे पर चुनाव लड़ने को तैयार (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) होंगी? बिहार को लोगों की पहली पसंद (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) बने हुए हैं तेजस्वी यादव  दरअसल, इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को बतौर मुख्यमंत्री सबसे अधिक लोगों ने पसंद किया है। सर्वे के मुताबिक मई महीने में बिहार के सीएम के रूप में 36.9 फीसदी लोग तेजस्वी को देखना चाहते हैं, तो वहीं 18.4 फीसदी लोग नीतीश कुमार को। प्रशांत किशोर को 16.4 फीसदी, एलजेपी (आर) के प्रमुख चिराग पासवान को 10.6 फीसदी तो वहीं बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को 6.6 फीसदी लोग बतौर सीएम पसंद कर रहे हैं। सर्वे के मुताबिक इस बात से इंकार नहीं ही किया जा सकता कि सीएम नीतीश कुमार से दोगुना लोग आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को बिहार मुख्यमंत्री के रूप देखना चाहते हैं। तेजस्वी बिहार को लोगों की पहली पसंद (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) बने हुए हैं।  कई बैठकों के बावजूद तेजस्वी के नाम पर आम सहमति नहीं बन (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) सकी है बता दें कि आरजेडी, सीपीआई माले, वामपंथी दल, कांग्रेस और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। आरजेडी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सभी दल बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार तो हैं, लेकिन तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नाम पर लड़ने के लिए एकमत नहीं हैं। हालांकि इसे लेकर इंडिया गठबंधन की कई बार बिहार चुनाव को लेकर बैठक भी हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद तेजस्वी के नाम पर आम सहमति नहीं बन (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) सकी है। दरअसल, इंडिया गठबंधन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। ऐसे में सर्वे के बाद अब क्या इंडिया गठबंधन तेजस्वी के नाम पर हामी भरेगा या फिर बिना सीएम के चेहरे के ही अपनी किस्मत आजमाएगा? इसे भी पढ़ें:- बीजेपी नेता के बेटे के वायरल हुए 130 से अधिक अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, अखिलेश यादव ने कही यह बात  कांग्रेस और माले चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनाव नहीं लड़ना (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) चाहती हालाँकि आरजेडी ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह तो ठीक, लेकिन कांग्रेस और सीपीआई माले तैयार नहीं हैं। माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पिछले दिनों कहा कि महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। दरअसल, कांग्रेस और माले चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनाव नहीं लड़ना (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) चाहती। इन दोनों ही दलों का तर्क है कि तेजस्वी के चेहरे पर चुनाव लड़ने पर यादव को छोड़कर अन्य पिछड़ी जातियों का वोट नहीं मिलेगा। ये बात कांग्रेस नेतृत्व ने सीधे तौर पर दिल्ली की मीटिंग में तेजस्वी यादव को बता दिया था। हां, ये जरूर आश्वासन दिया कि अगर सरकार बनाने का मौका हाथ आता है तो तेजस्वी यादव भले ही मुख्यमंत्री बन जाएं, लेकिन चुनाव में उनके नाम की घोषणा कर लड़ना जोखिम भरा कदम हो सकता है।  Latest News in Hindi Today Hindi news #TejashwiYadav #CongressLeftAlliance #BiharPolitics #CMFaceDebate #OppositionUnity

आगे और पढ़ें
RCB in IPL final

IPL 2025 Final: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के बीच आज खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल

आईपीएल के जिस क्षण का इंतजार था, आखिरकार वह आ ही गया। आज, यानी 3 जून 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025 Final) का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जानेवाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह चैंपियन बनेगी। बता दें कि आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल में अबतक कुल 36 मैच हुए हैं, जिसमें 18 मैच आरसीबी और 18 मैच पंजाब किंग्स जीतने में कामयाब रही है। इस मुकाबले की रोचक बात यह कि 9 साल बाद आरसीबी कोई खिताबी मैच खेलेगी। इससे पहले आरसीबी ने साल 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था। ध्यान देने वाली बात यह कि 14 में से कुल 11 बार ऐसा हुआ, जब क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही उस सीजन का टाइटल भी जीता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या आरसीबी मैदान मारेगी या फिर पंजाब किंग्स नई चैंपियन बनकर उभरेगी? 31 साल के रजत पाटीदार इस सीजन में पहली बार आरसीबी की कर रहे हैं (IPL 2025 Final) कप्तानी  यह मुकाबला न सिर्फ दो शानदार टीमों के बीच एक रोमांचक जंग का बल्कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका भी लेकर (IPL 2025 Final) आया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास नया कीर्तिमान स्थापित करने का सुनहरा मौका है। गौरतलब हो कि 31 साल के रजत पाटीदार इस सीजन में पहली बार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। उनके पास एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर आज आरसीबी यह फाइनल जीत लेती है, तो पाटीदार आईपीएल इतिहास में सबसे तेजी से खिताब जीतने वाले कप्तानों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में यह यह उपलब्धि उन्हें उन चुनिंदा कप्तानों के साथ खड़ा कर देगी, जिन्होंने अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में ही ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दें कि ये कारनामा सिर्फ हार्दिक पंड्या और शेन वॉर्न ही कर सके हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने साल 2022 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था तो इससे पहले साल 2008 में शेन वॉर्न ने पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था।  इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल पंजाब अपने पहले आईपीएल खिताब से बस 1 जीत दूर (IPL 2025 Final) भर है  बात करें पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तो उनके पास एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का (IPL 2025 Final) अवसर है, जो आईपीएल इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ।  यदि आज पंजाब किंग्स खिताब जीतती है, तो श्रेयस आईपीएल में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।  इससे पहले उन्होंने साल 2024 में केकेआर की कप्तानी की थी और टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में अय्यर ने केकेआर को तीसरी बार चैंपियन बनाया था। बता दें कि इस बार 26.75 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। अय्यर ने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचाया, बल्कि क्वालिफायर- 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत भी दिलाई। इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि उनकी कप्तानी में पीबीकेएस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 में जगह बनाई है। ऐसे में अब पंजाब अपने पहले आईपीएल खिताब से बस 1 जीत दूर भर है।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Final #IPL2025Final #PunjabKings #RCB #IPL2025 #IPLFinal #ViratKohli #PBKSvsRCB #CricketFinal #IPLMatchToday #RCBinFinal

आगे और पढ़ें
Girl changes religion for boyfriend

Muslim Girl Marries Hindu Lover: बॉयफ्रेंड के खातिर पति और बच्चे को छोड़ मुस्लिम लड़की ने त्यागा इस्लाम, सायमीन से बनी श्रुति, रचाई हिंदू प्रेमी से शादी

प्यार न किसी धर्म को मानता है न ही मजबह को। प्यार को मजहब की ऊँची और मजबूत दीवारें भी मजबूर नहीं कर सकती। प्यार सच में न सिर्फ अँधा बल्कि गूंगा, बहरा और सेंसलेस भी होता है। प्रेम में डूबे व्यक्ति के आँखों पर पर्दा पड़ जाता है। जैसे सावन के अंधे को सब हराभरा दिखाई देता है वैसे ही प्रेम में अंधे व्यक्ति को न समाज दिखाई देता है और न ही लोकलाज। वो सबसे परे होकर सिर्फ और सिर्फ अपने मन की ही करता है। दरअसल, ये चंद पंक्तियाँ हर कालखंड में सटीक बैठती हैं। कुछ इन्हीं पंक्तियों से मिलता-जुलता किस्सा यूपी के मुरादाबाद से घटा है। जहाँ एक मुस्लिम लड़की ने अपने पति और बच्चे के छोड़कर हिंदू युवक से शादी कर (Muslim Girl Marries Hindu Lover) ली। उसने समाज की परवाह किये बगैर सबकी मर्जी के खिलाफ जाकर यह कदम उठाया। उसका यह बेबाकपन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।  लड़की मुस्लिम थी और लड़का (Muslim Girl Marries Hindu Lover) हिंदू दरअसल, यह वाकया है उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का, जहाँ एक लड़का और एक लड़की दोनों पिछले चार वर्षों से एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी करना दोनों के बस में नहीं था, क्योंकि दोनों के बीच मजहब की मोटी दीवार खड़ी थी। लड़की मुस्लिम थी और लड़का (Muslim Girl Marries Hindu Lover) हिंदू। एक तो उत्तर प्रदेश और ऊपर से हिंदू-मुस्लिम। बात वैसे ही माहौल ख़राब करने वाली थी। इसके बावजूद वो अपने प्रेमी को हर हाल में पाना चाहती थी। इस बीच जब बात लड़की के घरवालों को पता चली, तो परिवार वालों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। बता दें कि लड़की का नाम सायमीन है और लड़के का नाम रूपेंद्र उर्फ़ गोलू है। लाख समझाने के बाद भी सायमीन नहीं मानी और फिर एक दिन प्रेमी गोलू के साथ भाग गई। इस बीच जब घरवालों को उसके फरार होने की बात पता चली तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी और आखिरकार उसे पकड़कर घर लाये। परिवार की इज्जत के खातिर सायमीन के घरवालों ने दिल्ली में रहने वाले सैफ नामक एक शख्स से जबरन उसकी शादी करवा दी। सैफ जो कि एक पैर से विकलांग है।  इसे भी पढ़ें:- PMCH में दलित लड़की की मौत पर राहुल गांधी ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना, कही यह बात मुझे मुस्लिम धर्म पसंद नहीं है, क्योंकि उसमें मारते-पीटते हैं और तलाक देकर (Muslim Girl Marries Hindu Lover) चार-चार औरतें रखते हैं- श्रुति (पूर्व में सायमीन) खैर, परिवार की इज्जत के खातिर सायमीन ने शादी तो कर ली लेकिन वो अपने प्रेमी गोलू को भुला नहीं सकी। इस बीच सैफ से शादी के बाद सायमीन ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी सायमीन का मोह गोलू से कम नहीं हुआ। फिर एक दिन वो अपने बच्चे और पति को छोड़कर अपने प्रेमी  के पास आ गई। उसने बाकायदा हिंदू रीति रिवाज के तहत रुपेंद्र संग सात फेरे (Muslim Girl Marries Hindu Lover) लिए। रूपेंद्र और सायमीन ने खुर्जा के आर्य समाज मंदिर में शादी की। उसने न सिर्फ शादी की बल्कि सनातन धर्म भी अपनाया। इसके साथ ही सायमीन ने अपना नाम भी बदल लिया है। अब वो सायमीन से श्रुति बन गई है। इस पूरे मामले पर उसने कहा कि जिस शख्स से मेरे घर वालों ने मेरी शादी की थी, वह वो मुझे मारता-पीटता था। मुझे हिंदू धर्म पसंद है। मुझे मुस्लिम धर्म पसंद नहीं है, क्योंकि उसमें मारते-पीटते हैं और तलाक देकर चार-चार औरतें रखते हैं। मुझे हिंदू रीति रिवाज पसंद हैं और इसलिए मैंने रुपेंद्र से प्यार किया और अब शादी कर भी ली है। अब मैं रुपेंद्र के साथ ही रहना चाहती हूं। तो वहीं रुपेंद्र ने कहा कि उन्होंने आर्य समाज में शादी कर ली है। लेकिन अब उन्हें सायमीन के रिश्तेदारों और गांव वालों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news Muslim Girl Marries Hindu Lover #LoveStory #HinduMuslimMarriage #InterfaithLove #ConversionForLove #SaiminToShruti #ReligionAndLove #IndiaNews #ViralStory

आगे और पढ़ें
Tharoor slams Pakistan

Tharoor Slams Pakistan & China at UN: आतंकी समूहों को बचाने के लिए यूएन में शशि थरूर ने पाकिस्तान और बीजिंग दोनों को लगाई लताड़

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने हेतु भारत से सर्वदलीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल की कुल 7 टीमें दुनियाभर में गई हुईं हैं। इस कड़ी में सोमवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में आतंकवादी समूहों के संदर्भों को रोकने में पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए चीन की खुलकर (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) आलोचना की। संयुक्त राष्ट्र में लश्कर-ए-तैयबा समर्थित प्रतिरोधक मोर्चे को बचाने में बीजिंग की भूमिका की आलोचना करते हुए थरूर ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति को समय-समय पर आरएफ के बारे में रिपोर्ट करते रहे हैं। जब भारत ने सुरक्षा परिषद में अपने मित्रों को सुरक्षा परिषद द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में प्रतिरोध मोर्चे का उल्लेख करने हेतु प्रोत्साहित किया, तब भी हमने इस बारे में रिपोर्ट की। बता दें कि थरूर ने यह टिप्पणी ब्राजील के राजदूत सेल्सो अमोरिम के साथ चर्चा के दौरान की। इस बीच उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के भीतर भू-राजनीतिक गठबंधनों के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी जोर दिया। हम किसी भी देश के विकास से ईर्ष्या नहीं (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) करते हैं- कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस दौरान इस्लामाबाद और बीजिंग पर व्यंग कसते हुए थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बेहद दुख हो रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने चीन में अपने दोस्त के समर्थन से नाम हटा (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) लिया, इसलिए इसका कोई संदर्भ भी नहीं है। हम सुरक्षा परिषद में नहीं हैं और न ही आप हैं। हमें उस स्थिति को बदलना होगा। हम दोनों को परिषद में एक साथ होना चाहिए। वो यही नहीं रुके, उन्होंने ने पाकिस्तान को आईएमएफ बेलआउट पैकेज पर भी लताड़ लगाई है। थरूर ने कहा कि हम किसी भी देश के विकास से ईर्ष्या नहीं करते हैं, यदि यह पैसा वास्तव में लोगों को गरीबी से बाहर निकालने या विकास के मुद्दों से निपटने में मदद करने के लिए खर्च किया जाता है। हम क्यों आपत्ति करेंगे?  इसे भी पढ़ें:- बीजेपी नेता के बेटे के वायरल हुए 130 से अधिक अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, अखिलेश यादव ने कही यह बात  हम किसी भी देश में सबसे गरीब व्यक्ति की सभी तरह की भलाई  (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) में विश्वास करते हैं- शशि थरूर ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में थरूर (Shashi Tharoor) ने आगे कहा कि हम मानवीय हैं। हम किसी भी देश में सबसे गरीब व्यक्ति की सभी तरह की भलाई में विश्वास करते हैं। लेकिन यदि वह पैसा पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने, हम पर हमला करने के लिए खुद को हथियारबंद करने आदि में और अधिक संसाधनों को लगाने में सक्षम बनाता है, तो यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण होगा। अपने चिरपरिचित अंदाज में शशि थरूर ने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि विश्व बैंक और आईएमएफ, दोनों ही ऐसे निकाय हैं जिन पर भारत का कुछ (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) प्रभाव है। मुझे उम्मीद है कि वे दोनों हमारे राजनयिकों द्वारा बताए जाएंगे कि यह सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सुरक्षा उपाय होना बेहद जरूरी है कि यह पैसा केवल उसी तरह खर्च किया जाए जिस तरह से इसे खर्च किया जाना चाहिए। इस तरह कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के साथ ही चीन को भी आड़े हाथों लिया। भारत की सर्वदलीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल की टीमें पाकिस्तान परस्त आतंकवाद को दुनिया के सामने लाने हेतु हर संभव प्रयास कर रही हैं। आशा है दुनिया पाकिस्तान के असली चेहरे से वाकिफ़ होगी।  Latest News in Hindi Today Hindi news Tharoor Slams Pakistan & China at UN #ShashiTharoor #UNSpeech #PakistanTerrorism #ChinaAtUN #IndiaDiplomacy #GlobalTerrorism #TharoorAtUN

आगे और पढ़ें
Translate »