द यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (The union public service commission) यानी यूपीएससी (UPSC) भारत में वो संवैधानिक निकाय है, जो सरकार में अलग-अलग सिविल सर्विस पोजिशंस के लिए कैंडिडेट्स को चुनती है। यह एक प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्था है। यह संस्था कई एग्जामिनेशन और इंटरव्यू कराती है, ताकि उपयुक्त कैंडिडेट को चुना जा सके। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि यूपीएससी (UPSC) ने 400 से अधिक पोस्ट्स निकाली हैं। अगर आप इनके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है क्योंकि आप आसानी से ऑनलाइन इसके लिए आवेदन भर सकते हैं। आइए जानें यूपीएससी द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by UPSC) के बारे में विस्तार से।
यूपीएससी द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by UPSC)
द यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (The union public service commission) ने कंपनी प्रॉसिक्यूटर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट,डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (टेक्निकल), मेडिकल फिजिसिस्ट, डिप्टी आर्किटेक्ट आदि के लिए लगभग 462 पोस्ट्स निकाली हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी इस प्रकार है:
आयु सीमा
यूपीएससी द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by UPSC) के लिए आयु सीमा हर पद के लिए अलग अलग है। इसके लिए मिनिमम एज लिमिट 30 साल और मैक्सिमम एज लिमिट 50 साल निर्धारित की गयी है। हालांकि, अनुसूचित जाति, जनजाति और आरक्षित वर्गों के लिए इसमें कुछ छूट दी गई है जिसके बारे में अधिक जानकारी आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा की तरह ही यूपीएससी द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by UPSC) के लिए शैक्षिणक योग्यता अलग-अलग है। पोस्ट्स के अनुसार कैंडिडे के पास ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, एमबीबीएस आदि डिग्री होनी अनिवार्य है। कौन सी पोस्ट के लिए क्या क्वालिफिकेशन जरूरी है, यह डिटेल भी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी।
फीस
यूपीएससी द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by UPSC) के लिए अप्लाई करना है तो फीस के बारे में भी पता होना चाहिए। यह फीस भी हर वर्ग के लिए अलग-अगल है। आप ऑनलाइन आसानी से इसे पे कर सकते हैं। अगर आप जनरल या ओबीसी वर्ग से हैं तो यह आवेदन शुल्क आपके लिए केवल 25 रुपए है। जबकि महिलाओं, अनुसूचित जाति या जनजाति के लोगों के लिए इसमें छूट दी गयी है।
अगर आप इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह भी जान लें कि इसके लिए लास्ट डेट 3 जुलाई है। यानी, आप इससे पहले अप्लाई करें। द यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (The union public service commission) इन पोस्ट्स के लिए रिटेन एग्जाम के साथ ही इंटरव्यू भी लेंगे। रिटेन क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए, कैंडिडेट्स को दोनों के लिए पूरी तरह से प्रिपेयर रहने की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
यूपीएससी द्वारा निकाली पोस्ट्स के लिए कैसे करें अप्लाई
- यूपीएससी द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by UPSC) के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी (UPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। यह लिंक इस प्रकार है upsc.gov.in
- इसके बाद कैंडिडेट से संबंधित लिंक पर जाएं।
- अब आपको अपनी डिटेल ड़ाल कर खुद को रजिस्टर करें।
- रजिस्टर के बाद आप अपनी इच्छानुसार पद के लिए एप्लीकेशन भर सकते हैं।
- इनमें जरूरी डाक्यूमेंट्स अटैच करें और फीस भरें।
- इसके बाद आप इसे सबमिट कर दें।
- अंत में आप इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर के सेव कर के रख लें।
अगर आप इन पोस्ट्स के लिए आवेदन भरना चाहते हैं तो आप देर न करें क्योंकि 3 जुलाई के बाद यह आवेदन नहीं लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप यूपीएससी (UPSC) की वेबसाइट के साथ ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन आदि की भी जांच कर सकते हैं।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi news The union public service commission
#UPSCRecruitment2025 #GovernmentJobs #UPSCVacancy #UPSCNotification #ApplyNow





