ChampionsTrophy2025

Champions Trophy 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में इसलिए नहीं मौजूद था पीसीबी का कोई नुमाइंदा, आईसीसी ने तोड़ी चुप्पी

9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल ग्राउंड में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का खिताब अपने नाम किया था। 12 साल बाद टीम इंडिया ने खिताब पर कब्जा किया। 25 साल बाद मिली हार का बदला ले ही लिया। इधर भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी क्या जीती उधर बवाल मच गया। दरअसल, जीत के बाद जब टीम इंडिया को बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारतीय खिलाड़ियों को सफेद कोट और मैच ऑफिशियल्स को मेडल प्रदान किए। तो वहीं, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कप्तान रोहित शर्मा को ट्रॉफी सौंपी। इस दौरान मेजबान पीसीबी का कोई भी नुमाइंदा मंच पर नजर नहीं आया। फिर क्या था, यही से बवाल शुरू हो गया। इस पूरे मामले पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती लेकिन पीसीबी का कोई प्रतिनिधि फाइनल के बाद मंच पर मौजूद नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था। उनकी यह समझ में नहीं आया कि पीसीबी से कोई वहां क्यों नहीं था।” बता दें कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान था, लेकिन भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले। यहां तक कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी दुबई में खेला गया और फाइनल मुकाबला भी दुबई में ही खेला गया।  पूरे मामले (Champions Trophy 2025) में अब आईसीसी ने अपनी तोड़ी चुप्पी  बवाल बढ़ता देख इस पूरे मामले (Champions Trophy 2025) में अब आईसीसी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आईसीसी के प्रवक्ता ने निजी मीडिया चैनल इंडिया टुडे से हुई बातचीत में कहा कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी उपलब्ध नहीं थे। वह दुबई में ही नहीं थे। नियम के मुताबिक, ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए केवल पदाधिकारियों को ही बुलाया जा सकता है, इसलिए पीसीबी की ओर से कोई भी ऑफिशियल इसके लिए उपलब्ध नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था और पाकिस्तान की ओर से कोई ऑफिशियल या प्रतिनिधि वहां मौजूद होना चाहिए था। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल के बाद पीसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) सुमैर अहमद मैदान में मौजूद थे। लेकिन उन्हें समारोह में नहीं बुलाया गया। वह टूर्नामेंट के निदेशक भी हैं। इसे भी पढ़ें:- भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर जमाया कब्जा, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास व्यस्त होने के चलते पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई (Champions Trophy 2025) नहीं जा सके पीटीआई को एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई (Champions Trophy 2025) नहीं जा सके क्योंकि बतौर गृहमंत्री व्यस्त होने के चलते हुए दुबई नहीं पहुंच सके।  लेकिन पीसीबी के सीईओ को फाइनल और अवॉर्ड सेरेमनी में पाकिस्तान की नुमाइंदगी करने भेजा गया था। इस बीच उन्होंने कहा कि “किसी कारण से या गलतफहमी की वजह से उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया जहां से आईसीसी अध्यक्ष जय शाह,बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया ने मेडल और ट्रॉफी भारतीय खिलाड़ियों को प्रदान किये थे। खैर, कुछ भी पीसीबी का नुमाइंदा मौजूद न होना यह बीसीसीआई के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है। मजे की बात यह मेजबान पाकिस्तान पहले तो खुद फाइनल से गया उसके बाद फाइनल पाकिस्तान से बाहर चला गया। यह शायद पहला वाकया होगा जब मेजबान देश से बाहर फाइनल हो रहा है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Champions Trophy 2025 #ChampionsTrophy2025 #PCB #ICCCeremonyControversy #CricketDiplomacy #ShoaibAkhtar #PakistanCricket #ICCCricket #CricketControversy #CricketNews #SportsDiplomacy

आगे और पढ़ें
Champions Trophy 2025

IND vs NZ: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर जमाया कब्जा, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने 12 साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) पर आखिकार कब्जा कर ही लिया। इसके साथ ही भारत दुनिया की पहली टीम बन गई जिसने तीन बार यह खिताब अपने नाम किया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर जीत हासिल की है। भारत और न्यूजीलैंड के मुबीच आज मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक ओवर शेष रहते 254 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। 10 महीनों में भारत का दूसरा ICC खिताब भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए यह जीत बेहद खास रही क्योंकि यह पिछले 10 महीनों में उनका दूसरा ICC खिताब था। जून 2024 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीता था और अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) भी अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और किसी भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा। इससे पहले भारत ने 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी और 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में यह ट्रॉफी जीती थी। अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। जडेजा ने दिलाई जीत, राहुल का अहम योगदान फाइनल मुकाबले के आखिरी पलों में रवींद्र जडेजा ने विनिंग चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। केएल राहुल ने 34 रन बनाकर टीम को स्थिरता दी, वहीं जडेजा ने 6 गेंदों में नॉटआउट 9 रन बनाए। इससे पहले श्रेयस अय्यर (48 रन) और अक्षर पटेल (29 रन) की अहम पारियों ने भारत की जीत की नींव रखी। रोहित-गिल की शानदार ओपनिंग साझेदारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। हालांकि, शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद भारत की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। विराट कोहली (Virat Kohli) केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा, जो शानदार लय में दिख रहे थे, 76 रन की जबरदस्त पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने मुश्किल समय में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को जीत तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने दिया था कड़ा मुकाबला न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। धीमी पिच पर भारतीय स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जिससे न्यूजीलैंड की पारी पूरी तरह से खुलकर नहीं खेल पाई। डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन बनाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तेजतर्रार 53 रन जोड़े। न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी कराते हुए 38 ओवरों के भीतर 5 महत्वपूर्ण विकेट चटका दिए। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा को भी एक सफलता मिली। इसे भी पढ़ें:- India vs New Zealand match में मोहम्मद शमी पर रहेंगी सभी की निगाहें, रिकॉर्ड बहुत कुछ करते हैं बयां भारत ने चुकता किया 25 साल पुराना हिसाब इस खिताबी जीत के साथ भारतीय टीम ने 25 साल पुराना बदला भी पूरा कर लिया। वर्ष 2000 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी। इस बार भारत ने जीत दर्ज कर पुरानी हार का हिसाब बराबर कर लिया। इसके अलावा, 2019 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का भी यह करारा जवाब था। भारतीय टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की इस चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) जीत ने एक बार फिर से टीम इंडिया की विश्व क्रिकेट में मजबूती को दर्शाया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट के दौरान कोई भी टीम उन्हें हरा नहीं पाई। भारतीय टीम का यह अजेय अभियान क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यह जीत न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी गर्व का क्षण है। टीम इंडिया ने साबित कर दिया कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी जीत हासिल करने का माद्दा रखते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news Champions Trophy 2025 #ChampionsTrophy #ChampionsTrophy2025 #RohitShrama #ICC #IndianCricketTeam

आगे और पढ़ें
Champions Trophy 2025 Final between India and New Zealand

Champions Trophy 2025 Final में क्या 25 साल पुरानी अपनी हार का बदला लेगी टीम इंडिया?

9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास अनुभवी खिलाड़ियों की अपनी फ़ौज है। कहने की जरूरत नहीं है, दोनों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह कि भारतीय टीम लगातार तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगी। बता दें कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल विराट कोहली की कप्तानी में खेला था। लेकिन तब टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था। पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 180 रनों से मात दी थी। अब एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार बैठी है। यह तो ठीक, लेकिन गौर करने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि टीम इंडिया में चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो पिछले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी खेले थे।  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) में भी इनका खेलना लगभग है तय  बता दें कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेले थे। और गौर करने वाली बात यह कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) में भी इनका खेलना लगभग तय ही है। बड़ी बात यह कि रोहित मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया बिना एक भी मैच हारे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंची है। खैर, बात करें विराट कोहली के फॉर्म की तो वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दमदार प्रदर्शन किया था। वह भारतीय बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ बने हुए हैं। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने भी अभी तक मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि टीम के लिए मैच विनर भी बनकर उभरे हैं। अच्छी बात यह कि हार्दिक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ मिलकर बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:- India vs New Zealand match में मोहम्मद शमी पर रहेंगी सभी की निगाहें, रिकॉर्ड बहुत कुछ करते हैं बयां चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल मैच में टीम इंडिया को मिली थी करारी शिकस्त (Champions Trophy 2025 Final) भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल मैच हुआ था। तब न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत की तरफ से सौरव गांगुली ने शतकीय पारी खेलते हुए शानदार 117 रन बनाए थे। लेकिन न्यूजीलैंड के क्रिस केन्स ने 102 रन बनाकर गांगुली के शतक पर पानी फेर दिया। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) मुकाबले में 25 साल पुरानी अपनी हार का बदला लेगी? इसका जवाब तो 9 मार्च को होने वाले मैच के दौरान ही  पता लग सकेगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news Champions Trophy 2025 Final #ChampionsTrophy2025 #TeamIndia #INDvsPAK #CricketFinal #CricketRevenge #CT2025Final #IndiaWins #CricketFever #BCCI #RohitSharma

आगे और पढ़ें
Champions Trophy 2025

बारिश की वजह से Champions Trophy 2025 के 2 मुकाबले हो चुके हैं रद्द, भारत और न्यूजीलैंड मैच भी कहीं….

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में गजब का खेल दिखाया है। दोनों पड़ोसी मुल्कों को टीम इंडिया ने पहले जमकर धोया। पहले बांग्लादेश को पटखनी दी और फिर पाकिस्तान को ऐसी धूल चटाई कि दोनों टीमों का ही सेमीफइनल खेलने का सपना चकनाचूर हो गया। खैर, अब टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड की टीम से होनी है। बता दें कि ग्रुप ए के आखिरी लीग मैच में इन दोनों ही टीमों के मुकाबले पर सबकी नजर गड़ी है। सबकी दिलचप्सी इस बात में है कि कौन बाजी मरेगा और अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगा। बता दें कि 2 मार्च (रविवार) को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी लीग मैच दुबई में खेला जाना है। इससे पहले खराब मौसम की वजह से 10 में 2 मैच रद्द हो चुके हैं। बरसात की वजह से एक भी गेंद डाले बिना मैचों को रद्द करना पड़ा। बता दें कि इस बीच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच भी बारिश भेंट चढ़ गया और पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में प्रशंसकों के मन में यह सवाल जरूर कौंध रहा होगा कि भारत आखिरी मुकाबले में मौसम किस तरह होगा? क्या यह मुकाबला पूरा होगा यह फिर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान मैच की तरह यह भी बारिश की भेंट चढ़ जाएगा। जाहिर सी बात है बरसात मैच का मजा किरकिरा कर देती है।  ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच बारिश की वजह से आधा ही खेला जा सका (Champions Trophy 2025) बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में सबसे पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का रापलपिंडी में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। मैच में टॉस भी नहीं कराया जा सका और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। फिर इसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भी बारिश की वजह से नहीं हो पाया। हालांकि दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। ऐसे में मैच रद्द होने से खास असर नहीं पड़ा। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच बारिश की वजह से आधा ही खेला जा सका। मैच पूरा नहीं होने की वजह से दोनों टीमों में बराबर के अंक बांटे गए और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुँच गई।  इसे भी पढ़ें:– अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को किया सेमीफाइनल की रेस से बाहर, इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया  भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला दुबई में होना है (Champions Trophy 2025) अहम बात यह कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला दुबई में होना है। एक्यू वेदर की माने तो रविवार 2 मार्च को दुबई में तापमान 24 डिग्री रहने वाला है और  ह्यूमिडिटी 47 फीसदी रहेगी। मैच के दौरान हवा 29 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। कुल-मिलाकर रविवार को खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का साया नहीं है। जानकारी के मुताबिक पूरे दिन धूप खिली रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना महज 5 फीसदी ही जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राहत भरी बात यह कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट नहीं चढ़ेगा।  Latest News in Hindi Today Hindi News Champions Trophy 2025 #ChampionsTrophy2025 #CricketUpdates #RainDelay #MatchCanceled #INDvsNZ #SportsNews #CricketFever #LiveCricket #TournamentUpdate #CricketLovers

आगे और पढ़ें
Translate »