Operation Sindoor Ad on Tickets: रेल्वे टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर का प्रचार होने पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात

Operation Sindoor controversy

22 अप्रैल को जम्मूकश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत सरकार ने 6-7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाकर लिया था। इसके तहत भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों सहित पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और एयर बेस को बर्बाद कर दिया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी और 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। भारतीय सेना के पराक्रम के आगे 3 दिन के भीतर ही पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और सीजफायर की दुहाई देने लगा। जिसके बाद दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हुई बातचीत के बाद सीजफायर का ऐलान कर दिया गया। हालाँकि देश केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई मंचों से पाकिस्तान से दो टूक कह दिया था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी भी जारी है। अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया गया है। अभी तो पिक्चर बाकी है। इस बीच सभी राजनीतिक दलों ने एक स्वर में ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय बीजेपी सरकार को न देते हुए सेना को दिया (Operation Sindoor Ad on Tickets) था। इसके साथ सभी दलों ने यह आशंका जताई थी कि बीजेपी आज नहीं तो कल ऑपरेशन सिंदूर का क्रेडिट लेगी ही। 

मध्य प्रदेश में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor Ad on Tickets) को लेकर शुरु हो गई है राजनीति 

खैर, इस बीच मध्य प्रदेश में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor Ad on Tickets) को लेकर राजनीति शुरु हो गई है। बता दें कि ये राजनीति भारतीय रेलवे के रिजर्वेशन टिकट पर छपे ऑपरेशन सिंदूर का संदेश देती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो से शुरु हुई (Operation Sindoor Ad on Tickets) है। दरअसल, रेलवे रिजर्वेशन टिकट लिखा है कि “ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है। एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है। वहीं, टिकट के निचले हिस्से में बारीक से अक्षरों में लिखा है कि “पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन 12 मई 2025।” इस फोटो पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार को आपदा में अवसर बनाने वाला बताया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे के टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर का संदेश और उसपर प्राधनमंत्री की तस्वीर को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को एक प्रोडक्ट के रूप में बेचा (Operation Sindoor Ad on Tickets) जा रहा है

बीजेपी को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने लिखा कि “सेना के पराक्रम को अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक प्रोडक्ट के रूप में बेचा (Operation Sindoor Ad on Tickets) जा रहा है। केंद्र सरकार कितनी विज्ञापनजीवी हो चुकी है, इसका ताज़ा उदाहरण देखिए रेलवे टिकट पर। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का इस्तेमाल प्रधानमंत्री के प्रचार के तौर पर किया जा रहा है। अब तक तो सिर्फ मध्य प्रदेश के भाजपा नेता ही सेना का अपमान कर रहे थे, अब तो खुद प्रधानमंत्री भी उसी कतार में शामिल हो गए हैं..सोचिए।” दरअसल, कांग्रेस की आपत्ति इस बात को लेकर भी है कि केंद्र की मोदी सरकार हर मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने से बाज नहीं आती। कांग्रेस के मुताबिक वो चाहे रेल के टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों की तस्वीरें हटाकर अपना चेहरा चमकाना हो या फिर कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से वैज्ञानिकों की मेहनत गायब कर, अपना चेहरा छपवाना हो या पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम पर वोट मांगना हो या चाहे बालाकोट एयर स्ट्राइक को चुनावी मुद्दा बनाना हो। बीजेपी हर मुद्दे को भुनाना अच्छे से जानती है। कांग्रेस का कहना है कि “वाकई, आपदा को अवसर में बदलने की कला अगर किसी को सीखनी है, तो भाजपा से सीखे!”

इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात

पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और उदित राज ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम को धार्मिक प्रतीकात्मकता से जोड़ते हुए जताई थी आपत्ति 

इस दरम्यान मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की आपत्ति पर भाजपा ने भी तगड़ा पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के प्रचार-प्रसार (Operation Sindoor Ad on Tickets) को लेकर कांग्रेस को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। क्योंकि, पार्टी ने इस सैन्य अभियान का समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की है। कांग्रेस कार्य समिति ने भी एकमत होकर ऑपरेशन का समर्थन किया है। हालांकि, कुछ कांग्रेस नेताओं ने अभियान के नाम को लेकर सवाल उठाए हैं।” यही नहीं, डॉ. वाजपेयी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट लिखकर कहा कि “पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और उदित राज ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम को धार्मिक प्रतीकात्मकता से जोड़ते हुए आपत्ति जताई है। इसके बावजूद, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया है, जिससे स्पष्ट है कि पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार और सेना के साथ खड़ी है, ऐसा वो कहती है। इसके बावजूद भी अगर कांग्रेस नेता ऑपरेशन सिंदूर के प्रचार-प्रसार और गौरव से ईर्ष्या करते हैं तो उन्हें स्पष्ट करना होगा कि, उनके नेताओं के मन में क्या अभी भी पकिस्तान के प्रति प्यार जीवित है?”

Latest News in Hindi Today Hindi news Operation Sindoor Ad on Tickets

#OperationSindoor #RailwayTicketAd #CongressVsBJP #PMModiNews #PoliticalControversy #IndianRailways #BharatPolitics #LokSabha2025 #ElectionAds #PublicReaction

Translate »