भला एक सामान्य पेन की कीमत क्या होती है? 10 रूपये, या फिर बहुत महंगी हुई तो 50 रूपये। यह तो ठीक, लेकिन क्या कोई किसी का खून सिर्फ इसलिए कर देगा कि सामने वाले ने पेन की चोरी का इल्जाम लगाया (Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years) था? संभवतः नहीं। लेकिन यह घटना हुई है। घटना है, मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के अंतर्गत आने वाले एक गांव की। दरअसल, मृतक नाबालिग युवक सुशील पाल और उसका दोस्त शमशाद मोहम्मद एक ही गांव के निवासी थे और पास के ही हायर सेकेंडरी स्कूल मे एक साथ कक्षा 9वीं मे पढ़ते थे। साथ में पढ़ते थे तो दोस्ती भी थी दोनों में। दोनों साथ ही स्कूल जाते थे। इस बीच साल 2023 के दरमियान एक दिन क्लास से सुशील पाल का एक पेन चोरी हो गया। उसने इस पेन चोरी का आरोप अपने ही दोस्त शमशाद मोहम्मद पर लगा दिया। जिसके चलते दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। जैसे-तैसे बीच-बचावकर मामले को शांत कराया गया।
शमशाद ने मन ही मन खुद के अपमान का बदला लेने की ठान (Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years) ली
खैर, मामला तो शांत हो गया लेकिन शमशाद ने मन ही मन खुद के अपमान का बदला लेने की ठान (Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years) ली और सुशील को सबक सिखाने के लिए योजना बनानी शुरू कर दीं। खैर, बीच देखते ही देखते दो साल का समय बीत गया। इस बीच दोनों के बीच दोस्ती फिर गहरा गई। दोनों ने इस घटना को भुला दिया था। इसी बीच दिन बीते 9 अप्रैल को घर से निकला 16 वर्षीय नाबालिग युवक अचानक से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो थक हारकर अंततः घरवालों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने परिजनों की फरियाद सुनकर युवक की खोजबीन शुरू कर दी। एक महीने तक की गई युवक की खोजबीन की बाद भी उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ मे नहीं लग पाया।
अनजान युवक का शव कंकाल के रूप मे पड़े होने की सूचना पुलिस को दी (Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years) गई

इस दरम्यान ऐसे ही एक दिन नाबालिग के लापता होने के ठीक एक माह बाद यानी 9 मई को बहुती जल प्रपात में किसी अनजान युवक का शव कंकाल के रूप मे पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिस को दी (Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years) गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम बहुती जल प्रपात पहुंची और पहुंचकर युवक के शव को बरामद किया। इसके बाद नाबालिग के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की। आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया। इस बीच घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस की टीम को कुछ साक्ष्य मिले थे। पुलिस को आशंका थी कि युवक की हत्या करके उसके शव को जल प्रपात से नीचे फेंका गया है।
इसे भी पढ़ें:- पहले 19 साल के प्रेमी से करवाया अपनी ढाई साल की बेटी दुष्कर्म, फिर घोंटा बच्ची का गला
आखिरी बार सुशील गांव में ही (Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years) वह अपने कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था।
खैर इस दरम्यान पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत करनी शुरू कर दी। इस बातचीत में चौंकाने वाले खुलासे हुए। जानकारी के मुताबिक जिस दिन सुशील अचानक गायब हुआ (Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years) था उस दिन वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव में ही देखा गया था। फिर क्या था पुलिस ने दोस्तों की पहचान करते हुए सुशील के दोस्त शमशाद मोहम्मद और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो सभी मुकर गए लेकिन पुलिस ने जब अपने अंदाज में पूछा तो वो टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक “नाबालिग युवक के दोस्त ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।”
शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया (Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years) गया

इस पूरे मामले पर मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने नाबालिग युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि “बीते 9 अप्रैल से लापता सुशील का शव कंकाल के रूप मे महीने भर बाद यानी 9 मई को मऊगंज के बहुती जल प्रपात से बरामद हुआ था। पुलिस की टीम ने मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया (Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years) गया था। इस बीच महीने भर से जांच मे जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे जिसके बाद पुलिस वारदात में शामिल नाबालिग के कातिल दोस्त और उसके अन्य साथियों तक पहुंच गई।” जानकारी के मुताबिक 2 साल की पूरी प्लानिंग के बाद उसने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद युवक के शव को जल प्रपात में फेंक दिया गया। फ़िलहाल पुलिस ने वारदात में शामिल शमशाद मोहम्मद मौसम कोल. योगेश कुमार राबत और नागलिंग राजकोल को गिरफ्तार किया है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Friend Killed Over Pen Theft Allegation After 2 Years
#PenTheftMurder #RevengeAfter2Years #CrimeNewsIndia #FriendshipGoneWrong #MurderOverPen #IndiaNews2025 #TrueCrimeStory #ViralNews #ShockingMurderCase



