Blackmail by girlfriend: प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड द्वारा की जारी ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

mental harassment in relationships

हाल के दिनों में प्रेमी और प्रेमिकाओं के चक्कर में कई पति और पत्नियों का या तो खून हुआ है या फिर उन्होंने आत्महत्या कर ली है। ऐसे कई मामले हैं जहाँ अपने प्रेमी और प्रेमिकाओं के चक्कर अपनी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद की है। तजा मामला है उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का, जहाँ एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक़ प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड उसे ब्लैकमेल कर (Blackmail by girlfriend) रहे थे। मामला लोनी कोतवाली के बंथला इलाके का है, जहाँ मंगलवार की युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो बनाई और सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट को उसने अपने परिजनों को भेजा है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

युवक ने वीडियो में ब्लैकमेल के चलते आत्महत्या करने की बात (Blackmail by girlfriend) कही 

मृतक की पहचान 28 वर्षीय पवन कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पवन बंथला इलाके में परिवार के साथ रहा करता था। ढलाई का काम करने वाले पवन का मंगलवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में उसने आत्महत्या करने की बात कही है। इस दौरान उसने प्रेमिका और उसके दो साथियों पर उसने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उक्त वीडियो में ब्लैकमेल के चलते ही उसने आत्महत्या करने की बात (Blackmail by girlfriend) कही है। इस बीच वीडियो वायरल होने के बाद परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि पवन का शव फंदे से लटक रहा है।

लड़कियां बहुत बचा ली अब सब अपने बेटों को संभाल (Blackmail by girlfriend) लो

पवन ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है। तीन पेज के सुसाइड नोट (Blackmail by girlfriend) में पवन ने लिखा कि “बस मैं क्या ही कहूं। मैं अपने अंगूठे का निशान पेपर पर लगा रहा हूं। निवेदन यह है कि लड़कियां बहुत बचा ली अब सब अपने बेटों को संभाल लो। मैं उस लड़की को बहुत प्यार करता था। लेकिन अब उसका दूसरा बॉय फ्रेंड मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसको सजा मिलनी चाहिए। मुझे इंसाफ दिला देना साहब। आज मैं हार गया हूं। इसलिए मुझे ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। बस सरफराज को (बीएनएस का सेक्शन 108) सजा दिला देना। ये सेक्शन बोलता है कि 10 साल की सजा और मिलनी चाहिए। रानी आंटी से भी पूछना चाहिए। सब लोगों के कहने पर मुझे ब्लैकमेल कर रही है। अनामिका मुझे पता है जिस तरह की धमकियां मुझे मिल रही है।” इस बीच पवन के परिजनों ने बताया कि “युवती और उसके दो साथी दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पवन से नगदी और कुछ जेवरात भी ले लिए हैं। 

इसे भी पढ़ें:- पहले 19 साल के प्रेमी से करवाया अपनी ढाई साल की बेटी दुष्कर्म, फिर घोंटा बच्ची का गला

मुकदमा दर्ज कर आरोपी सरफराज को हिरासत में ले (Blackmail by girlfriend) लिया है

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि “मुकदमा दर्ज कर आरोपी सरफराज को हिरासत में ले लिया है।” लोनी गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि “आज दिनांक 28-05-2025 को थाना लोनी पर एक वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनके बेटे पवन गुप्ता उम्र करीब 24 वर्षीय ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या (Blackmail by girlfriend) कर ली। इस संबंध में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। वादी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त सरफराज के विरुद्ध थाना लोनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।”

Latest News in Hindi Today Hindi news Blackmail by girlfriend

#Blackmail #SuicideNote #GirlfriendTrap #LoveTriangle #CrimeNews #IndiaNews #BreakingNews #MentalHealth

Translate »