रात में इलायची खाने के 9 अद्भुत फायदे: जानें कैसे यह आपकी सेहत को बना सकती है बेहतर
इलायची (Cardamom) को अपने तीखे और मीठे फ्लेवर के लिए जाना जाता है और इसे कई तरीके से खाया जाता है जैसे साबुत, पाउडर या एसेंशियल आयल के रूप में। यह मसाला विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है। मीठी और नमकीन दोनों तरह के व्यजनों में इलायची (Cardamom) का उपयोग किया जा सकता है। यह मसाला न केवल डिश के स्वाद और खशबू को बेहतर बनाता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी इसे फायदेमंद माना गया है। ऐसा भी पाया गया है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंस दिमाग के लिए लाभदायक होते हैं। अगर आप रात को सोते हुए एक इलायची (Cardamom) खाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें इलायची के बेनेफिट्स (Benefits of cardamom) के बारे में। इलायची के बेनेफिट्स (Benefits of cardamom): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार इलायची (Cardamom) एक प्राचीन रेमेडी है, जिसमें कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज हैं। इस ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है, ब्रीदिंग को सुधार सकती है और वजन को कम करने में भी यह फायदेमंद है। इलायची के बेनेफिट्स (Benefits of cardamom) इस प्रकार हैं: डाइजेशन को रखे सही इलायची (Cardamom) उन एंजाइमस के सेक्रेशन को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है जो सामान्य पाचन सम्बन्धित समस्याओं जैसे ब्लोटिंग, गैस और पेट में क्रैम्प्स आदि को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए रात को एक इलायची (Cardamom) खाने से आपका पेट सही रह सकता है और इससे जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। सांस की बदबू से छुटकारा इलायची (Cardamom) एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है, जो प्राकृतिक रूप से ब्रीद को फ्रेश बनाये रखने में मदद करता है। इससे सांस की बदबू दूर होती है और ओरल हेल्थ में सुधार होने में मदद मिलती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण (Anti-inflammatory properties) इलायची के बेनेफिट्स (Benefits of cardamom) इससे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण (Anti-inflammatory properties) से सम्बन्धित हैं। इसमें मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण (Anti-inflammatory properties)होती हैं। जो सूजन को कम करने और गठिया और इसके जैसी अन्य समस्याओं से राहत पाने में मदद कर सकती हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो कुछ खास इंफेशन के विरुद्ध मददगार हो सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर इलायची (Cardamom) में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) का हाई लेवल होता है, जो सेल्स को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे क्रोनिक डिजीज जैसे कैंसर के जोखिम कम होने में मदद मिलती है और एजिंग प्रोसेस भी स्लो होती है। ब्लड सर्कुलेशन को सुधारे इलायची के बेनेफिट्स (Benefits of cardamom) में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार भी शामिल है। यह एक नेचुरल ब्लड थिनर है और ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन को सुधारता है। इससे ब्लड क्लॉट्स से बचाव होता है, हार्ट डिजीज का रिस्क कम होता है और सम्पूर्ण कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में भी सुधार होता है। डेटोक्सिफिकेशन इलायची (Cardamom) डाइयूरेटिक की तरह कार्य करता है। जिससे यूरिन फ्लो बढ़ता है और शरीर से हानिकारक तत्वों और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे किडनी को सही से काम करने में मदद मिलती है। यानी, किडनी हेल्थ को सुधारने में भी यह बेनेफिशियल है। ब्लड प्रेशर रहे सही इलायची (Cardamom) को नियमित रूप से खाने से ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह बात स्टडीज से भी प्रूव हो चुकी हैं। इससे हाइपरटेंशन और इससे जुडी कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम भी कम होता है। दिमाग के लिए फायदेमंद इस मसाले का इस्तेमाल ट्रेडिशनल दवाइयों में मेंटल क्लैरिटी को सुधारने और स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि इसका सेवन करने से दिमाग शांत रहता है और मूड सही रहता है। इसे साथ एंग्जायटी को कम करने में भी मदद मिलती है। इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत ऐसा पाया गया है कि इलायची (Cardamom) के इस्तेमाल से सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू से राहत मिलती है। इससे गले में समस्या से भी राहत मिलती है। यह इम्युनिटी को बूस्ट करने का अच्छा तरीका है। रोजाना रात को एक इलायची चबाने या इसकी चाय पीने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Benefits of cardamom #Antiinflammatoryproperties #Cardamom #Benefitsofcardamom

