Bride Killed Over Dowry, Groom Remarried Instantly: दहेज नहीं मिला तो नई नवेली बहू की हत्या कर बेटे की करा दी दूसरी शादी
इक्कीसवीं सदी में एक तरफ जहाँ भारत विश्वगुरु बनने की और अग्रसर है, तो वहीं दूसरी ओर आज भी देश में दहेज़ लोभी दहेज के खातिर निर्दोषों को मौत के घात उतर दे रहे हैं। ताजा मामला है उत्तर प्रदेश के भदोही का जहाँ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर (Bride Killed Over Dowry, Groom Remarried Instantly) दी। दरअसल, घटना जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र की है, जहां 22 वर्षीय रोशनी विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका के ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि रोशनी के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर गोपीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि “मृतका रोशनी विश्वकर्मा के भाई संजय कुमार विश्वकर्मा की शिकायत पर पति प्रदीप विश्वकर्मा, सास राधा देवी, ससुर बलराम और ननद पूनम विश्वकर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।” यह शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत (Bride Killed Over Dowry, Groom Remarried Instantly हुई थी थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, गोपीगंज थाना के वार्ड नंबर- 4 में रहने वाली रोशनी की शादी 6 मार्च 2025 को प्रदीप विश्वकर्मा से हुई थी। प्रदीप कोइरौना थाना क्षेत्र के सदाशिव पट्टी गांव में रहा करता (Bride Killed Over Dowry, Groom Remarried Instantly) है। महत्वपूर्ण बात यह कि यह शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। शुरू में सब ठीक था। लेकिन इस बीच देहज न मिलने की वजह से ससुराल वालों का मुंह फूला रहता था। आये दिन दहेज को लेकर ताना मारा करते थे। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि सामूहिक विवाह में कोई दहेज न मिलने पर प्रदीप के परिवार वालों ने 31 मई को धूमधाम से दूसरी शादी करने की बात कही थी। इस बीच दूसरी शादी के बाद से ही रोशनी के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उससे लगातार सोने के जेवर और नकदी की मांग करने लगे थे। आये दिन उसे दहेज़ लाने की बात कहा करते थे। इसे भी पढ़ें:- आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 15 जून को ससुराल वालों ने रोशनी की हत्या कर (Bride Killed Over Dowry, Groom Remarried Instantly) दी प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 15 जून को ससुराल वालों ने रोशनी की हत्या कर (Bride Killed Over Dowry, Groom Remarried Instantly) दी। इसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से वे रोशनी के शव को ससुराल से लगभग 20 किलोमीटर दूर गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर लावारिस छोड़ दिया। रोशनी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका अपना पति उसे दहेज़ के चंद पैसों के खातिर अपने परिवार के संग मिलकर मौत के घाट उतार देगा। लेकिन, हुआ वही जो सदियों से होता आया है। दहेज़ लोभियों ने एक और निर्दोष की जान ली। थाना प्रभारी ने बताया कि “इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।” यह हमारे समाज की बिडंबना है कि आज भी देश में बेटियों को दहेज़ के खातिर मौत के घाट उतार दिया जाता है। बेशक देश में दहेज़ विरोधी कानून हैं लेकिन धरातल पर उसका अमल होता दिखता नहीं है। यदि वाकई कानून का सख्ती से पालन हो रहा होता तो आज देश में कोई बेटी कम से कम दहेज़ के चलते अपनी जान से हाथ नहीं धोती। अब वक़्त आ गया है कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे ताकि कोई और दहेज़ लोभियों की भेंट न चढ़े। Latest News in Hindi Today Hindi Bride Killed Over Dowry, Groom Remarried Instantly #bridekilled #dowrydeath #groomremarried #instantmarriage #dowryviolence #indiacrime #bridejustice #viralnews #shockingcrime #justiceforbride

