National Teacher Award: जानें क्या है इसके लिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां!

National Teacher Award

नेशनल अवार्ड, भारत में कई क्षेत्रों में लोगों की उत्कृष्टता और योगदान को पहचानने और सम्मानित करने लिए दिया जाता है। इन्हें देने का उद्देश्य देश की प्रगति में अहम भूमिका देने वाले लोगों को सम्मानित करना है। नेशनल टीचर अवार्ड (National Teacher Award) भारत सरकार द्वारा टीचर्स को दिया जाने वाला सम्मान है। यह अवार्ड्स हर साल दिए जाते हैं। इस साल सेंटर गवर्नमेंट ने टीचर्स से नेशनल अवार्ड के लिए आवेदन मांगे हैं। इस क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले शिक्षक इसके लिए अपना नामांकन भर सकते हैं। इन्हें भरने की लास्ट डेट है 9 जुलाई 2025। आपको इसके बारे में अधिक जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन (Ministry of Education) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। आप ऑनलाइन आसानी से नामांकन भर सकते हैं। आइए जानें इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

नेशनल टीचर अवार्ड (National Teacher Award): पाएं जानकारी

नेशनल टीचर अवार्ड (National Teacher Award) की शुरुआत 1958 में हुई थी। यह अवार्ड भारत के राष्ट्रपति द्वारा 5 सितम्बर को प्रदान किया जाता है, जिसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है।

नेशनल टीचर अवार्ड के लिए योग्यता

नेशनल टीचर अवार्ड (National Teacher Award) की दो कैटेगरीज हैं पहली कैटेगरी में कॉलेज, यूनिवर्सिटीज और हायर एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के टीचर को अवार्ड्स दिए जाते हैं जबकि दूसरे में पॉलीटेक्निक टीचर्स को अवार्ड दिया जाता है। नेशनल टीचर अवार्ड के लिए योग्यता इस प्रकार है:

  • सेंटर गवर्नमेंट स्कूल के अध्यापक जैसे केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय व सैनिक स्कूल इसके लिए योग्य माने गए हैं। इसके अलावा एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी और एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल द्वारा चलाए जाने वाले स्कूलों के अध्यापक भी नामांकन भर सकते हैं।
  • सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक, जो प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक पढ़ाते हों।
  • सीबीएससी (CBSE) और सीआईएससीइ (CISCE) द्वारा एफिलेटेड स्कूलों के शिक्षक।

इसके साथ ही शिक्षकों के लिए रेगुलर फैकल्टी मेंबर होना जरूरी है। उनकी उम्र 55 साल से कम होनी चाहिए और उन्हें ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन में कम से कम 5 साल टीचिंग का एक्सपीरियंस होना चाहिए। यह भी ध्यान रहे कि नामांकन भरने वाले टीचर वाइस चांसलर, डायरेक्टर, प्रिंसिपल पद पर कार्यरत न हों। अधिक जानकारी के लिए मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन (Ministry of Education) वेबसाइट पर विजिट करें।

इसे भी पढ़े: ISRO साइंटिस्ट भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और आयु सीमा

एप्लीकेशन प्रोसेस 

नेशनल टीचर अवार्ड (National Teacher Award) के लिए अप्लाई करने के लिए एलिजिबल टीचर मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन (Ministry of Education) की वेबसाइट पर खुद इस नेशनल अवार्ड (National award) के लिए  नॉमिनेशन भर सकते हैं। स्कूल के वाइस चांसलर, डायरेक्टर, प्रिंसिपल भी किसी योग्य शिक्षक का नामांकन भर सकते हैं। इस साल यह नामांकन 27 मई से भरा जा सकता है और इसे केवल 9 जुलाई तक ही भरा जा सकता है। हर साल 35 लोगों को यह अवार्ड दिया जाता है। जीते जाने वाले शिक्षकों को एक सर्टिफिकेशन और पदक के साथ ही पचास हजार नकदी भी दी जाती है।

Latest News in Hindi Today Hindi news National Teacher Award

#NationalTeacherAward #NationalAward #Award #MinistryofEducation

Translate »