Budhwa Mangal 2025

बुढ़वा मंगल 2025: चौथा बड़ा मंगल, हनुमान भक्ति से कटेंगे सारे संकट

इस वर्ष 2025 में बुढ़वा मंगल (Budhwa Mangal) का चौथा मंगलवार 3 जून को पड़ रहा है। यह दिन विशेष रूप से उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में भगवान हनुमान (Lord Hanuman) की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमानजी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।  बुढ़वा मंगल का महत्व बड़ा मंगल (Budhwa Mangal) का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। मान्यता है कि त्रेता युग में ज्येष्ठ माह के एक मंगलवार को भगवान श्रीराम (Lord SriRam) और हनुमान जी का प्रथम मिलन हुआ था, जिसे अत्यंत शुभ और पावन घटना माना जाता है। इसी कारण ज्येष्ठ मास के मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के रूप में मनाए जाते हैं। एक अन्य कथा के अनुसार अवध के नवाब शुजा-उद-दौला की बेगम को संतान की प्राप्ति होने पर उन्होंने अलीगंज (लखनऊ) में एक हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) का निर्माण कराया। संयोगवश मंदिर का उद्घाटन ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को हुआ, जिसके बाद से इस माह के सभी मंगलवारों को बड़ा मंगल (Budhwa Mangal) के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। बड़ा मंगल न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता का भी प्रतीक बन चुका है। इस दिन हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर भंडारे और प्रसाद वितरण जैसे सेवा कार्य करते हैं, जिससे समाज में भाईचारे की भावना और अधिक प्रबल होती है। पूजा विधि और अनुष्ठान बड़ा मंगल (Budhwa Mangal) के पावन अवसर पर हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ और लाल रंग के वस्त्र धारण करें। फिर घर में या मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पूजा की शुरुआत देसी घी का दीपक जलाकर करें। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, जो उन्हें अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। साथ ही, लाल फूल और तुलसी की माला चढ़ाएं। भोग स्वरूप बूंदी के लड्डू, गुड़ और भुने चने अर्पित करें। इसके पश्चात श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। पूजन के दौरान “ॐ हं हनुमते नमः” जैसे मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायक माना जाता है। पूजन का समापन आरती के साथ करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि पूजा में हुई हो, तो भगवान से क्षमा-याचना करें। इसे भी पढ़ें:- महाभारत के युद्ध में गूंजे थे दिव्य अस्त्रों के नाम, जानिए उनकी अद्भुत शक्तियां हनुमानजी के मंत्रों का जाप बुढ़वा मंगल (Budhwa Mangal) के शुभ अवसर पर यदि श्रद्धा और आस्था के साथ हनुमान जी के विशेष मंत्रों का जाप किया जाए, तो इससे न केवल जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि भूत-प्रेत जैसी नकारात्मक शक्तियों और ऊर्जा से भी रक्षा मिलती है। यह माना जाता है कि इन मंत्रों के उच्चारण से मानसिक शांति, साहस और आत्मबल की वृद्धि होती है। हनुमान जी के कुछ ऐसे चमत्कारिक मंत्र इस दिन विशेष फल प्रदान करते हैं, जैसे: नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Budhwa Mangal #BudhwaMangal2025 #HanumanBhakti #BigMangal #HanumanTuesday #HinduFestivals #BudhwaMangalRemedies #SpiritualTuesday #LordHanuman

आगे और पढ़ें
Translate »