मिर्जापुर के कालीन भइया का किरदार तो काल्पनिक था लेकिन छापामारी में पुलिस ने असली कालीन भइया को धर लिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मिर्जागंज में पुलिस ने हकीम के घर छापे मारी कर भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलाउद्दीन के घर में अवैध हथियारों का भंडारण हो (Illegal Arms Factory Busted in Lucknow) रहा है। मिर्जागंज निवासी सलाउद्दीन के घर पर कई थानों की पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
पुलिस को 312 और 315 बोर की सैकड़ों बंदूकें, डीबीबीएल रायफल, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद (Illegal Arms Factory Busted in Lucknow) हुए
जानकारी के मुताबिक हकीम के घर सैंकड़ों अवैध असलाह और कारतूस बरामद किया है। छापे के दौरान पुलिस को 312 और 315 बोर की सैकड़ों बंदूकें, डीबीबीएल रायफल, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद (Illegal Arms Factory Busted in Lucknow) हुए। यही नहीं, उसके घर से हथियार बनाने के उपकरण भी मिले हैंकहने की जरूरत नहीं, इतनी भारी मात्रा में हथियार देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। असलहे और कारतू इतने थे कि पुलिस को 20 बोरों में भरकर ले जाना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने 72 वर्षीय हकीम सलाउद्दीन उर्फ लाला को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है। हैरानी की बात यह कि जिस जगह से यह हथियार बनाने वाली फैक्ट्री बरामद हुई है, वह जगह मलिहाबाद थाने से मुश्किल से 100 मीटर की दूरी पर है। फिलहाल हकीम के घर और उसके आसपास तथा गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देख एटीएस भी अब एक्टिव हो गई है।
अवैध रूप से असलहे बनाकर उनकी सप्लाई की जा रही (Illegal Arms Factory Busted in Lucknow) थी

छापेमारी के दौरान पुलिस को सलाउद्दीन के घर से हथियार ही नहीं बल्कि हथियार बनाने के उपकरण भी मिले। इससे पुलिस का शक गहरा गया कि हकीम का घर न सिर्फ हथियारों के भंडारण का अड्डा था, बल्कि यहां से अवैध रूप से असलहे बनाकर उनकी सप्लाई भी की जा रही (Illegal Arms Factory Busted in Lucknow) थी। पुलिस ने सलाउद्दीन, उनकी पत्नी, बेटी और एक अन्य युवक से पूछताछ की। लेकन शुरुआती जांच में सिर्फ सलाउद्दीन को ही हिरासत में लिया गया है। बात करें 72 वर्षीय सलाउद्दीन उर्फ लाला की तो उनका परिवार मिर्जागंज में बेहद साधारण जीवन जीता था। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। एक बेटी नॉर्वे में रहती है, तो दूसरी लखनऊ के इंटीग्रल विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलाउद्दीन पहले मिर्जागंज में डाकघर के पास दवाखाना चलाता था। लेकिन उसके इस काले बाजार ने सभी को चौंका दिया।
इसे भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश में कर्ज चुकाने के लिए पत्नी को किया दोस्त के हवाले, दोस्त ने लूटी इज्जत
अवैध हथियारों का नेटवर्क काफी बड़ा हो (Illegal Arms Factory Busted in Lucknow) सकता है
इस पूरे मामले पर एडीसीपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि “सलाउद्दीन के घर से बरामद असलहे, कारतूस और उपकरणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार कहां से आए और इन्हें कहां सप्लाई किया जा रहा था? फ़िलहाल सलाउद्दीन से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। आशंका ये भी है कि यह अवैध हथियारों का नेटवर्क काफी बड़ा हो (Illegal Arms Factory Busted in Lucknow) सकता है।” बेशक इलाके में इतने बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की बरामदगी ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। लोग ये सोचकर हैरान हैं कि एक हकीम, जो इलाज के लिए जाना जाता था। कैसे इस खतरनाक कारोबार में शामिल हो गया? फ़िलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आगे चलकर पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ होगा सकेगा।
Latest News in Hindi Today Hindi Illegal Arms Factory Busted in Lucknow
#lucknowcrime #illegalarms #kaleenbhaiya #weaponfactory #uppews #lucknownews #hakeemarrest





