एक तरफ जहाँ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है तो वहीं दूसरी तरफ बलूचिस्तान की बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने अब इस तनाव का फायदा उठाना शुरू कर दिया। दरअसल, बीएलए ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से हमला करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान के फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल आईएडी की जरिए निशाना बनाया (Baloch Liberation Army attack) है। फ्रीडम फाइटर्स द्वारा किये इस विस्फोट में 10 पाकिस्तानी सेना के जवानों की मौत हो गई। गौर करने वाली बात यह कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बाकायदा एक वीडियो भी जारी किया है। जारी इस वीडियो में बम विस्फोट का वीडियो भी है। बीएलए ने इस हमले को अपनी आजादी की लड़ाई का हिस्सा बताया है।
बलूची ने पाकिस्तान सेना को (Baloch Liberation Army attack) लगाया ठिकाने

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक क्वेटा से तकरीबन 30 किमी दूर मार्गट चौकी के पास सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया। इस बीच बीएलए ने कहा कि “दुश्मन के खिलाफ हमारा ऑपरेशन तेजी से जारी रहेगा।” बड़ी बात यह कि बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा जारी हमले का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा “बलूची ने पाकिस्तान सेना को ठिकाने (Baloch Liberation Army attack) लगाया। पाकिस्तान अब हमारे टुकड़े टुच्चे गैंग की तरह टुकड़े टुकड़े हो जाएगा,56 इंच।” गौरतलब हो कि लंबे अरसे से बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान से अलग होने के लिए युद्ध छेड़ रखा है। आये दिन वहां पाक की कायर आर्मी निर्दोष बलोचों पर जुल्म करती रहती है।
इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र छोड़ने के लिए पाकिस्तानियों को मिला 48 घंटे का समय, सीएम फडणवीस के सख्त फरमान से मची खलबली
बहुत मुमकिन है कि बलूचिस्तान आने वाले समय में एक नए देश के रूप में मान्यता (Baloch Liberation Army attack) प्राप्त कर ले
आज़ादी के बाद से ही बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होने के लिए जूझ रहा है। ऐसे में बलूच के लड़ाकों की मुठभेड़ पाक आर्मी से होती रहती है। अभी हाल ही बलोच लड़ाकों ने में क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया (Baloch Liberation Army attack था। इस ट्रेन में लगभग 500 से अधिक पैसेंजर सवार थे। इसके बदले बलोचों ने पाकिस्तानी हुकूमत से जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, गायब लोगों, लड़ाकों, राजनैतिक कैदियों और अलगाववादियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी। खैर, ट्रेन को हाईजैकरों से मुक्त कराने के लिए 48 घंटे तक पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाया था। बीएलए ने इस ऑपरेशन में 100 पाक आर्मी के जवानों को मार गिराने का दावा किया था। माजूदा माहौल को देखते हुए बहुत मुमकिन है कि बलूचिस्तान आने वाले समय में एक नए देश के रूप में मान्यता प्राप्त कर ले।
Latest News in Hindi Today Hindi Baloch Liberation Army attack
#BalochLiberationArmy #BLA #PakistanArmy #IEDBlast #Balochistan #TerrorAttack #PakistanNews #BLAAttack #SecurityBreach #MilitaryNews





