LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL: आईपीएल के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से दी करारी शिकस्त

In Match 64 of IPL 2025

22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग  2025 (IPL 2025) का 64वां महामुकाबला गुजरात टाइटंस (GT)और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से करारी शिकस्त (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) दी। लखनऊ की इस जीत के हीरो रहे मिचेल मार्श ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दरअसल, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

मिचेल मार्श ने इस मैच में 64 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के की (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) मदद से 117 रन बनाए

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार शुरुआत (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) की। लखनऊ की तरफ से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इस मैच में 64 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 117 रन बनाए। इस मैच में निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श का बखूबी साथ दिया। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इसके अलावा एडन मार्करम ने 36 और कप्तान ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए। इसके बदौलत ही लखनऊ ने गुजरात के सामने 235 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। 

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) रही

Lucknow Super Giants defeated Gujarat Titans by 33 runs

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) रही। गुजरात के बल्लेबाजों का बल्ला शांत रहा। इस मैच में शुभमन गिल फ्लॉप रहे। वह सिर्फ 35 रन ही बना सके। शाहरुख खान ने गुजरात के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा। महत्वपूर्ण बात यह कि लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी के कमाल दिखाते हुए गुजरात को 202 रन पर ही रोक दिया। लखनऊ के लिए विलियम ओ’रूके ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा आवेश खान और आयुष बडोनी को 2-2 विकेट मिला। तो वहीं, आकाश महाराज सिंह और शहबाज अहमद ने 1-1 विकेट झटके। लखनऊ की धारदार गेंदबाजों के सामने गुजरात के बल्लेबाज एक बाद एक धराशायी होते गए। इस तरह गुजरात ख़राब बल्लेबाजी और रणनीति के चलते सिर्फ 202 रन ही बना सकी। बेशक इस मैच में गुजरात टाइटंस की हार का प्रमुख कारण उसकी खराब गेंदबाजी रही। 

 इसे भी पढ़ें:- दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने बनाई प्लेऑफ में जगह

गुजरात ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) लिया है

In Match 64 of IPL 2025

खैर, गुजरात ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) लिया है और लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर निकल चुकी है। ऋषभ पंत ने टॉस हार के बाद कहा कि “पहले गेंदबाजी करनी चाहिए थी, विकेट अच्छा लग रहा है। जब आप पहले ही बाहर हो जाते हैं तो चुनौती होती है, लेकिन हमें क्रिकेट खेलने पर गर्व है। एक टीम के रूप में, हम अलग-अलग विकल्प आजमा रहे हैं जो हमें जीतने का सबसे अच्छा मौका देते हैं। कुछ भी जो हमें अगले सीजन के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है। आकाश दीप को टीम में शामिल किया है। हमारी टीम में कुछ और बदलाव भी हैं।”

Latest News in Hindi Today Hindi news

#IPL2025 #LSGvsGT #LucknowSuperGiants #GujaratTitans #Match64 #IPLHighlights #CricketNews #LSGWin #GTLoss #IPLPointsTable

Translate »