भारत के Operation Sindoor को पाकिस्तान ने बताया एक्ट ऑफ वॉर, एनएससी की बैठक में लिए ये फैसले

Act of war by Pakistan

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार तड़के एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस एयरस्ट्राइक में अभी तकरीबन 90 से आतंकियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। भारतीय सेना ने इस एयर स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) नाम दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में इस कदर भय का माहौल है कि वहां बैठकों का दौर जारी है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक हुई जिसमें उसने भारत के एयर स्ट्राइक की निंदा करते हुए इसे पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का घोर उल्लंघन बताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “भारत की कार्रवाई स्पष्ट रूप से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत एक्ट ऑफ वॉर है।” खैर, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बयान में भारत के कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रावधानों का उल्लंघन बताया गया है। 

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद प्रधान मंत्री शहबाज ने बुलाई बैठक 

NSC meeting decisions

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने कहा है कि “पाकिस्तान अपनी पसंद के समय, स्थान और तरीके से आत्मरक्षा में भारत के हवाई हमलों का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है। उसने अपनी सेना को एक्शन लेने का अधिकार दे दिया है।” जानकारी के लिए बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) प्रधान मंत्री शहबाज ने शीर्ष सुरक्षा संस्था की बैठक बुलाई थी। यह बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में उन्होंने दुनिया से भारत के अकारण अवैध कार्यों की गंभीरता को पहचानने और इसे अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों और कानूनों के घोर उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया। 

इसे भी पढ़ें:-  ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नहीं लिया सबक तो भारत कर सकता है इससे भी बड़ी कार्रवाई

भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में (Operation Sindoor) कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और 46 घायल हुए हैं 

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का खौफ ऐसा कि प्रधानमंत्री शरीफ ने इस पर चर्चा करने के लिए दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस अधिक जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि “बाद में, शरीफ संसद को संबोधित करेंगे और मौजूदा घटनाक्रम के संबंध में लिए गए निर्णय से अवगत कराएंगे।” इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से कहा कि “भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और 46 घायल हुए हैं।” गौरतलब हो कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत देर रात को पाकिस्‍तान में एयर-स्‍ट्राइक की थी। ऐसे में इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस हमले के बाद पाकिस्‍तान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। इसके मद्देनजर भारतीय राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्‍तान को सीधे यह चेतावनी दी है कि “अगर सीमा पार से किसी भी प्रकार की आक्रमकता दिखाई जाती है तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। 

Latest News in Hindi Today Hindi news  Operation Sindoor

#OperationSindoor #IndiaPakistanTensions #ActOfWar #NSCMeeting #IndiaStrikeBack #PakResponse #DefenceUpdate #BreakingNews #MilitaryAction #Geopolitics

Translate »