जब भी बात गंभीर बीमारियों की आती है, तो हम अक्सर यही मानते हैं कि यह समस्याएं वयस्कों या बुजुर्गों को प्रभावित करती हैं। लेकिन, बदलते समय में डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम्स (Heart problems) जैसे रोग बच्चों में भी सामान्य होते जा रहे हैं। बच्चों में हार्ट कंडीशंस को पेडिएट्रिक हार्ट कंडीशंस के नाम से भी जाना जाता है। बच्चों में बढ़ती इन समस्याओं के कई कारण हैं और एक्सपर्ट्स की मानें तो अनहेल्दी डायट उनमें से ही एक है। आजकल बच्चे हेल्दी आहार की जगह जंक फ़ूड की तरफ अधिक आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन, बच्चों के खान-पान का खास ध्यान रखना जरूरी है। इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है कि हार्ट प्रॉब्लम्स (Heart problems) से बचाव के लिए बच्चों को किन फूड्स को देने से बचना चाहिए? आईये जानें हार्ट एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए (According to heart experts what things children should not consume)?
हार्ट एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए (According to heart experts what things children should not consume)?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि बचपन में बच्चों को हार्ट डिजीज (Heart disease) का कोई जोखिम नहीं होता, लेकिन बचपन में ही हार्ट का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। पाएं जानकारी कि हार्ट एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए (According to heart experts what things children should not consume)?
अधिक चीनी युक्त आहार
अधिक चीनी युक्त पेय पदार्थ या आहार का सेवन बच्चों के हार्ट के साथ-साथ सम्पूर्ण स्वास्थ के लिए हानिकारक है। सोडा, पैक्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक्स , केक आदि के सेवन से वजन बढ़ता है और वजन बढ़ना हार्ट प्रॉब्लम्स (Heart problems) का कारण बन सकता है।
फ्लेवर्ड योगर्ट
फ्लेवर्ड योगर्ट में अधिक चीनी, रंग और अन्य केमिकल्स होते हैं, जो हार्ट प्रॉब्लम्स (Heart problems) का कारण बन सकते हैं। इसलिए, इनकी जगह बच्चों को सादा दही खाने को दें। आप इन में फल, शहद आदि डाल कर बच्चे को दे सकते हैं।
सफेद चावल
बच्चे अक्सर सफेद चावल खाना पसंद करते हैं। लेकिन, इनमें हेल्दी फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स नहीं होते। यही नहीं, रिफाइंड ग्रेन जैसे सफेद चावल, ब्रेड, पास्ता आदि बहुत जल्दी शुगर में बदल जाते हैं, जो शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज (Heart disease) का रिस्क बढ़ जाता है।
तले हुए फूड्स
अधिक तला भुला आहार भी बच्चों हार्ट प्रॉब्लम्स (Heart problems) का कारण बन सकता है। बाजार में मिलने वाले तले भूने आहार को अक्सर बार-बार इस्तेमाल होने वाले तेल में बनाया जाता है। इससे एक्रिलामाइड्स और एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स (AGEs) जैसे हानिकारक कंपाउंड्स पैदा होते हैं, जिससे इंफ्लेमेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए बच्चों को इनका सेवन करने से भी बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- Govt Warns Online Shoppers: सरकार की यह सलाह नहीं मानने पर अपना सबकुछ गँवा सकते हैं ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले
आइसक्रीम
आइसक्रीम में चीनी, कैलोरीज और सेचुरेट फैट्स अधिक होते हैं। अधिक चीनी और फैट युक्त आहार से भी वजन बढ़ता है। यही नहीं इससे हार्ट प्रॉब्लम्स (Heart problems) का रिस्क भी बढ़ सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से भी बचना चाहिए। अब यह तो आप समझ ही गए होंगे कि हार्ट एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए (According to heart experts what things children should not consume)? इसलिए बच्चों हार्ट डिजीज (Heart disease) से बचाने के लिए उन्हें बाजार में मिलने वाले खाने की जगह घर पर बना आहार खाने को दें। उनके आहार में फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज आदि शामिल करें। बच्चे के वजन को सही बनाए रखें और इसके साथ ही बच्चों का भी रूटीन चेक-अप कराएं।
नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।
Latest News in Hindi Today Hindi Heart problems
#KidsHealth #HeartExpertsTips #HarmfulFoodsForKids #HealthyParenting #ChildNutrition #AvoidTheseFoods #UnhealthySnacks





