Dry Day liquor rush: ड्राई डे से पहले ही लगी ठेकों पर शराबियों की लंबी कतारें, आपदा में अवसर, दोगुने हुए शराब के दाम
होली का त्योहार यानी रंगों का, मस्ती का और हुड़दंग का त्यौहार। देश भर में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन क्या बूढ़े क्या जवां सब मस्ती के रंग में मस्त रहते हैं। अमूमन होली के समय लोग शराब के नशे में धुत दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में झगड़े फसाद भी होते रहते हैं।इस दौरान विशेषतौर पर होली के मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यों में पुलिस और प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जाते हैं। इसी वजह से हर साल कई राज्यों की सरकारें होली के दिन ड्राई-डे घोषित करती है। बता दें कि होली के दिन यानी 14 मार्च को देश के कई राज्यों में ड्राई-डे घोषित (Dry Day liquor rush) किया गया है। जिनमें दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शामिल है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र में भी होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। किसी भी तरह के हुड़दंग और कानूनी अव्यवस्था को टालने के लिए ही इन राज्यों की सरकारों ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल, यह व्यवस्था राज्यों में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। बता दें कि बिहार और गुजरात में पहले से ही पूर्ण शराबबंदी लागू है। ड्राई-डे के चलते शराब दुकारों और ठेकों पर लगी हैं (Dry Day liquor rush) लंबी कतारें बता दें कि इस बीच 14 ड्राई डे घोषित किए गए राज्यों में आज सुबह से शराब दुकारों और ठेकों पर लंबी कतारें (Dry Day liquor rush) लगी हैं। गौर करने वाली बात यह कि गुजरात और बिहार में पूर्णत: शराबबंदी है। ऐसे में यहां के लोग होली या किसी भी त्योहार के दिन ड्राई डे घोषित होने पर पड़ोसी राज्यों से शराब की व्यवस्था करने में जुट जाते है। कल ड्राई डे घोषित होने की वजह से यहां के शराबी पड़ोसी राज्य से शराब का जुगाड़ कर रहे है। मजे की बात यह कि आपदा में अवसर मान बढ़ती मांग को देखते हुए कई जगहों पर शराब के दाम भी बढ़ गए हैं। कारण यही जो कई जगहों पर शराब के दाम बढ़ा दिए गए हैं। यहाँ तक कि कई जगहों पर शराब दोगुने दामों बिक रही है। इसे भी पढ़ें:- होली पर योगी बाबा की पुलिस फुल अलर्ट पर, ड्रोन, सीसीटीवी और बॉडी वॉर्न कैमरों से पैनी नजर, गड़बड़ी करना पड़ेगा भारी शराबियों ने पहले से ही इंतजाम करना (Dry Day liquor rush) शुरू कर दिया है होली के दिन दिल्ली-एनसीआर में भी शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने आदेश जारी किया है। दिल्ली के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती का आदेश भी दिया गया है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी होली के दिन ड्राई डे रहेगा। हालांकि महाराष्ट्र और गोवा जैसे राज्यों में 14 फरवरी को ड्राइ डे रहेगा। लेकिन जानकारी के मुताबिक शाम के बाद शराब परोसी जा सकेगी। खैर, कुछ भी हो, होली के रंग का मजा किरकिरा न हो इसलिए शराबियों ने पहले से ही इंतजाम करना (Dry Day liquor rush) शुरू कर दिया है। चाहे कुछ भी हो, चाहे पूर्णता: शराब बंदी हो या फिर ड्राई-डे ही क्यों न हो, शराबी चाहे किसी भी राज्य या देश का ही क्यों न हो वो अपने पीने का इंतजाम कर ही लेता है। प्रशासन लाख चाहे कोशिश कर ले, शराबियों पर अंकुश नहीं लगा सकती है। वो किसी न किसी तरह जतन कर ही लेते हैं। ध्यान देने वाली बात यह कि जहाँ शराब बंदी होती है वहीं सबसे अधिक शराब पी भी जाती है। Latest News in Hindi Today Hindi news Dry Day liquor rush #DryDayRush #LiquorBan #AlcoholShortage #LiquorPriceHike #DryDayIndia #LiquorQueue #AlcoholLovers #LiquorStock #WeekendDrinks #HighDemand

