हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ब्वॉयफ्रेंड सुनील ही है। शीतल गानों के वीडियो में काम करती थी और पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी। वह 14 जून को एक शूटिंग के लिए घर से निकली थी। वो शूटिंग के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर होने के बाद परिजनों ने 15 जून को थाना मतलौडा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच पुलिस को देर रात एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान 24 वर्षीय शीतल के रूप में हुई। पुलिस को शीतल के शरीर पर कई निशान मिले (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) थे। पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि शीतल का शव सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र की नहर से बरामद हुआ था।
शीतल, हरियाणवी एल्बमों में मॉडलिंग करती (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) थी

शीतल की बहन नेहा ने बताया कि शनिवार देर रात डेढ़ बजे शीतल ने उसे वॉट्स एप पर वीडियो कॉल कर बताया था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद से शीतल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इस बीच अगले दिन रविवार सुबह पानीपत के पास नहर में सुनील की कार मिली। लेकिन शीतल नहीं मिली। सोमवार सुबह शीतल का शव सोनीपत के पास खरख़ौदा में नहर में मिला। जो करीब 80 किलोमीटर बहकर गया था। शीतल के शव की पहचान उसके हाथ और छाती में बने टैटुओं से हुई। सीआईए वन प्रभारी, सब-इंस्पेक्टर संदीप के अनुसार 15 जून को पानीपत के सतकरतार कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बहन शीतल, जो हरियाणवी एल्बमों में मॉडलिंग करती (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) थी, 14 मई को शूटिंग के लिए अहर गांव गई थी और वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी खुद तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद जाकर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
सुनील पहले से शादीशुदा है और 2 बच्चों का (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) पिता है
हैरतअंगेज यह कि सुनील एक पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती मिला। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया, उसकी गाड़ी नहर में गिर गई थी। पहले तो उसने हत्या को हादसा साबित करने का नाटक किया। वह पुलिस को गुमराह करता रहा। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए उसने गाड़ी नहर में गिराने का नाटक भी किया, लेकिन सब धरा का धरा रह गया। पुलिस ने जब अपने अंदाज में पूछताछ की तो वो टूट (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सुनील ने शीतल पर चाकू से कई वार शीतल पर किए थे। शीतल करीब 6 साल से सुनील को जानती थी। पहले वो करनाल में सुनील के होटल में नौकरी करती थी। सुनील पहले से शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता है। इसी वजह से शीतल ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन वो शीतल के पीछे पड़ा हुआ था। फ़िलहाल हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय शीतल की चाकू से हत्या करने के आरोप में सीआईए वन पुलिस टीम ने सोमवार शाम को इसराना निवासी सुनील को हिरासत में लिया। इस पूरे मामले पर प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी और वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू की बरामदगी का प्रयास करेगी।
Latest News in Hindi Today Hindi Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder
#SheetalChaudhary #ModelMurder #HaryanaCrime #BoyfriendArrested #CrimeNews



