करी पत्ते का सेवन: वजन कम करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक, जानिए इसके 7 बड़े फायदे

Curry Leaves Benefits

भारत का खाना अपने मसालों और हर्ब्स के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां हर घर में ऐसे मसालों और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो न केवल आहार को स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि हेल्थ के लिए लाभदायक भी हैं। इन्हीं में से एक है कड़ी पत्ता। कड़ी पत्ता (curry leaf) साउथ इंडिया के आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका इस्तेमाल करी, चटनी, चावल से बनी डिशेज और सूप आदि में किया जाता है। कड़ी पत्ता (Curry leaves) एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी और सी और कई मिनरल्स से भरपूर होता है जैसे कैल्शियम, फोस्फोरस, आयरन आदि। इसमें कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होती हैं। आइए जानें कड़ी पत्ते के बेनेफिट्स (Benefits of curry leaves) के बारे में विस्तार से।

कड़ी पत्ते के बेनेफिट्स (Benefits of curry leaves): पाएं जानकारी

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार कड़ी पत्ता कड़ी के पौधे (जिसे मुरैना कोएनिगी कहा जाता है) के पत्ते हैं। यह पत्ते बहुत ही खुशबूदार होते हैं और इनका स्वाद भी अनोखा होता है। आइए जानें कड़ी पत्ते के बेनेफिट्स (Benefits of curry leaves) के बारे में।

डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

ऐसा पाया गया है कि कड़ी पत्ता (Curry leaves) ब्लड शुगर को मैनेज करने में फायदेमंद है।अपने एंटी-हाइपरग्लायसेमिक गुणों के कारण यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम कर सकते हैं और ब्लड शुगर लेवल को सही बनाए रखते हैं। हालंकि, इसके बारे में और अधिक शोध किया जाना आवश्यक है।

स्किन के लिए लाभदायक 

अगर आप अच्छी स्किन पाना चाहते हैं, तो कड़ी पत्ता (curry leaf) या इससे बने एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें, जो इंफ्लेमेटरी सेल्स के अगेंस्ट काम करते हैं। अगर इसका इस्तेमाल स्किन बर्न्स, नील आदि पर किया जाए तो भी त्वचा को हील होने में आसानी होती है। इसलिए कड़ी पत्ते (Curry leaves) से बने एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल क्रीम्स आदि में किया जाता है। यही नहीं, इन्हें दाग-धब्बों, खुजली, रिंगवर्म, मुहांसों आदि के लिए भी फायदेमंद पाया गया है।

कोलेस्ट्रॉल को रखे सही

कड़ी पत्ते के बेनेफिट्स (Benefits of curry leaves) कोलेस्ट्रॉल से भी जुड़े हुए हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में हेल्प करते हैं। यानी, यह पत्ते कोलेस्ट्रॉल और फैट मेटाबॉलिज्म को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

लिवर हेल्थ को रखे सही

कुछ शोध यह बताते हैं कड़ी पत्ते (Curry leaves) का एक्सट्रेक्ट लिवर एंजाइम्स की एक्टिविटीज को बढ़ाते हैं। यह एंजाइम्स लिवर में लिपिड्स की ऑक्सीडेशन को सपोर्ट करते हैं। यानी, कड़ी पत्ता (curry leaf) के उपयोग से लिवर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सकता है। इसके बारे में भी और अधिक स्टडी की जानी जरूरी है।  

इसे भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को पीएम मोदी ने दिया तोहफा

बालों के स्वास्थ्य को रखे सही

कड़ी पत्ता (curry leaf) हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है और इससे बालों का झड़ना भी कम हो सकता है। इनमें कुछ ऐसे न्यूरिएंट्स भी होते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही बालों को जल्दी सफेद से भी यह बचाता है।

वजन को करे कम 

वजन को कम करने में भी कड़ी पत्ते (Curry leaves) को लाभदायक पाया गया है। इन पत्तों के सेवन से डायजेशन सही रहता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यही नहीं यह मेटाबॉलिज्म को कम करने में भी यह हेल्पफुल है। 

आंखों के लिए फायदेमंद

कड़ी पत्ता (curry leaf) को आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है। यह विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है जो आंखो के स्वास्थ्य के लिए बेनेफिशियल पाया गया है। इसके नियमित सेवन से आंखों संबंधी कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है जैसे मोतियाबिंद। यह नहीं विजन को भी इससे सुधारा जा सकता है।

नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।

Latest News in Hindi Today Hindi Curry leaves

#currybenefits #weightloss #eyehealth #ayurvedicherbs #naturalremedies #healthylifestyle #curryleaves

Translate »