Gangrape at Kolkata Law College: आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

RG Kar incident

साल भर पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी को कोई नहीं भूल सकता। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस अमानवीय घटना के विरोध में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अभी इसकी आग ठंडी भी नहीं हुई कि एक बार फिर से कोलकाता के एक और शिक्षण संस्थान से दरिंदगी की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के मुताबिक शहर के लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की (Gangrape at Kolkata Law College) घटना हुई है। गैंगरेप की इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों में उसी संस्थान का एक पूर्व छात्र और दो कर्मचारी शामिल हैं। 

25 जून को शाम 7.30 बजे से 8.50 बजे के बीच तौर पर बलात्कार किया (Gangrape at Kolkata Law College) गया

 पुलिस की माने तो, पीड़िता कस्बा थाने पहुंचकर कॉलेज के दो कर्मचारियों और एक पूर्व छात्र के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर नेशनल मेडिकल कॉलेज में उसकी जांच कराई गई। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि “उसके साथ बुधवार, 25 जून को शाम 7.30 बजे से 8.50 बजे के बीच तौर पर बलात्कार किया (Gangrape at Kolkata Law College) गया।” आरोपियों में से एक ने उसके साथ बलात्कार किया और बाकियों ने मुख्य आरोपी की मदद की। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अगले दिन यानी 26 जून को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं और तीनों को कोर्ट ले जाने की तैयारी हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, परिजन से पूछताछ के दौरान वारदात को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है। 

गैंगरेप में टीएमसी का कार्यकर्ता भी शामिल (Gangrape at Kolkata Law College) है

Kolkata Law College gangrape

अब इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत भी शुरू हो गई है। घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। बीजेपी ने इस घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। बीजेपी का आरोप है कि इस गैंगरेप में टीएमसी का कार्यकर्ता भी शामिल (Gangrape at Kolkata Law College) है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “25 जून को कोलकाता के उपनगर कस्बा में एक लॉ कॉलेज के अंदर एक महिला लॉ छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। जिसमें कोई और नहीं बल्कि एक पूर्व छात्र और कॉलेज के दो कर्मचारी शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह है कि रिपोर्ट बताती है कि इसमें एक टीएमसी सदस्य भी शामिल है।” ममता सरकार को घेरते हुए उन्होंने यह भी लिखा कि “आरजी कर का खौफ अभी भी कम नहीं हुआ है और फिर भी बंगाल में इस तरह के जघन्य अपराध हर रोज बढ़ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश में कर्ज चुकाने के लिए पत्नी को किया दोस्त के हवाले, दोस्त ने लूटी इज्जत 

ममता बनर्जी के राज में महिला असुरक्षित कर (Gangrape at Kolkata Law College) रही है महसूस 

ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए एक बुरा सपना बन गया है। बीजेपी के मुताबिक ममता बनर्जी के राज में महिला असुरक्षित महसूस कर रही है। बलात्कार एक आम त्रासदी बन गई है।” इस पूरे मामले पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि “भाजपा पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। हम दंड से बचने की इस संस्कृति को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प (Gangrape at Kolkata Law College) हैं। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हर अपराधी को सजा नहीं मिल जाती।” हालांकि कोलकाता में छात्रा के साथ रेप की यह कोई पहली वारदात नहीं है। पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भी एक छात्रा के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद खूब हंगामा बरपा था। 

Latest News in Hindi Today Hindi Gangrape at Kolkata Law College

#kolkatalawcollege #gangrapeincident #rgkarkolkata #westbengalcrime #studentassault #campuscrime #breakingnews #kolkatanews

Translate »