हरियाणा की पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक दिन पहले ही उसके पिता ने कथित तौर पर नजदीक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। भले ही राधिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन इस घटना ने कई सवाल पीछे छोड़ दिये हैं। कहने की जरूरत नहीं राधिका की हत्या को लेकर कई सवाल (Enam Talks Murder Rumors After Music Video With Radhika) हैं। हर कोई हैरान था कि दीपक अपनी बेटी की हत्या कैसे कर सकता है, जबकि वह जिसे सबसे ज़्यादा प्यार करता था। गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित घर में खाना बना रही अपनी बेटी की पीठ में आखिर पिता ने गोली क्यों मारी? क्या उसकी टेनिस अकादमी की वजह से? या फिर पिछले साल बनाए गए उसके किसी संगीत वीडियो की वजह से? क्या उसके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची थी? या फिर मामला कुछ और था? इस हत्याकांड को लेकर अब अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया।
राधिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया (Enam Talks Murder Rumors After Music Video With Radhika) गया

इस मामले पर पुलिस ने बताया कि “तीन चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका यादव को चार गोलियां लगीं। जिनमें से तीन पीठ में और एक कंधे में लगी। पुलिस के अनुसार, राधिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया (Enam Talks Murder Rumors After Music Video With Radhika) गया। और अंतिम संस्कार के लिए पास के वजीराबाद स्थित उनके गांव ले जाया गया। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि “युवती के अंतिम संस्कार के समय वहां सन्नाटा पसरा था और कई लोगों की आंखों में आंसू भी थे। उसके शोकाकुल परिजनों सहित तकरीबन 150 से अधिक लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उसके भाई धीरज ने चिता को अग्नि दी।” खैर इस बीच राधिका के 49 वर्षीय पिता दीपक यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया। और उन्होंने पुलिस को बताया कि “टेनिस अकादमी से होने वाली आय पर निर्भर रहने के कारण उसे ताना मारा जाता था।” आरोपी पिता को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें:- आखिर पिता ने क्यों किया अपनी टेनिस चैंपियन बेटी राधिका यादव का मर्डर?
इस घटना को हिंदू-मुस्लिम रंग भी दिया जा रहा (Enam Talks Murder Rumors After Music Video With Radhika) है
उभरती टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के एक साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले कलाकार इनाम उल हक ने कहा है कि राधिका की हत्या में उसकी किसी तरह की संलिप्तता नहीं है और वीडियो शूट होने के बाद वह टेनिस खिलाड़ी के साथ संपर्क में (Enam Talks Murder Rumors After Music Video With Radhika) नहीं था। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में इनाम ने कहा कि “दिल्ली में आयोजित टेनिस प्रीमियर लीग के दौरान वह राधिका से मिला था और इस मुलाकात के बाद उसने म्यूजिक वीडियो में उसके साथ काम किया।” पहली मुलाकात पर इनाम ने कहा कि “दिल्ली में हुए टेनिस प्रीमियर लीग के दौरान मैं पहली बार राधिका से मिला। इसके बाद म्यूजिक वीडियो में मेरी उससे मुलाकात हुई। वह मेरे लिए एक कलाकार थी। मैंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। वह इस वीडियो की शूटिंग के लिए यहां आई थी और फिर इसके बाद चली गई। हमने इस वीडियो के लिए उसे भुगतान किया जबकि वीडियो बनाने में जो खर्च हुआ, उसका भुगतान अभी नहीं हुआ। इस वीडियो के बाद हमारे बीच कोई संपर्क नहीं हुआ।” राधिका की हत्या में अपनी किसी तरह की संलिप्तता से इंकार करते हुए इनाम ने कहा कि “इस घटना को हिंदू-मुस्लिम रंग भी दिया जा रहा है। ऐसा क्यों किया जा रहा है, इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता। मेरा इस मर्डर से कोई लेना-देना नहीं है। राधिका का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। बस यूट्यूब पर एक क्लिप है। इसी वजह से इस वीडियो को बार-बार दिखाया जा रहा है।” यही नहीं इनाम ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने की हो रही कोशिशों पर गहन चिंता जताई।
Latest News in Hindi Today Hindi Enam Talks Murder Rumors After Music Video With Radhika
#Enam #Radhika #MusicVideo #MurderRumors #BollywoodNews #ViralBuzz #EnamRadhikaVideo #TrendingNow



