एसबीआई (SBI) यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) देश के बड़े और प्रतिष्ठित बैंकों में से एक है। हाल ही में इस बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी की है जिसके अनुसार उन्होंने एसबीआई (SBI) पीओ के लिए नयी पोस्ट्स निकाली हैं। पीओ का अर्थ है प्रोबेशनरी ऑफिसर और इस जॉब में कस्टमर सर्विस, अकाउंट मैनेजमेंट, लोन और क्रेडिट मैनेजमेंट आदि शामिल है। अगर आप इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यह जान लें कि अभी आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है क्योंकि यह जॉब बेहतरीन सैलरी के साथ ही जॉब सिक्योरिटी और अच्छे करियर के अवसर प्रदान करती है। अगर आप इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है। आइए जानें एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के बारे में।
एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के लिए 541 पदों के लिए एप्लिकेशन फॉर्म लेना शुरू कर दिए हैं। ध्यान रखे कि इसके लिए आवेदन 24 जून से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक कैंडिडेट 14 जुलाई तक ही आवेदन भर सकते हैं। इसके बाद आप आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आसानी से अप्लीकेशन फॉर्म को भरा जा सकता है। यह भी जान लें कि इसके लिए 541 पद भरें जाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) द्वारा निकाली इन पोस्ट्स के लिए योग्यता डिटेल इस प्रकार है:
- एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन डिग्री होना बहुत आवश्यक है।
- अगर बात की जाए आयु सीमा की इन पोस्ट्स के लिए एज लिमिट मिनिमम 21 साल और मैक्सिमम 30 साल निर्धारित की गयी है। कुछ वर्गों को इसमें छूट भी दी गयी है। यह छूट कितनी है इसके बारे में अधिक जानकारी आपको एसबीआई (SBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जायेगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
- एसबीआई (SBI) की इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में भी पता होना चाहिए, जो इस प्रकार है:
- प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन: इस परीक्षा में सबसे पहले ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा जिसमें कैंडिडेट से इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और रीजनिंग एबिलिटी आदि से सम्बन्धित सवाल पूछे जाएंगे।
- मेन एक्सामिनेशन: यह परीक्षा भी ऑनलाइन होगी जिसमें कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के सवाल पूछे जाएंगे।
- एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के लिए तीसरा और अंतिम लेवल होगा जिसमें कैंडिडेट्स को साइकोमेट्रिक टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू आदि से गुजरना होगा। इनमे सेलेक्ट किए कैंडिडेट्स को चुना जाएगा।
एसबीआई पीओ पोस्ट्स के लिए सैलेरी
एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के लिए यह जानना भी आवश्यक है कि सेलेक्ट होने पर एम्प्लोयी को शुरुआती बेसिक सैलेरी 48,480 रुपये दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें सीसीए, पीएफ, एनपीएस, एचआरए, मेडिकल फैसिलिटी आदि एलोवेन्स भी मिलेंगे। कुछ अन्य सुविधाएं भी उन्हें मिलेंगी, जिसके बारे में अन्य जानकारी आपको बैंक की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
कैसे करें अप्लाई?
एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के लिए अगर आपको आवेदन भेजना है, तो सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आप इस का लिंक गूगल सर्च से भी प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और 2027 के तूफान की आहट?
इस लिंक से आप अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- यहां आपकी उस डिटेल को भरें जो जरूरी है। इसमें आपका नाम, ईमेल,फ़ोन नंबर आदि शामिल है।
- अब इसमें जरूरी डाक्यूमेंट्स को अटैच करें। इसके साथ ही फीस भरना भी जरूरी है।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और इस फॉर्म को डाउनलोड कर के रख लें।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi news SBI PO Posts
#sbi2025 #sbiPOsalary #bankingcareer #sbiPOperks #bankjobupdate #careerinbanking #salarystructure





