दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अब एक बेहतरीन अवसर है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Delhi Subordinate Service Selection Board) यानी डीएसएसएसबी (DSSSB) ने एक नई नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार डीएसएसएसबी (DSSSB) ने 2000 से भी अधिक पोस्ट्स निकाली हैं। यह पोस्ट्स मलेरिया इंस्पेक्टर, पीजीटी, जेल वार्डर आदि की हैं। अगर आप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि 8 जुलाई से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप इसके बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Delhi Subordinate Service Selection Board) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके साथ ही आप इसके माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।
डीएसएसएसबी द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by DSSSB) के बारे में पाएं जानकारी
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Delhi Subordinate Service Selection Board) ने लगभग 2119 पोस्ट्स निकाली हैं और यह बात जानना आपके लिए जरूरी है कि इसके लिए अप्लाई आप केवल 7 अगस्त तक कर सकते हैं। उसके बाद यह प्रोसेस बंद हो जायेगी और इसके लिए आपको अप्लाई करने का मौका नहीं मिलेगा।
डीएसएसएसबी द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by DSSSB) की डिटेल्स
डीएसएसएसबी द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by DSSSB) के लिए विभिन्न पोस्ट्स के लिए कैंडिडेट को आवश्यक योग्यता और अनुभव की जरूरत होगी। इन 2119 पोस्ट्स की डिटेल इस प्रकार है:
- मलेरिया इंस्पेक्टर: 37 पोस्ट्स
- आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट: 8 पोस्ट्स
- पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स: पुरुषों के लिए चार पोस्ट्स और महिलाओं के लिए तीन पोस्ट्स
- पीजीटी अंग्रेजी: पुरुषों के लिए 64 पोस्ट्स और महिलाओं के लिए 29 पोस्ट्स
- पीजीटी संस्कृत: पुरुषों के लिए 6 पोस्ट्स और महिलाओं के लिए 19 पोस्ट्स
- पीजीटी हॉर्टिकल्चर: पुरुषों के लिए एक पोस्ट
- पीजीटी एग्रीकल्चर: पुरुषों के लिए पांच पोस्ट्स
- डोमेस्टिक साइंस टीचर: 26 पोस्ट्स
- असिस्टेंट: 120 पोस्ट्स (विभिन्न विभागों में)
- टेक्नीशियन: 70 पोस्ट्स (विभिन्न विभागों में)
- फार्मासिस्ट (आयुर्वेद): 19 पोस्ट्स
- वार्डर: 1676 पोस्ट्स (केवल पुरुषों के लिए, दिल्ली जेल)
- लेबोरटरी टेक्नीशियन: 30 पोस्ट्स
- सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट: केमिस्ट्री के लिए एक पोस्ट और माइक्रोबायोलॉजी के लिए एक पोस्ट
इनके बारे में अधिक जानकारी आपको दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Delhi Subordinate Service Selection Board) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।
कैसे करें अप्लाई?
डीएसएसएसबी (DSSSB) द्वारा निकाली पोस्ट्स (Posts by DSSSB) के लिए अप्लाई करने से पहले यह जानना भी आपके लिए जरूरी है कि जनरल और अन्य कुछ केटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए इसकी एप्लीकेशन फीस केवल 100 रुपए है। जबकि, अन्य कुछ वर्गों और महिलाओं के लिए यह पूरी तरह से फ्री है। यानी, उन्हें इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ भी पे नहीं करना होगा। इसके लिए आप इस तरह से अप्लाई कर सकते हैं:
इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें?
डीएसएसएसबी (DSSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसका लिंक आपको गूगल पर सर्च करने पर भी मिल जाएगा।
- अब आप होमपेज पर जाएं और इन वैकेंसीज से संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैंडिडेट को यहां खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के लिए अपना नाम, इमेल आदि, फोन नंबर आदि को इसमें डालना होगा।
- खुद को रजिस्टर करने के बाद आवेदन लेटर को भरा जा सकता है।
- यहां जरूरी डिटेल्स भरने के साथ ही डाक्यूमेंट्स को भी अटैच करें।
- अंत में आप फीस को भी ऑनलाइन भरें जिसके लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करें और डाउनलोड कर के इसे सेव कर लें। प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या न हो।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi news DSSSB
#DelhiJobs #GovtJobs2025 #JailWarderRecruitment #SarkariNaukri #JobAlert #ApplyNow





