अगर आपको हिंदी का अच्छा ज्ञान है, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (The Institute of Banking Personnel Selection) यानी आईबीपीएस ने एक नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (The Institute of Banking Personnel Selection) द्वारा हिंदी ऑफिसर (Hindi Officer) (ग्रेड ई) के लिए पोस्ट्स निकाली गयी हैं। यह पोस्ट्स मुंबई में स्थित आईबीपीएस हेडक्वाटर में नियमित अपॉइंटमेंट के लिए निकाली गयी हैं। अगर आपको इनके लिए अप्लाई करना है, तो आपको बता दें तो इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। यह एप्लिकेशन प्रोसेस 1 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) बारे में यह डिटेल इंफॉर्मेशन आपके काम आएगी।
आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के बारे में जरुरी जानकारी
जैसा की पहले ही बताया गया है कि आईबीपीएस द्वारा हिंदी ऑफिसर(Hindi Officer) पोस्ट्स (ग्रेड ई) के लिए वेकेंसीज निकाली हैं। यह वेकेंसीज ऑफिशियल कम्युनिकेशन्स, ट्रांसलेशन और लैंग्वेज सपोर्ट से संबंधित हैं। यानी, हिंदी ऑफिसर(Hindi Officer) विभिन्न बैंकिंग एग्जामिनेशन और रिपोस्टस के लिए ऑफिशियल कम्युनिकेशन, ट्रांसलेशन और लैंग्वेज सपोर्ट प्रदान करते हैं।
आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के लिए योग्यता
आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के लिए कैंडिडेट्स के पास हिंदी या अंग्रेजी में ग्रेजुएशन या इसके समान डिग्री होना आवश्यक है। यही नहीं ,कैंडिडेट्स के पास एक साल का ट्रांसलेशन का अनुभव होना चाहिए और कैंडिडेट के पास कंप्यूटर स्किल्स भी होने चाहिए। अगर किसी को एआई बेस्ड ट्रांस्लेशन टूल्स का अनुभव है, तो उन्हें अतिरिक्त अडवांटेज मिलेगा।
उम्र सीमा
हिंदी ऑफिसर (Hindi Officer) पोस्ट्स के लिए एज लिमिट को मिनिमम 23 साल और मैक्सिमम 30 साल निर्धारित की गयी है। इसके बारे में अधिक जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।
फीस
हिंदी ऑफिसर (Hindi Officer) पोस्ट्स के लिए अप्लाई करने से पहले आपको इसकी फीस के बारे में भी पता होना चाहिए। इसके लिए एप्लीकशन फीस सिर्फ 1000 रुपए है। ध्यान रखें, यह फीस पूरी तरह से नॉन-रिफंडेबल है। आप ऑनलाइन तरीकों जैसे इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पे कर सकते हैं। इन पोस्ट्स के लिए कैंडिडेट्स का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें?
आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के लिए कैसे करें अप्लाई?
अगर आप इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह भी जान लें कि सेलेक्टड किए कैंडिडेट्स को 4900 रुपये(बेसिक) सैलेरी मिलेगी। उनका वार्षिक सीटीसी लगभग 16.81 लाख रुपये होगा। आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के लिए इस तरह से अप्लाई करें:
- इन पोस्ट्स के लिए एप्लीकशन फॉर्म भरने के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (The Institute of Banking Personnel Selection) यानी आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आपको इसका लिंक गूगल पर सर्च करने पर मिल जाएगा।
- अब इस वेबसाइट होम पेज पर करियर या रिक्रूटमेंट टैब सर्च करें और इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अप्लाई ऑनलाइन फॉर वेरियस पोस्ट्स इन आईबीपीएस नामक लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आप अपनी डिटेल जैसे नाम, ईमेल आईडी आदि को इस फॉर्म में भरें।
- रजिस्ट्रेशन पूरी होने पर ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को भरें।
- जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें और फीस को भी पे करें।
- अंत में इस फॉर्म को सबमिट करें।
- इस फॉर्म को भरने के बाद डाउनलोड कर के सेव कर के रख लें।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi IBPS
#ibpshindiofficer2025 #hindiofficerjob #govtjob2025 #ibpsrecruitment #bankjob2025 #hindijobvacancy #sarkarinaukri2025





