ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत
कॉफी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं। बहुत से लोगों का दिन इस पेय के बिना शुरू ही नहीं होता। इसमें मौजूद कैफीन से मूड, कॉग्निटिव फंक्शन और एथलेटिक परफॉरमेंस सुधारने में मदद मिलती है। यही नहीं, थकावट दूर करने और अलर्ट रखने में भी यह मददगार है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इसका सेवन सीमित मात्रा के करना चाहिए खासतौर पर गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं, बच्चों और कुछ खास हेल्थ कंडीशंस से पीड़ित लोगों को। संक्षेप में कहा जाए तो बिना चीनी और दूध की ब्लैक कॉफी (Black coffee) पीना सेवन के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानें सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) के बारे में। सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार कॉफी केवल एनर्जी बूस्ट ही नहीं करती, बल्कि इससे कई अन्य फायदे भी हैं जैसे यह टाइप 2 डायबिटीज और डिप्रेशन के जोखिम को कम करती है, वेट मैनेजमेंट के लिए फायदेमंद है आदि। जानें सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) क्या हैं? 1. मानसिक सतर्कता बढ़ाए ब्लैक कॉफी (Black coffee) में मौजूद कैफीन नेचुरल स्टीमुलेंट की तरह काम करता है जो हमारी ब्लडस्ट्रीम में एंटर करता है और दिमाग तक ट्रेवल करता है। इससे यह इन्हिबिटरी न्यूरोट्रांसमीटर एडेनोसिन को ब्लॉक करता है और न्यूरॉन फायरिंग को बढ़ाता है। इससे हमारा फोकस, मेन्टल अलर्टनेस और कंसंट्रेशन सुधरती है। यानी, सुबह इसे पीने से दिन की शुरुआत सही से होती है। 2. शारीरिक प्रदर्शन को मिले बढ़ावा अगर आप सुबह एक्सरसाइज (Workout) करते हैं, तो इससे पहले कॉफी पीने से आपका प्रदर्शन सुधर सकता है। कैफीन एड्रेनालाईन के रिलीज को स्टिमुलेट करता है, जिससे शरीर को फिजिकल एक्सेरशन के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। इससे बॉडी फैट को ब्रेक डाउन करने में भी सहायता मिलती है। 3. वजन को रखे सही सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) सही वजन से भी संबंधित है। ब्लैक कॉफी (Black coffee) कैलोरी-फ्री ड्रिंक है, इसे वजन को सही रखने में इसे फायदेमंद पाया गया है। इसमें मौजूद से कैफीन मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और फैट ऑक्सीडेशन भी प्रमोट होता है। जिससे वजन कम होता है। कॉफी पीने से क्रेविंग भी कम होती है, जिससे दिन में कैलोरी इन्टेक कम होता है। 4. एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर कॉफी एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर होती है और ब्लैक कॉफी (Black coffee) में दूध व चीनी वाली कॉफी की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभावों और सेल्स को नुकसान से बचाते हैं। जिससे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम रहता है जैसे कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज आदि। 5. मूड को सुधारे सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) में मूड में सुधार शामिल है। ब्लैक कॉफी (Black coffee) में मौजूद कैफीन का मूड और माइंड पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। इससे न्यूरोट्रांसमीटर्स जैसे डोपामाइन और सेरोटोनिन के रिलीज को बढ़ाता है। इससे खुशी महसूस होती है। नियमित रूप से कॉफी पीने से डिप्रेशन का जोखिम भी कम होता है। 6. लिवर के स्वास्थ्य में सुधार डिटॉक्सिफिकेशन और मेटाबोलिक प्रोसेसेज में ब्लैक कॉफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्टडीज यह बताती हैं कि कॉफी पीने वाले लोगों को लिवर सम्बन्धी परेशानियों का रिस्क कम रहता है जैसे लिवर कैंसर, फैटी लिवर डिजीज आदि। इसे भी पढ़ें: कांगो में रहस्यमय बीमारी से 50 से अधिक लोगों की मौत 7. पेट के लिए बेहतरीन ब्लैक कॉफी (Black coffee) को एक नेचुरल ड्यूरेटिक है। जिसका अर्थ यह है कि इसे पीने से यूरिन प्रोडक्शन बढ़ती है और इससे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे पेट सही रहता है और कब्ज से छुटकारा मिलता है। लेकिन, ध्यान रहे इसके अधिक सेवन से डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकती है। 8. हार्ट हेल्थ को दे सपोर्ट कॉफी पीने को हार्ट डिजीज को कम करने से भी जोड़ा गया है। ब्लैक कॉफी (Black coffee) में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे कार्डियोवैस्कुलर डैमेज से सुरक्षा में मदद मिल सकती है। कुछ स्टडीज यह बताती हैं कॉफी पीने से स्ट्रोक और हार्ट डिजीज का जोखिम कम रहता है। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Black Coffee Benefits #Benefitsofdrinkingblackcoffeeinmorning #blackcoffee #antioxidants #coffee

