Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory:  IPL का पहला खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और विजय माल्या ने कही यह बात

Kohli Mallya RCB celebration

इंडियन प्रीमियर लीग को अपना नया चैंपियन मिल गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स को हराकर ने ट्रॉफी अपने नाम कर ही ली। 17 साल का वनवास खत्म कर पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने जमकर जश्न मनाया। जीत के बाद उनकी आँखों से आंसू झलक पड़े। आखिरकार एक अदद जीत के लिए टीम को 18 का इंतजार जो करना पड़ा था। जीत से भावुक कोहली ने अनुष्का शर्मा के सपोर्ट को लेकर भी बात की और बताया कि आज जो कुछ भी हुआ है उसका श्रेय अनुष्का शर्मा को भी (Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory) जाता है। टीम के साथ जीत का जश्न मनाने के बाद कोहली ने अनुष्का शर्मा की ओर से पर्दे के पीछे दिए गए उस ‘समर्थन और त्याग’ के बारे में बताया, जिससे उन्हें मैदान पर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली। 

आपका जीवन साथी आपके खेलने के लिए क्या करता है, त्याग, प्रतिबद्धता और हर मुश्किल समय में आपका साथ देता है- विराट कोहली

इस दौरान मैच के बाद प्रसारकों से बात करते हुए कोहली ने 18 साल बाद आईपीएल जीतने में अनुष्का की भूमिका का श्रेय भी (Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory) दिया। उन्होंने कहा, हमें हारते हुए देखना। आपका जीवन साथी आपके खेलने के लिए क्या करता है, त्याग, प्रतिबद्धता और हर मुश्किल समय में आपका साथ देना। यह कुछ ऐसा है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते। कोहली ने आगे कहा, जब आप पेशेवर रूप से खेलते हैं, तभी आप पर्दे के पीछे होने वाली कई चीजों को समझ पाते हैं और वे किन परिस्थितियों से गुजरते हैं। अनुष्का भावनात्मक रूप से जिस दौर से गुजरी है। मुझे उदास और निराश देखना, मैचों में आना, बैंगलोर से इतना जुड़ा होना और आरसीबी के साथ हमेशा बने रहना। यह उसके लिए बहुत खास है। उसे इस पर बहुत गर्व होगा।  

 जब मैंने आरसीबी की स्थापना की थी तो मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए- विजय माल्या 

आरसीबी की इस जीत पर फ्रैंचाइजी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम को जीत (Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory) की बधाई देते हुए कहा, उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरे सपने को साकार किया। विजय माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जब मैंने आरसीबी की स्थापना की थी तो मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए। मुझे युवा खिलाड़ी के रूप में दिग्गज किंग कोहली को चुनने का सौभाग्य मिला। वह 18 वर्षों से आरसीबी के साथ हैं। मुझे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स को चुनने का भी सम्मान मिला, जो आरसीबी के इतिहास का एक अमिट हिस्सा हैं। आरसीबी की जीत पर माल्या ने आगे लिखा कि आखिरकार, आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंच गई। बधाई और फिर से उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरे सपने को साकार किया। आरसीबी के फैंस सबसे अच्छे हैं और वे आईपीएल ट्रॉफी के हकदार हैं। विजय माल्या ने अपने एक और पोस्ट में लिखा कि आरसीबी आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनी है। 2025 के टूर्नामेंट तक शानदार अभियान। बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक संतुलित टीम जो बोल्ड खेल रही है। बहुत-बहुत बधाई। 

इसे भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB का सपना हुआ साकार, 18 साल बाद IPL ट्रॉफी पर कब्जा

शशांक सिंह और जोश इंग्लिश की शानदार पारियों के बावजूद वो 184 रन बना सकी

बात करें मैच की तो पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला (Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory) किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनाए। इस मैच में विराट कोहली ने 43 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 26 रन बनाए। इस तरह पंजाब को 191 रनों का लक्ष्य मिला। शशांक सिंह और जोश इंग्लिश की शानदार पारियों के बावजूद वो 184 रन बना सकी। आखिरी ओवर में मैच का रोमांच अपने चरम पर था। यह वो क्षण था जब मैच किसी भी पाले में जा सकता था। दरअसल, आखिरी ओवर में पंजाब को 29 रन चाहिए थे। जोश हेजलवुड ने दो डॉट गेंदे डालकर जीत तय कर दी। इस तरह आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर आपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 

Latest News in Hindi Today Hindi news Virat Kohli & Mallya React to RCB’s Historic IPL Victory

#ViratKohli #RCBWin #IPL2025 #VijayMallya #RCBChampions #IPLTitle #RCBVictory #KohliReaction

Translate »