Ambedkar statue clash Thane

Ambedkar statue clash Thane: महाराष्ट्र के ठाणे में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पहले माल्यार्पण करने को लेकर दो गुटों में हुई झड़प

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में सोमवार को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान हुई मामलू कहासुनी को लेकर दो गुटों में (Ambedkar statue clash Thane) झड़प हो गई। दरअसल, यह झड़प बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को लेकर कहासुनी के बाद हुई। संबंधित मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक डोंबिवली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि “घटना मशाल चौक पर हुई। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि “लोग रविवार देर रात 1:45 बजे से ही समारोह स्थल पर एकत्र होने लगे थे। एक समूह बाबासाहेब की प्रतिमा पर पहले माल्यार्पण करना चाहता था, लेकिन दूसरे समूह के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इसे लेकर उनके बीच हुई बहस झड़प में तब्दील हो गई। इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुँचाया। उन्होंने कहा, “गिरफ्तार और घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। हालाँकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फ़िलहाल घटना की जांच जारी है।” आयोजित कार्यक्रम के दौरान अराजक तत्वों ने विवाद कर शुरू कर (Ambedkar statue clash Thane) दिया पथराव  यही नहीं, इसके अलावा अकोला शहर के गंगा नगर बाईपास के पास अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने विवाद कर पथराव शुरू कर (Ambedkar statue clash Thane) दिया। सूचना पाते ही ओल्ड सिटी पुलिस की टीम घटनास्थल पर जा पहुंची। और पहुंचकर सबसे पहले स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि इस बीच दोनों समूहों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान किसी अनजान शख्स ने पास में खड़ी गाड़ी पर पत्थर फेंका। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। ओल्ड सिटी के पीएसओ ने मौके पर पहुंचकर जमा भीड़ को हटाया और कार्यक्रम को बंद कराया।  इसे भी पढ़ें: – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी का निधन सीम देवेंद्र फडणवीस ने बाबासाहेब आंबेडकर की 134वीं जयंती पर मुंबई के चैत्यभूमि में उन्हें पुष्पांजलि की अर्पित  बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाबासाहेब आंबेडकर की 134वीं जयंती पर मुंबई के चैत्यभूमि में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे, संजय शिरसाट और राज्य कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने भी मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर (Ambedkar statue clash Thane) के अंतिम विश्राम स्थल चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इससे पहले फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि “एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के वैश्विक प्रतीक और भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन।”  Latest News in Hindi Today Hindi news Ambedkar statue clash Thane #AmbedkarStatueClash #ThaneNews #BabasahebAmbedkar #MaharashtraPolitics #DalitRights #AmbedkarJayanti #StatueDispute #CasteConflict #PoliticalClash #ThaneViolence

आगे और पढ़ें
Dr. Ambedkar untold facts

10 Untold Facts About Dr. Ambedkar: अंबेडकर जयंती पर जानें डॉ बाबा साहब से जुड़ी 10 अनसुनी बातें

आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है। बाबा साहेब को संविधान का निर्माता भी कहा जाता है, इन्हीं की अगुवाई में ही दुनिया के सबसे बड़े संविधान की रचना की गई थी। बाबा साहेब का जन्म मध्य प्रदेश के महू जिले में 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। डॉ भीम राव अंबेडकर का असली सरनेम अंबडेकर नहीं था, उनका असली सरनेम सकपाल था। उनका ये नाम उनके पिता ने स्कूल में लिखवाया था, फिर उनके एक शिक्षक ने उन्हें अपना सरनेम अंबेडकर दे दिया था। उस दौर में अंबेडकर सबसे पढ़े-लिखे व्यक्तियों में से एक थे, उन्होंने जीवनभर छुआछूत और गरीबी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी। आइए आज उनकी 135वीं जयंती पर जानते हैं उनके से जीवन से जुड़ी 10 अनकही 10 Untold Facts About Dr. Ambedkar बातें।  इसे भी पढ़ें: – जानिए प्रोटीन के उन 6 बेहतरीन वेजिटेरियन सोर्सस के बारे में, जो बना सकते हैं आपको हेल्दी बाबा साहेब के से जीवन से जुड़ी 10 अनकही (10 Untold Facts About Dr. Ambedkar) बातें  Latest News in Hindi Today Hindi 10 Untold Facts About Dr. Ambedkar #AmbedkarJayanti2025 #DrAmbedkarFacts #BabasahebAmbedkar #AmbedkarLegacy #AmbedkarThoughts #SocialJustice #IndianConstitution #DalitIcon #UntoldFacts #AmbedkarInspiration

आगे और पढ़ें
Translate »