21 जून को दुनिया भर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा है कि इस मौके पर तकरीबन तीन लाख से अधिक लोग एक साथ योग कर (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) सकेंगे। जानकारी के मुताबिक यह आयोजन शहर के आर के बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे गलियारे में कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। दरअसल, आंध्र प्रदेश सरकार का लक्ष्य 21 जून को न सिर्फ विशाखापत्तनम बल्कि पूरे राज्य में एक साथ कई गतिविधियों का आयोजन कर, कई लाख लोगों को योगाभ्यास में शामिल कर रिकॉर्ड बनाने का है। बता दें कि दुनिया भर के कई देशों द्वारा मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग रखी गई है।
25,000 से अधिक आदिवासी छात्र 108 मिनट तक (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) करेंगे सूर्य नमस्कार
इस भव्य आयोजन से उत्साहित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, यह कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम को इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड स्थापित (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) हों। मुख्यमंत्री नायडू ने यह भी कहा कि 25,000 से अधिक आदिवासी छात्र 108 मिनट तक सूर्य नमस्कार करेंगे। इसका उद्देश्य सबसे बड़े समूह और सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाना है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार का लक्ष्य राज्य भर में एक लाख से अधिक केंद्रों में योग सत्र आयोजित करना और विशाखापत्तनम में योग गतिविधियों में भाग लेने के लिए पांच लाख लोगों को इसके लिए आकर्षित करना है।
2.39 करोड़ लोगों ने (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) करवाया है रजिस्ट्रेशन

विशाखापत्तनम में आर के बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर के क्षेत्र में व्यापक व्यवस्था किए जाने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान एक साथ 3.19 लाख लोग योग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य, देश और दुनिया भर के आठ लाख स्थानों से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस की गतिविधियों में भागीदारी के लिए तकरीबन 2.39 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) करवाया है। इस महा आयोजन के सुचारू संचालन हेतु 1,000 लोगों की क्षमता वाले 326 कम्पार्टमेंट तैयार किए गए हैं। 3.32 लाख टी-शर्ट और योग के लिए पांच लाख चटाइयों की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने 21 जून को योग गतिविधियों के लिए राज्य भर में 1.3 लाख से अधिक स्थानों की पहचान की है और उन्हें पंजीकृत किया है। विशाखापत्तनम में 30,000 लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।
इसे भी पढ़ें:- Rahul Gandhi’s Entry Into Politics: जन्मदिन विशेष: इस तरह हुई थी राहुल गाँधी की सियासत में इंट्री
सुरक्षा के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मी किए (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) गए हैं तैनात
बेशक जब इतनी बड़ी तादात में लोग इकट्ठा होंगे तो सुरक्षा भी चाकचौबंद होगी। कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता ने पहले कहा, 1,200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन 26 किलोमीटर के उस हिस्से पर नजर रखेंगे जहां हजारों लोग योग करेंगे। सुरक्षा के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) गए हैं। यही नहीं इस आयोजन के दौरान समन्वय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च प्रौद्योगिकी से लैस एक पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। कहने की जरूरत नहीं, इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। डीजीपी गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अन्य प्रमुख मंत्रियों के शामिल होने के कारण हर स्तर पर मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
Latest News in Hindi Today Hindi PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record
#InternationalYogaDay2025 #PMModiYoga #WorldRecordYoga #YogaInSrinagar #YogaWithModi #GlobalYogaMovement #YogaDayCelebration



