विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए एक शॉकिंग न्यूज़ है। दुनिया भर के करोड़ों फैंस को शायद यकीन न हो कि किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। बता दें कि हाल ही में रोहित के रिटायरमेंट लेने के बाद अब विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर (Virat Kohli Retires from Test Cricket) दिया है। रोहित के संन्यास लेने के 5 दिन बाद ही विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। गौर करने वाली बात यह कि इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। इसकी आधिकारिक घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए की। 14 साल तक टेस्ट क्रिकेट में अपने बल्ले से दुनिया भर के गेंदबाजों के मन खौफ पैदा करने वाले बल्लेबाज विराट ने टेस्ट क्रिकेट से अपने बल्ले को विश्राम दे दिया है। उन्होंने अपनी सफ़ेद जर्सी को टांग दिया है।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए उन्हें 14 साल हो गए (Virat Kohli Retires from Test Cricket) हैं

दरअसल, विराट ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए उन्हें 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से कहें तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट उन्हें किस सफर पर ले जाएगा। इसने उनकी परीक्षा ली, उन्हें आकार दिया और उन्हें ऐसे सबक सिखाए जिन्हें वह जीवन भर साथ रखेंगे।” वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा कि “सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। इस प्रारूप से दूर होना आसान नहीं है, लेकिन यह सही समय है। उन्होंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है।” उन्होंने कहा कि “खेल के मैदान पर जिन लोगों के साथ खेला और हर उस व्यक्ति के लिए जिसने उन्हें इस दौरान देखा, उन सभी का (Virat Kohli Retires from Test Cricket) आभारी हूं। वह हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखेंगे। #269, साइनिंग ऑफ।”
इसे भी पढ़ें:- टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने कही यह बात, मचा हंगामा
टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 254 रनों का (Virat Kohli Retires from Test Cricket) है उनका हाईएस्ट स्कोर
जानकारी के लिए बता दें कि जून 2011 में विराट कोहली ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। 14 साल तक वो टीम इंडिया के लिए मुख्य बल्लेबाज के तौरपर बने रहे। इस दौरान उन्होंने 129 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 30 शतक और 31 शतक लगाने का बड़ा कारनामा किया। टेस्ट क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 254 रनों का (Virat Kohli Retires from Test Cricket) है। बता दें कि विराट कोहली टी20 फॉर्मेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। गौरतलब हो कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब विराट रोहित के साथ सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे। दोनों की नजर 2027 में होने वनडे वर्ल्ड कप को जीतने पर होगी।
Latest News in Hindi Today Hindi news Virat Kohli Retires from Test Cricket
#ViratKohli #TestCricket #IndianCricket #KohliRetires #LegendKohli #BCCI #RohitSharma #CricketNews #GoatKohli #ThankYouKohli




