Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced: कोलकाता गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, जबरन संबंध बनाया, दांत काटा और नाखूनों से खरोंचा

Kolkata Gangrape Case

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और मर्डर काण्ड के बाद एक बार फिर कोलकाता सुर्ख़ियों में है। लॉ स्टूडेंट के साथ हुए दुष्कर्म के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार एक बार फिर घिरती नजर आ रही है। दरअसल, दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित तौर पर पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्रों ने 24 वर्षीय लॉ छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। गैंगरेप की शिकार हुई छात्रा की मेडिकल जांच में क्रूर यौन उत्पीड़न के सबूत मिले हैं, जिसमें “जबरन शारीरिक संबंध बनाने, शरीर पर दांत से काटने के निशान और उसके शरीर पर नाखून के खरोंच के निशान” शामिल (Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced) हैं। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को ये जानकारी दी है।

विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर छात्रा पर कथित तौर पर किया गया (Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced) था हमला 

मामले के बारे पुलिस ने बताया कि “गैंगरेप की यह घटना 25 जून की शाम को छात्र संघ कार्यालय से सटे एक गार्ड के कमरे में हुई। मुख्य आरोपी के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर छात्रा पर कथित तौर पर हमला किया गया (Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced) था। एक प्रैक्टिसिंग क्रिमिनल लॉयर और दो वरिष्ठ छात्रों सहित तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने अपराध स्थल को सील कर दिया है और आगे की जांच के लिए आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।”

छात्रा परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कॉलेज गई (Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced) थी

कस्बा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, छात्रा परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कॉलेज गई थी। इस बीच उसे वहीं रहने के लिए कहा गया। उसने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी ने उसे जबरन शादी करने का प्रस्ताव दिया था जिसे उसने नहीं माना तो उसे खींचकर गार्ड के कमरे तक ले गए और वहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, मारपीट की। उसके शरीर पर दांत से काटा और नाखून से (Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced) खरोंचा। जब वह घटना को अंजाम दे रहा था तो दो अन्य आरोपी गार्ड के कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे।”

उसके प्रेमी और परिवार के खिलाफ धमकियां भी दी गई (Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced) थीं

जानकारी के मुताबिक घटना शाम 7.30 बजे से 10.30 बजे के बीच हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि “मारपीट के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया और उस वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी गई।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा को किसी को भी इस बारे में कुछ भी नहीं बताने की चेतावनी दी गई थी, साथ ही उसके प्रेमी और परिवार के खिलाफ धमकियां भी दी गई (Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced) थीं। इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि “हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फुटेज को दूसरे नंबरों पर भेजा गया था या नहीं?” तो वहीं मुख्य लोक अभियोजक सोरिन घोषाल ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि “सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, सामूहिक बलात्कार के मामलों में शामिल समूह के सभी लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। भले ही उन सभी ने बलात्कार का कृत्य न किया हो। इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों ने बलात्कार में मदद की। इसलिए यह सामूहिक बलात्कार का मामला है। वे भी मामले में आरोपी हैं।”

इसे भी पढ़ें:- आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी के छात्र निकाय की दक्षिण कोलकाता शाखा का वर्तमान पदाधिकारी (Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced) था आरोपी 

बात करें मुख्य आरोपी की तो मुख्य आरोपी लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र है, जिसे 45 दिनों के लिए अस्थायी गैर-शिक्षण कर्मचारी के रूप में काम पर रखा गया था। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल ने दावा किया कि वह कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी के छात्र निकाय की दक्षिण कोलकाता शाखा का वर्तमान पदाधिकारी (Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced) था। यही नहीं ऑनलाइन प्रसारित तस्वीरों में उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी दिखाया गया है। हैरत महत्वपूर्ण बात यह कि तृणमूल कांग्रेस ने आरोपी के साथ किसी भी तरह के संबंध से साफ़ इनकार करते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।

Latest News in Hindi Today Hindi Kolkata Gangrape: Victim Bitten, Scratched, Forced

#kolkatagangrape #kolkatacrime #sexualassault #womansafety #breakingnews #indiacrime #kolkatapolice

Translate »