मोबाइल के इस युग में पता नहीं क्या हो गया है, जहाँ देखों वहां पति पत्नी को मौत के घाट उतार रहे हैं तो कहीं पत्नी पति को। मारने का चक्कर सिर्फ प्रेमी और प्रेमिका का होना है। अभी इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश के रामपुर से कुछ इसी तरह के मिलते-जुलते मामले ने लोगों को सकते में डाल दिया। रामपुर में शादी से एक दिन पहले बाइक सवार दो युवक दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक (Rampur Bride Plots Groom’s Murder with Lover Before Wedding) दिया। दरअसल, रामपुर स्थित भोट क्षेत्र के धनुपुरा गांव की रहने वाली गुलफशां ने अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर शादी से एक दिन पहले अपने 25 वर्षीय मंगेतर निहाल को मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल, पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी गुलफशां के प्रेमी व फरमान नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रिश्ता 6 महीने पहले तय हुआ था और निकाह के लिए 15 जून की तारीख हुई (Rampur Bride Plots Groom’s Murder with Lover Before Wedding) थी तय
जानकारी के मुताबिक रामपुर के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल का शव अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा के जंगल में मिला था। शव मिलने के बाद निहाल के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई नायाब ने निहाल की होने वाली पत्नी गुलफशां को इस हत्याकांड का आरोपी बताया था। नायाब ने बताया कि उसका भाई खाना बनाने का काम करता (Rampur Bride Plots Groom’s Murder with Lover Before Wedding) था। उसका निकाह भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां से तय हुआ था। यह रिश्ता 6 महीने पहले तय हुआ था और निकाह के लिए 15 जून की तारीख तय हुई थी।
निहाल के गायब होने के कारण भी नहीं जा (Rampur Bride Plots Groom’s Murder with Lover Before Wedding) सकी बारात

इस पूरे मामले पर नायाब ने कहा कि बारात की तैयारियां चल रही थीं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं। इसी बीच 14 जून को एक युवक ने खुद को गुलफशां का भाई बताते हुए निहाल को फोन किया। और निहाल से कपड़ों का नाप लेने की बात कही। इसके बाद निहाल उन युवकों की बाइक पर बैठकर चला गया। और फिर वापस नहीं लौटा। इस बीच काफी देर बाद जब निहाल वापस नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर दी। काफी छानबीन करने के बाद जब कहीं कोई खबर नहीं मिली तो परिवार वालों ने इसकी सूचना परिवार वालों को (Rampur Bride Plots Groom’s Murder with Lover Before Wedding) दी। जाहिर सी बात है निहाल के गायब होने के कारण बारात भी नहीं जा सकी।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
नायाब की निशानदेही पर पुलिस ने दो आरोपियों सद्दाम और फरमान को (Rampur Bride Plots Groom’s Murder with Lover Before Wedding) कर लिया है गिरफ्तार
सूचना पाकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस बीच निहाल का शव रात में अजीमनगर इलाके के जंगल में मिला। नायाब का कहना है कि गुलफशां ने अपने प्रेमी सद्दाम और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करवाई (Rampur Bride Plots Groom’s Murder with Lover Before Wedding) है। नायाब ने आरोप लगाया कि गुलफशां और सद्दाम के बीच एक साल से प्रेम संबंध थे। नायाब की निशानदेही पर पुलिस ने दो आरोपियों सद्दाम और फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गुलफशां और अनीस को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। परिजनों ने गुलफशां को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Latest News in Hindi Today Hindi
#RampurMurder #BrideLoverPlot #WeddingCrime #UPNews #TrueCrimeIndia



