प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय | जयपुर में करणी सेना का बड़ा ऐलान; समर्थकों से कहा – “BJP को वोट नहीं देंगे”

जयपुर में आयोजित करणी सेना की सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर समर्थकों से बड़ा संकल्प दिलवाया।

सभा के दौरान उन्होंने समर्थकों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट न देने की अपील की। यह घोषणा UGC Roll Back और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान की गई।

रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति भी देखने को मिली। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया तथा लाठीचार्ज किए जाने की भी खबरें सामने आईं।

हालांकि, इस घटनाक्रम और विभिन्न पक्षों के दावों पर संबंधित प्रशासन एवं भाजपा की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

#KarniSena#MahipalSinghMakrana#Jaipur#Rajasthan#BJP UGCRollBack BreakingNews JayRashtraNews

Leave a Reply

Translate »