इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल- 2025) का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) दिया। दरअसल, पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर सके। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 57 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टीम का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक के करीब भी नहीं भटक पाया। सूर्यकुमार यादव के अलावा रयान रिकल्टन 27 रन, रोहित शर्मा 24, हार्दिक पांड्या 26 तो वहीं नमन धीर ने 20 रन बनाएं। सूर्यकुमार के अलावा एक भी बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखा सका। उनकी अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस 184 रन बना सकी। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2025 में पांचवा अर्धशतक जड़ा। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह, विजयकुमार और मार्को यान्सन ने 2-2 विकेट चटकाए तो वहीं हरप्रीत बरार ने रोहित शर्मा को चलता किया।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने किया शानदार बल्लेबाजी का (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) प्रदर्शन

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स को टॉप 2 में पहुंचाने के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश ने मिलकर मुंबई के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। दोनों ने अर्धशतक जड़े। प्रियांश आर्या ने जहाँ 35 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए तो वहीं जोश इंग्लिश ने 73 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए स्कोर को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 109 रन की साझेदारी हुई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए। इस तरह पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) के साथ ही पंजाब पॉइंट्स टेबल में टॉप 1 में काबिज हो चुकी है। इसका अर्थ है कि फाइनल मुकाबले में लिए अय्यर की पंजाब को एक और मुकाबला खेलने मिलेगा। तो वहीं मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने सभी मुकाबल जीतने होंगे।
इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल
इस शर्मनाक हार (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की अकड़ नहीं हुई ढीली
इस मैच में कमाल की बात यह देखने मिली कि पंजाब से मिली इस शर्मनाक हार (Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets) के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की अकड़ ढीली नहीं हुई। वो अपने अलग तेवर में ही देखे गए। बता दें कि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि “विकेट जिस तरह का था, उस हिसाब से हम 20 रन पीछे रह गए। ऐसा होता है। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने पांच ट्रॉफियां जीती हैं, यह हमेशा कठिन रहा है। हमारी गेंदबाजी क्लिनिकल नहीं थी। उन्होंने अच्छे शॉट्स खेले। बस आगे जाकर हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।” पांड्या ने आगे कहा कि बल्लेबाजी समूह के लिए सही टेम्पलेट का पता लगाना चाहते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा घबराहट नहीं है। हम जानते थे कि क्या दांव पर लगा था। चार दिन पहले की स्थिति से कुछ भी नहीं बदला है। जिसमें हम खुद को वापस पाते हैं।”
Latest News in Hindi Today Hindi news Punjab Kings Crush Mumbai Indians by 7 Wickets
#PunjabKings #MumbaiIndians #IPL2025 #PBKSvsMI #CricketNews #IPLHighlights




