लोकबाग कहते हैं कि शक जानलेवा होता है। शक के चक्कर में न सिर्फ रिश्ते टूटते हैं बल्कि रिश्तों का खून भी हो जाता है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक प्रेमी ने बॉस से अफेयर के शक में प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर बेड पर रखा और उसके साथ सोता रहा। एक दिन उसने शराब के नशे में अपने दोस्त को प्रेमिका की हत्या वाली (Man Lives with Dead Lover 2 Days After Murder in Love Row) बात बताई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दिल को दहला देने वाला यह मामला है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बजरिया थाना क्षेत्र का। जहाँ, 29 साल की रितिका सेन की उसके लिव-इन पार्टनर सचिन राजपूत ने गला घोंटकर हत्या कर दी। और हत्या के बाद आरोपी सचिन ने न सिर्फ शव को कंबल में लपेटकर बेड पर रखा, बल्कि दो दिनों तक उसी कमरे में शव के पास सोता रहा, जैसे मानो कुछ हुआ ही न हो।
सचिन को लगता था कि रितिका का उसके बॉस के साथ अफेयर (Man Lives with Dead Lover 2 Days After Murder in Love Row) है

जानकारी के मुताबिक गायत्री नगर, यह बात है 27 जून की रात की, जब कररिया फार्म इलाके में रहने वाले दोनों के बीच उस रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। दरअसल, रितिका एक प्राइवेट फर्म में काम करती थीं और सचिन इन दिनों बेरोजगार था। उसे लगता था कि रितिका का उसके बॉस के साथ अफेयर है। इसी के चलते वो शक करता था। इसी बात को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सचिन ने रितिका का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई। हैरत की बात यह कि हत्या के बाद सचिन ने रितिका के शव को कंबल और चादर में लपेटकर बेड पर रख दिया। उससे भी बड़ी बात यह कि वो उसी कमरे में रहा और शराब पीता (Man Lives with Dead Lover 2 Days After Murder in Love Row) रहा। दो दिनों तक उसने न सिर्फ वहीं शराब पी बल्कि उसी शव के पास सोया भी।
सचिन ने अपने दोस्त अनुज को शराब के नशे में हत्या की बात (Man Lives with Dead Lover 2 Days After Murder in Love Row) बताई
इस बीच रविवार को सचिन ने अपने दोस्त अनुज को शराब के नशे में हत्या की बात बताई, लेकिन दोस्त ने उसे मजाक में लिया। सोमवार सुबह, जब फिर से वही बात दोहराई, तो अनुज को शक हुआ। उसने उसी दिन शाम 5 बजे डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। बजरिया थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलते ही कंबल में लिपटी रितिका की लाश बेड पर (Man Lives with Dead Lover 2 Days After Murder in Love Row) मिली। पुलिस के मुताबिक सचिन पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। आरोपी पिछले कई वर्षों से युवती के साथ रिलेशनशिप में था। और कुछ महीने पहले ही दोनों साथ रहने लगे थे।
इसे भी पढ़ें:- आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म
आठ महीने पहले दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और भोपाल में ही लिव-इन में रहने (Man Lives with Dead Lover 2 Days After Murder in Love Row) लगे थे
बजरिया थाना पुलिस के डीसीपी शशांक के मुताबिक 29 वर्षीय मृतका रितिका सेन बजरिया की कुशीनगर कॉलोनी की रहने वाली है तो वहीं, 32 वर्षीय आरोपी सचिन का संबंध विदिशा के सिरोंज से है। चार साल पहले दोनों एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोस्ती हो गई। दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। दोनों साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे। आठ महीने पहले दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और भोपाल में ही लिव-इन में रहने लगे। रितिका एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। ऐसे में सचिन को शक था कि रितिका का उसके बॉस से अफेयर चल रहा है, जिसके कारण उसने रितिका की हत्या कर (Man Lives with Dead Lover 2 Days After Murder in Love Row) दी।” पूछताछ में सचिन ने पुलिस को बताया, रितिका अक्सर अपने बॉस से फोन पर बात करती रहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच में झगड़े होने लगे। 27 जून की शाम को भी इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई।
Latest News in Hindi Today Hindi Man Lives with Dead Lover 2 Days After Murder in Love Row
#loveTriangleMurder #liveInCrime #DelhiMurder #affairSuspicion #girlfriendKilled



