पिता पुत्री का रिश्ता बेहद खास होता हैं। लेकिन कभी-कभी इन्हीं रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर ऐसी खटास उत्पन्न हो जाती है कि एक दूसरे के जान के प्यासे हो जाते हैं। कुछ इसी तरह की घटना दिल्ली से सटे गुरुग्राम में घटी है। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या उनके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर कर (Why Radhika Yadav Was Murdered by Her Own Father?) दी। घटना के समय घर में राधिका, उनके पिता दीपक, मां मंजू और चाचा कुलदीप मौजूद थी। बता दें कि राधिका यादव एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी थी। उनकी युगल रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ में 113 थी। पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है और साथ उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी जब्त कर लिया है। आपको बता दें कि राधिका यादव हरियाणा की एक उभरती हुई टेनिस प्लेयर थीं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है “पिता ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह एकेडमी बंद नहीं कर रही थी। दावा तो यह भी किया जा रहा है वो रील बनाया करती थी, जिसे गुस्से पिता ने उसे गोली मार दी। लेकिन पुलिस के बयान के मुताबिक एकेडमी बंद नहीं करने की वजह से ही मर्डर हुआ। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या कोई पिता इतनी छोटी से बात के लिए अपने जिगर के टुकड़े को मौत के घाट उतार देता है?
दीपक यादव इस बात से खुश नहीं था कि उसकी बेटी उसकी मर्जी के बैगर ये एकेडमी (Why Radhika Yadav Was Murdered by Her Own Father?) चलाए

खैर, पुलिस की माने तो “आरोपी पिता दीपक यादव इस बात से खुश नहीं था कि उसकी बेटी उसकी मर्जी के बैगर ये एकेडमी (Why Radhika Yadav Was Murdered by Her Own Father?) चलाए। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि जिस पिता ने अपनी बेटी को खेल में आगे बढ़ाने के लिए बचपन से ही सपोर्ट किया है। आखिर अचानक क्यों उसे एकेडमी चलाने से मना करेगा? और उससे भी बड़ा सवाल ये कि क्या सिर्फ यही वजह थी? भला कोई इतनी छोटी सी बात के लिए किसी को क्यों मारेगा? और वैसे में हरियाणा का इतिहास ही खेलों के प्रति अपने बच्चों और खासकर बेटियों को आगे बढ़ाने का रहा है। फिर दीपक यादव भला ऐसा क्यों करेगा? और उससे भी बड़ा सवाल यह भी कि जब राधिका यादव अपना ये एकेडमी कई सालों से चला रही थीं तो अचानक एकदम से उनके पिता एकेडमी बंद क्यों कराना चाहते थे? और इतनी ही दिक्क्त थी तो साल भर से चल कैसे रही थी। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या गुरुग्राम पुलिस पहेली को सुलझाए बगैर ही मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है? क्या पुलिस की तरह से दिया गया यह बयान जल्दबाजी नहीं है? सवाल ये भी कि क्या इस मामले में अभी कई राज ऐसे हैं जिनसे अभी भी पर्दा उठना बचा है? खैर, ये वो तमाम सवाल हैं जो इस मामले को सुलझाने के लिए बेहद जरूरी हैं।
इसे भी पढ़ें:- ठाणे स्कूल में पीरियड्स जांच के नाम पर छात्राओं का अपमान
सुबह करीब 10:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर वह और उनका बेटा पीयूष पहली मंजिल पर पहुंचे तो राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी (Why Radhika Yadav Was Murdered by Her Own Father?) थी
इस पूरे मामले में राधिका के चाचा कुलदीप ने बताया कि “गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर वह और उनका बेटा पीयूष पहली मंजिल पर पहुंचे तो राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी (Why Radhika Yadav Was Murdered by Her Own Father?) थी। पुलिस के मुताबिक, “ड्राइंग रूम में दीपक की लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। उन्होंने राधिका को तुरंत सेक्टर 56 के एशिया मरिंगो अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” कुलदीप ने बताया कि “घटना के समय घर में दीपक, उनकी पत्नी मंजू और राधिका ही मौजूद थे। मुझे लगता है कि राधिका की हत्या उनके भाई दीपक ने ही की है।” गौरतलब हो कि 23 मार्च 2000 को हरियाणा में जन्मी राधिका यादव हरियाणा की एक उभरती हुई टेनिस प्लेयर थीं। उन्होंने स्टेट लेवल पर कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ में युगल टेनिस खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग 113 थी।
Latest News in Hindi Today Hindi Why Radhika Yadav Was Murdered by Her Own Father?
#RadhikaYadav #TennisChampion #FatherKilledDaughter #MurderNews #CrimeAlert #JusticeForRadhika



