आईपीएल के जिस क्षण का इंतजार था, आखिरकार वह आ ही गया। आज, यानी 3 जून 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025 Final) का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जानेवाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह चैंपियन बनेगी। बता दें कि आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल में अबतक कुल 36 मैच हुए हैं, जिसमें 18 मैच आरसीबी और 18 मैच पंजाब किंग्स जीतने में कामयाब रही है। इस मुकाबले की रोचक बात यह कि 9 साल बाद आरसीबी कोई खिताबी मैच खेलेगी। इससे पहले आरसीबी ने साल 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था। ध्यान देने वाली बात यह कि 14 में से कुल 11 बार ऐसा हुआ, जब क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही उस सीजन का टाइटल भी जीता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या आरसीबी मैदान मारेगी या फिर पंजाब किंग्स नई चैंपियन बनकर उभरेगी?
31 साल के रजत पाटीदार इस सीजन में पहली बार आरसीबी की कर रहे हैं (IPL 2025 Final) कप्तानी

यह मुकाबला न सिर्फ दो शानदार टीमों के बीच एक रोमांचक जंग का बल्कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका भी लेकर (IPL 2025 Final) आया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास नया कीर्तिमान स्थापित करने का सुनहरा मौका है। गौरतलब हो कि 31 साल के रजत पाटीदार इस सीजन में पहली बार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। उनके पास एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर आज आरसीबी यह फाइनल जीत लेती है, तो पाटीदार आईपीएल इतिहास में सबसे तेजी से खिताब जीतने वाले कप्तानों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में यह यह उपलब्धि उन्हें उन चुनिंदा कप्तानों के साथ खड़ा कर देगी, जिन्होंने अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में ही ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दें कि ये कारनामा सिर्फ हार्दिक पंड्या और शेन वॉर्न ही कर सके हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने साल 2022 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था तो इससे पहले साल 2008 में शेन वॉर्न ने पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था।
इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल
पंजाब अपने पहले आईपीएल खिताब से बस 1 जीत दूर (IPL 2025 Final) भर है
बात करें पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तो उनके पास एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का (IPL 2025 Final) अवसर है, जो आईपीएल इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ। यदि आज पंजाब किंग्स खिताब जीतती है, तो श्रेयस आईपीएल में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में केकेआर की कप्तानी की थी और टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में अय्यर ने केकेआर को तीसरी बार चैंपियन बनाया था। बता दें कि इस बार 26.75 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। अय्यर ने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचाया, बल्कि क्वालिफायर- 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत भी दिलाई। इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि उनकी कप्तानी में पीबीकेएस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 में जगह बनाई है। ऐसे में अब पंजाब अपने पहले आईपीएल खिताब से बस 1 जीत दूर भर है।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Final
#IPL2025Final #PunjabKings #RCB #IPL2025 #IPLFinal #ViratKohli #PBKSvsRCB #CricketFinal #IPLMatchToday #RCBinFinal




