ISI officer killed: बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में मचाया कत्लेआम, की आईएसआई अधिकारी की हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान हालत ऐसे ही खस्ता है। भारतीय सेना के खौफ के आगे भीगी बिल्ली बना पाकिस्तान इस कदर खौफ़जदा है कि एलओसी पर उसने चौबीसों घंटे सुरक्षा चाकचौबंद कर दी है। उसे बखूबी पता है कि भारत अपने निर्दोष नागरिकों का बदला लेने के लिए कभी भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है। ये डर क्या कम था कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने उसकी पतलून गीली कर रखी है। दरअसल, बीएलए ने पाक आर्मी का जीना हराम कर रखा है। आए दिन बीएलए के लड़ाके नागरिकों और सैनिकों को निशाना बना रहे हैं। इस बार तो इन लड़ाकों ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक अधिकारी को ही ठिकाने (ISI officer killed) लगा दिया। विद्रोही समूह के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान में कहा कि “बीएलए के लड़ाकों ने रविवार शाम को पसनी में एक खुफिया अभियान चलाया, जिसमें पंजाब के खुशाब जिले के चोरंगी जोहराबाद के पास हकीम वाला निवासी मुहम्मद आज़म के बेटे मोहम्मद नवाज को निशाना बनाया गया।” बता दें कि मोहम्मद नवाज ग्वादर में तैनात एक आईएसआई अधिकारी थे। कई दिनों से बीएलए की खुफिया शाखा ज़िराब उनपर नजर बनाए हुए थी। लड़ाकों ने केच जिले के जमुरान के जामकी टैंक इलाके में एक स्नाइपर (ISI officer killed) हमला किया कहा जा रहा है कि आईएसआई अधिकारी (ISI officer killed) को शाम 7 बजे पसनी शहर के मसकन चौक कब्रिस्तान के पास एक रिमोट-नियंत्रित विस्फोट से निशाना बनाया गया। बीएलए ने कहा कि एक डेथ स्क्वाड ऑपरेटिव सलमान, मुनीर अहमद का बेटा, बब्बर शूर पसनी का निवासी भी विस्फोट में मारा गया है, जबकि एक अन्य ऑपरेटिव शाह नज़र घायल हो गया।” इस विस्फोट में उनका वाहन पूरी तरह से नष्ट होने की खबर है। समूह ने आरोप लगाया कि आईएसआई अधिकारी को पसनी में बालाच के रूप में पहचाने जाने वाले एक स्थानीय डेथ स्क्वाड नेता द्वारा सुविधा प्रदान की जा रही थी। यही नहीं, जानकारी के मुताबिक एक अलग ऑपरेशन में समूह के लड़ाकों ने केच जिले के जमुरान के जामकी टैंक इलाके में एक स्नाइपर हमला किया, जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने की खबर है। इसे भी पढ़ें:- पहाड़ पर मिली नक्सलियों की सीक्रेट गुफा, एक साथ हजारों लोग छुप सकते हैं यहां, शिवलिंग और जलस्त्रोत भी मिला बीएलए ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हमले तेज करने की कसम (ISI officer killed) खाई है इसके अलावा एक अन्य ऑपरेशन में बीएलए के लड़ाकों ने कथित तौर पर कलात जिले के मंगूचर इलाके में खज़िनाई में क्वेटा-कराची राजमार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस नाकाबंदी में बीएलए ने बलूचिस्तान में एक प्रमुख चीनी समर्थित खनन परियोजना, सैंदाक परियोजना से जुड़े वाहनों को निशाना बनाया। इसके बीएलए ने दावा किया कि उसने रविवार और सोमवार की रात के दौरान बोलन जिले के धादर इलाके में पुलिस लाइन पर हथगोले से हमला किया। साथ ही बयान में समूह ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हमले तेज करने की कसम (ISI officer killed) खाई है। गौर करने वाली बात यह कि भारत के साथ पाकिस्तान के तनाव के बीच बीएलए ने भी अपने हमले तेज कर दिए हैं। बता दें कि बीएलए ने ग्वादर में एक रिमोट-नियंत्रित विस्फोट में न सिर्फ आईएसआई अधिकारी को निशाना बनाया बल्कि केच और कलात जिलों में भी कई हमले किए, जिसमें एक सैनिक की मौत हुई। Latest News in Hindi Today Hindi ISI officer killed #ISIOfficerKilled #BalochLiberationArmy #PakistanNews #BLAAttack #Terrorism #PakistanCrisis #Balochistan #ISI #BreakingNews #WorldNews

