2 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइसर्ज हैदराबाद (SRH vs GT) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइसर्ज हैदराबाद को 38 रनों से मात दे दी। दरअसल, सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह तो ठीक, लेकिन उनका यह फैसला उल्टा पड़ गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर 87 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की। इसके बाद सुदर्शन 48 रन बनाकर आउट हो गए। उसके आए जॉस बटलर ने 64 रन की बेमिसाल पारी खेली। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाए। कप्तान गिल ने शानदार 76 रन बनाये। गौर करने वाली बात यह कि गुजरात टाइटंस ने अपने टॉप के 4 बल्लेबाजों की बदौलत 6 विकेट पर 224 रन बनाए।
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक के आउट होते ही विकेटों (SRH vs GT) का तांता सा लग गया

224 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की (SRH vs GT) शुरुआत दमदार रही। अपने शानदार शुरुआत के बदौलत उसने 2 विकेट पर 139 रन बना लिए थे। जब तक अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर डटे थे तब तक हैदराबाद की जीत की उम्मीदें बनी हुई थी। इस बीच 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक के आउट होते ही विकेटों का तांता सा लग गया। 139 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाने वाली हैदराबाद की देखते ही देखते 145 रन पर अपने 6 विकेट गंवा बैठी। लगातार गिरते विकटों की वजह से उसकी जीत की उम्मीदें भी धुंधली नजर आने लगी। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज बेबस नजर आये। उनकी बेबसी का आलम यह था कि नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 और पैट कमिंस 19 बनाकर जैसे-तैसे किसी तरह अपनी टीम को 6 विकेट पर 186 रन तक ले गए। इस तरह गुजरात टाइटंस ने सनराइसर्ज हैदराबाद को 38 रनों से मात दे दी।
इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल (IPL) प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है
गौरतलब हो कि इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल (IPL) प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस हार के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। 7 जीत से अब गुजरात टाइटंस के14 अंक हो गए हैं। इस मैच से गुजरात टाइटंस पहले पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर थी। हैदराबाद की जीत के बाद वह पॉइंट टेबल में चौथे से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। यही नहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पहले से ही इस रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब प्लेऑफ की रेस में सिर्फ सात टीमें ही बची हैं। इस रेस में गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस के बाद दूसरे स्थान पर है।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 SRH vs GT
#SRHvsGT2025 #GujaratTitans #SunrisersHyderabad #IPL2025 #GTvsSRH #IPLPlayoffs #GTWin #IPLT20 #CricketNews #IPLPointsTable




