Crime Scene Exposes Bloody Truth of Raja’s Death: क्राइम सीन ने खोला खौफनाक राज, सोनम के सामने खून से लथपथ राजा ने तोड़ा था दम

Raja murder mystery,

मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आये दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब क्राइम सीन रीक्रिएशन ने हत्या की खौफनाक सच्चाई से पर्दा हटा दिया है। इस हत्याकांड को ऑपरेशन हनीमून नाम से जांच कर रही मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ही इस हत्या की मुख्य साजिशकर्ता थी। उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर, क्रमश: आनंद कुर्मी, विशाल सिंह चौहान,और आकाश राजपूत के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। क्राइम सीन रीक्रिएशन के मुताबिक, विशाल ने राजा के सिर पर पीछे से पहला घातक वार (Crime Scene Exposes Bloody Truth of Raja’s Death) किया। वार के बाद राजा खून से लथपथ जमीन पर गिरकर चीखने लगा। इस दौरान सोनम घटनास्थल पर मौजूद थी, लेकिन पहले वार के बाद वह पीछे हट गई। फिर इसके बाद आनंद और आकाश ने राजा पर दो और वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। और फिर तीनों आरोपियों ने मिलकर राजा के शव को खाई में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक तेजधार हथियार को बरामद कर लिया है। लेकिन दूसरा हथियार अभी भी खाई में खोजा जा रहा है। इस काम में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की मदद ली जा रही है। 

प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमना-सामना कराकर पूछताछ करने पर सोनम ने अपना जुर्म कबूल (Crime Scene Exposes Bloody Truth of Raja’s Death) कर लिया। 

बता दें कि बीते 23 मई 2025 को शिलांग के सोहरा इलाके में नोंग्रियात गांव के पास वेइसाडोंग झरने के करीब यह हत्या हुई थी और 2 जून को सोनम रघुवंशी के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले स्थित सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। इस बीच पति की लाश मिलने के कुछ दिनों बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उसे सड़क मार्ग से गुवाहाटी ले जाया (Crime Scene Exposes Bloody Truth of Raja’s Death) गया। गुवाहाटी एयरपोर्ट से उसे शिलांग के सदर थाने लाया गया। इसके साथ ही चार आरोपियों को शिलांग लाया गया। सभी आरोपियों को 11 जून को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी से पहले सोनम ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। दरअसल,  मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक

महीने में कुल 234 बार संजय और सोनम की हुई है (Crime Scene Exposes Bloody Truth of Raja’s Death) बात 

मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी संजय वर्मा नामक एक संदिग्ध युवक से घंटों बातें करती थी। फ़िलहाल संजय वर्मा का नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। जानकारी के मुताबिक 1 मार्च से 25 मार्च के बीच में सोनम ने संजय को कुछ नहीं तो 119 बार कॉल किया था। इस तरह एक महीने में कुल 234 बार संजय और सोनम की बात हुई। देखना दिलचस्प यह होगा कि संजय कौन है और राजा रघुवंशी मामले में इसका क्या रोल है? खैर, राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस गंभीरता से करते हुए एक कड़ी से दूसरी कड़ी को जोड़ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस की एक टीम इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने राजा के परिजनों से बातचीत कर सोनम के व्यवहार और शादी के बाद उसके इंदौर में बिताए गए दिनों की जानकारी (Crime Scene Exposes Bloody Truth of Raja’s Death) ली। पुलिस की टीम में शामिल तीन अधिकारियों ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और उनकी मां से भी सवाल-जवाब किया।

Latest News in Hindi Today Hindi 

#RajaDeath #SonamShocked #CrimeSceneTruth #BloodyMystery #IndianCrimeNews

Translate »