इज़राइल और हमास के बीच जारी जंग अब ईरान तक पहुंच गई है। दरअसल, ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के उद्देश्य से इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत शुक्रवार की सुबह तेहरान समेत कई ईरानी इलाकों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इसे 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा (Israel Strikes Iran Nuclear Site) है। कहने की जरूरत नहीं, इज़राइल द्वारा तेहरान में मिसाइल हमला किए जाने के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल के इस एयर स्ट्राइक में नतांज स्थित ईरान के मुख्य संवर्धन केंद्र सहित अन्य ठिकानों तबाह हो गए। इजरायल ने एक के बाद एक एयर स्ट्राइक और मिसाइल से हमला कर ईरान के परमाणु संयंत्रों, सैन्य ठिकानों और सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया। इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल को कड़ी सजा दी जाएगी।
इजरायल को दी (Israel Strikes Iran Nuclear Site) जाएगी कड़ी सज़ा- खामनेई
इस हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि उनके देश पर हमले के लिए इजरायल को कड़ी सज़ा दी (Israel Strikes Iran Nuclear Site) जाएगी। बता दें कि ईरान की सरकारी सामाचार एजेंसी आईआरएनए ने खामनेई के बयान को जारी किया। इसने पुष्टि की कि हमले में सेना के शीर्ष अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए हैं। हमले से बौखलाए खामनेई ने कहा, उनके देश में हुए इस अपराध में इजरायल के शैतानी और रक्त-रंजित हाथ शामिल हैं। उन्होंने चेताते हुए कहा कि इजरायल ने आवासीय इलाकों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को उजागर किया है। जानकारी के मुताबिक इजरायल के हमले में ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी की मौत हो गई।
ईरान ने इजरायल की ओर 100 से अधिक दागे (Israel Strikes Iran Nuclear Site) हैं ड्रोन
इस बीच इजरायली सेना ने दावा किया कि ईरान उस पर किए गए हमलों के जवाब में इजरायल पर ड्रोन दाग रहा है। इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में ईरान ने इजरायल की ओर 100 से अधिक ड्रोन दागे (Israel Strikes Iran Nuclear Site) हैं। सभी रक्षा प्रणालियां हमलों को रोकने के लिए काम कर रही हैं। डेफ्रिन ने कहा कि लगभग 200 इजरायली लड़ाकू विमान अभियान में शामिल थे और लगभग 100 लक्ष्यों पर हमला किया गया तथा हमले अब भी जारी हैं। जॉर्डन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि देश का हवाई क्षेत्र सभी उड़ानों के लिए बंद रहेगा। जॉर्डन समाचार एजेंसी ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
भारत ने अपने नागरिकों को (Israel Strikes Iran Nuclear Site) किया सतर्क

इसी बीच दोनों देशों के बीच जारी तनाव को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क कर (Israel Strikes Iran Nuclear Site) दिया है। बता ईरान पर इजरायल द्वारा हमला किए जाने के बाद भारतीय दूतावास ने इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और गैर जरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही ईरान में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को देश में मौजूद भारतीयों को इजराइल के हमलों के बाद सतर्क रहने, सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी। खैर, इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा कि इन हमलों में उसका कोई हाथ नहीं है, साथ ही उसने अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना बनाकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई किए जाने के प्रति चेतावनी दी है।
नेतन्याहू का ऐलान; ईरानी खतरे के खत्म होने तक जंग रहेगी जारी
इजराइल ने ईरान के 6 शहरों पर हवाई हमला किया है। इस हमले में 2 परमाणु वैज्ञानिक व 2 सेना के बड़े अधिकारियों के मारे जाने की खबर है। स्ट्राइक के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
क्रैश साइट पर पहुंचे PM मोदी ने की घायलों से मुलाकात
पीएम मोदी प्लेन क्रैश का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी हादसे को लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें:- अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंसा और लूटपाट के बीच लगा कर्फ्यू , मेयर ने की ट्रंप से ये अपील
लापरवाही के कारण हुआ अहमदाबाद में प्लेन क्रैश
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इसमें पक्षियों के टकराने से लेकर इंजन की खराबी की बात कही जा रही है। हादसे का असली खुलासा ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही होगा।
अहमदाबाद प्लेन हादसे में खत्म हो गया NRI का पूरा परिवार
एयर इंडिया प्लेन हादसे में जावेद अली और उनकी पत्नी समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वह अपने दो बच्चों और परिवार के साथ लंदन जा रहे थे।
सोनम नहीं बल्कि राज है राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड
चौंकाने वाले खुलासे में पता चला है कि राजा रघुवंशी की हत्या किसी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की वजह से नहीं बल्कि राज कुशवाहा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। राज ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर सोनम की मदद से कई चरणों में साजिश रची थी।
Latest News in Hindi Today Hindi news Israel Strikes Iran Nuclear Site
#israeliranconflict #iranattack #nuclearsite #husseinsalami #khamenei #breakingnews #middleeast #israelnews #worldwar3 #globaltensions




