Pilot Cut Fuel After Takeoff? Viral Aviation Claim Busted: क्या सच में एक पायलट ने टेकऑफ करते ही इंजन में फ्यूल की सप्लाई रोक दी थी?

Big Question - Pilot Cut Fuel After Takeoff

12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने इसकी जांच की है।  जांच रिपोर्ट में दावा किया गया कि टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही प्लेन के दोनों इंजन अचानक अपने आप बंद हो गए थे। इस कारण विमान ने उड़ान भरते ही अपनी ताकत खो दी और उड़ान भरने के महज 32 सेकंड बाद एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा (Pilot Cut Fuel After Takeoff? Viral Aviation Claim Busted) गिरी।” गौरतलब हो कि इस विमान हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी। एएआईबी की शुरुआती जांच रिपोर्ट में दोनों पायलट के बीच हुई आखिरी बातचीत का भी खुलासा हुआ है। एयर इंडिया के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में दर्ज बातचीत में एक पायलट को दूसरे से पूछते हुए सुना गया कि “तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?” इसके जवाब में दूसरा पायलट कहता है कि “मैंने कुछ नहीं किया।” हालांकि जांच रिपोर्ट में अभी यह साफ नहीं किया गया कि दोनों पायलट में से किसने सवाल किया और किसने जवाब दिया? कहने की जरूरत नहीं इस खुलासे से सवाल उठ रहा है कि “क्या किसी पायलट ने जानबूझकर या गलती से फ्यूल कंट्रोल स्विच को बंद तो नहीं कर दिया? 

ईंधन न मलने से विमान ने ताकत खो (Pilot Cut Fuel After Takeoff? Viral Aviation Claim Busted) दी

Did a pilot really cut fuel supply post takeoff

एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के टेकऑफ करते ही दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच एक-एक सेकंड के अंतर से रन से कटऑफ पोजीशन में चले गए। ये स्विच ही इंजन में ईंधन की सप्लाई को कंट्रोल करते हैं। इसके बंद होने का मतलब हुआ कि इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया। जाहिर सी बात है ईंधन न मलने से विमान ने ताकत खो (Pilot Cut Fuel After Takeoff? Viral Aviation Claim Busted) दी। कुछ ही सेकंड बाद दोनों स्विच फिर से रन की स्थिति में लौट आए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। विमान का संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका था और वह सीधा जाकर एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेश पर गिर गया। बता दें कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही इस फ्लाइट को सह-पायलट क्लाइव कुंदर विमान उड़ा रहे थे और मुख्य पायलट सुमीत सभरवाल उड़ान की निगरानी कर रहे थे। सभरवाल के पास बोइंग 787 पर करीब 8,600 घंटे का अनुभव था, जबकि कुंदर के पास 1,100 घंटे से अधिक का अनुभव था। रिपोर्ट की माने तो दोनों पायलटों को उड़ान से पहले पर्याप्त आराम भी मिला था। 

इसे भी पढ़ें:-  ‘फ्यूल बंद क्यों किया…? एक पायलट ने दूसरे से पूछा और फिर…’,Air India विमान हादसे की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

फ्यूल स्विच के अचानक बंद होने की असली वजह, संभावित सिस्टम फेल्योर या मानवीय गलती की पुष्टि हो (Pilot Cut Fuel After Takeoff? Viral Aviation Claim Busted) सकती है

15 पेज की रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान शुरू होने से लेकर दुर्घटना तक लगभग 30 सेकंड तक चली। फिलहाल जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला है जिसके आधार पर बोइंग 787-8 विमान और जीई जेनएक्स-1बी इंजन बनाने वाली कंपनी के लिए कोई चेतावनी जारी करनी (Pilot Cut Fuel After Takeoff? Viral Aviation Claim Busted) पड़े। खैर, इस बीच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा कि “हम इस नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। एयर इंडिया नियामकों सहित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है।” हालाँकि एएआईबी की यह प्रारंभिक रिपोर्ट है और आगे की विस्तृत जांच में फ्यूल स्विच के अचानक बंद होने की असली वजह, संभावित सिस्टम फेल्योर या मानवीय गलती की पुष्टि हो सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि “इस विमान हादसे की वजह क्या यह मानवी भूल थी, तकनीकी खामी या फिर कुछ और?” 

Latest News in Hindi Today Hindi एएआईबी

#pilotvideo #aviationnews #fuelcut #flightincident #viralaviation

Translate »