बीते दिनों एक तरफ जहां प्रेमी के चक्कर में पतियों की मौत की ख़बरों ने लोगों के मन में दहशत भर दी थी तो, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में दिल को झकझोर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों के मन यह भरोसा करने लायक भरोसा जता दिया है कि सच्चा प्रेम और सच्चे प्रेमी अभी हैं। बात है महराजगंज के एक स्थानीय कस्बे की जहाँ एक प्रेमी ने अपनी मृत प्रेमिका से शादी रचा ली। सिर्फ अपना आखिरी वादा निभाने के लिए उसने अपनी मर चुकी प्रेमिका से शादी (Man Marries Dead Girlfriend) की। दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में युवक अपनी एक छोटी सी किराए की दुकान के सहारे अपना जीवनयापन कर रहा था। इसी दरम्यान से मकान मालिक की लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की के घर वाले तो पहले नानुकुर करते रहे लेकिन दोनों का आपसी प्रेम देख उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा और शादी के लिए तैयार हो गए। फिर क्या था दोनों एक दूसरे के साथ अपनी गृहस्थी बसाने का सपना देखने लगे। कुछ दिनों बाद दोनों की शादी होनी थी। इससे पहले की दोनों की शादी हो पति एक रोज किसी बात को लेकर युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिर क्या था, इसके बाद लड़की के घर में कोहराम मच गया।
साथ रहने का वादा भले ही पूरा नहीं हो पाया। लेकिन इसकी अर्थी सुहागन के रूप में ही (Man Marries Dead Girlfriend) उठेगी
प्रेमिका की मौत की खबर मिलते ही प्रेमी बदहवास हो गया। इस बदहवासी में उसने कहा कि मैंने तुम्हें वचन दिया था कि तुम्हें अपनी दुल्हन बनाऊंगा। साथ रहने का वादा भले ही पूरा नहीं हो पाया। लेकिन इसकी अर्थी सुहागन के रूप में ही (Man Marries Dead Girlfriend) उठेगी। दोनों के प्रेम को देखते हुए रोते बिलखते परिजनों ने शव से शादी के लिए रजामंदी दे दी। बाकायदा वैदिक मंत्रों के बीच प्रेमी ने प्रेमिका की शव से शादी की। ध्यान देने वाली बात यह कि विवाह कराने आये पंडित ने उदास मन से मंत्र पढ़ शादी को सम्पन्न कराया। इस शादी में मंगल गीत गाने की जगह महिलाए रो रही थीं। हर आंख से आंसू झलक रहे थे। उसने उसकी मांग में सिंदूर भरा। युवती की अर्थी सुहागन के रूप में उठी। इसके बाद प्रेमी ने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच प्रेमी ने पति के रूप में मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
निचलौल थाना क्षेत्र की इस घटना ने सबको ग़मगीन कर दिया (Man Marries Dead Girlfriend) है
जिले के इतिहास में यह पहली ऐसी घटना बताई जा रही है। यह पहली घटना है जहां किसी शव के साथ किसी की शादी हुई हो। कहने की जरूरत नहीं, निचलौल थाना क्षेत्र की इस घटना ने सबको ग़मगीन कर दिया (Man Marries Dead Girlfriend) है। इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष निचलौल, अखिलेश वर्मा ने कहा, एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया। फ़िलहाल मौत के कारणों का पता अभी नही चल सका है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Latest News in Hindi Today Hindi Man Marries Dead Girlfriend
#manmarriesdeadgirlfriend #shockingwedding #viralnews #emotionalmoment #heartbreakingscene #unusualmarriage #lovestory #trendingnews



