Police Warns of Cyber Fraud

इस दिन से शुरू होने वाली है Char Dham Yatra 2025, साइबर ठगी से बचने हेतु पुलिस ने श्रद्धालुओं से की यह खास अपील

आज के इस डिजिटल युग में साइबर ठगी बड़ी आम हो गई है। साइबर ठग लोगों को ठगने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। कभी बैंक अकाउंट की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर तो कभी लॉटरी के। ऐसे में सभी लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। वैसे भी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) की शुरुआत होने वाली है। दरअसल, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी बद्रीनाथ, गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन अभी से तैयारियों में जुटा हुआ है। कहने की जरूरत नहीं, प्रशासन के साथ-साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार साइबर पुलिस और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने साइबर ठगों से निपटने हेतु कमर कस ली है। पुलिस ने किसी भी बुकिंग के लिए यात्रियों से आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है। इस बीच यात्रा के दौरान जब धाम (Char Dham Yatra 2025) के कपाट खुलेंगे, तब केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी (2 मई से) शुरू होंगी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। यूकाडा और आईआरसीटीसी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ठग फर्जी वेबसाइट्स के जरिये यात्रियों को ठगने (Char Dham Yatra 2025) के काम में लग जाते हैं बता दें कि हेली सेवाओं की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाना होगा। इस पूरे मामले पर यूकाडा के अधिकारी ने बताया कि “इस बार सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके। पिछले वर्ष भी साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी। गौरतलब हो कि हर साल केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं का संचालन होता है। यही वजह जो, ठग फर्जी वेबसाइट्स के जरिये यात्रियों को ठगने (Char Dham Yatra 2025) के काम में लग जाते हैं। इसे रोकने के लिए उत्तराखंड साइबर सेल ने प्राथमिकता के आधार पर कई कदम उठाए हैं। कोई किसी भी तरह की ठगी का शिकार न हो सके इसलिए साइबर पुलिस ने अपील की है कि यात्री सिर्फ उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग करें। View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews) इसे भी पढ़ें:- सक्सेसफुल बिजनेसमैन एंड साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Arif R.B. Khan ने डिजिटल सेक्टर में “VAATU Enterprises LLP” की शुरुआत की पिछले साल चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) के नाम पर ठगी करने वाली 80 फर्जी वेबसाइट्स को बंद किया गया था जानकारी के मुताबिक पिछले साल चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) के नाम पर ठगी करने वाली 80 फर्जी वेबसाइट्स को बंद किया गया था और 30 से अधिक फेक फेसबुक विज्ञापनों को हटाया गया था। यही नहीं, 50 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया गया था। इस मामले में साइबर पुलिस ने कई ठगों को गिरफ्तार भी किया। उनके पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुए थे। पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए साइबर ठगों पर पैनी नजर बनाई हुई है। पुलिस ने लोगों से संदेह होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऑनलाइन आधार कार्ड या पैन कार्ड जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। इसके साथ ही पुलिस ने टिकट बुकिंग से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचने और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की गुजारिश की है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Char Dham Yatra 2025 #CharDhamYatra2025 #CharDhamYatra #CyberSafety #OnlineFraudAlert #Pilgrimage2025 #SpiritualJourney #UttarakhandTourism #CyberCrimeAwareness #TravelAlertIndia #YatraUpdates

आगे और पढ़ें
PM Modi’s Spiritual Connect with Maa Ganga

मुझे मां गंगा ने गोद ले लिया है…मुखबा में पूजा-अर्जना के बाद बोले पीएम मोदी, बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश लेकर आज उत्तराखंड के सीमांत गांव उत्तरकाशी (Uttarkashi) पहुंचे हैं। यहां पर वो मां गंगा (Ganges) के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंच पूजा अर्चना की और करीब बीस मिनट तक गर्भगृह में बिताया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया। वो पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पर पहुंचे।   प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। उनका यह लगाव उनके कार्यशैली में भी झलकता है। उनके नाम पर उत्तराखंड से ही जुड़ी एक और उपलब्धि है। वह देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत-तिब्बत(चीन) सीमा के पास चमोली जनपद के पहले गांव माणा और पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती गांव गुंजी गये थे।   मां गंगा के आशीर्वाद से काशी तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी (Uttarkashi) आए हैं। यहां पर वो सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं भी लेकर आए हैं। पीएम मोदी मुखबा मंदिर में दर्शन के बाद हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ भी किया। हर्षिल में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे मां गंगा ने गोद ले लिया है। मां गंगा (Ganges) के आशीर्वाद से ही मुझे उत्तराखंड की सेवा का मौका मिला और काशी तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ। पीएम ने इस दौरान बाबा केदारनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कृपा और शक्ति से ही मैं यह घोषणा कर सका कि यह दशक उत्तराखंड का होगा। मेरे शब्द अब सच्चाई में बदल रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:- पीओके भारत को मिलते ही ‘ख़त्म हो जाएगा कश्मीर विवाद’, एस जयशंकर ने लंदन में बताया भारत का खास प्लान जादूंग गांव फिर से होगा आबाद, दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक का शिलान्यास  पीएम मोदी ने जादूंग घाटी में दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल और नीलापानी घाटी के मुलिंगना पास का शिलान्यास भी किया। यह दोनों ट्रेक 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद से ही बंद हैं। इनके शुरू होने से घाटी में पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे और सीमावर्ती क्षेत्र का विकास होगा। बता दें कि, सीमावर्ती गांव जादूंग सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है। राज्य की भाजपा सरकार ने केंद्र की मदद से अब इस गांव को फिर से आबाद करने की योजना बनाई है। यहां पर पुराने टूटे हुए घरों की मरम्मत कर होमस्टे बनाया जाएगा। साथ ही मूलभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। राज्य सरकार का मानना है कि इस खूबसूरत जगह पर पयर्टन को बढ़ावा देना है। पर्यटक यहां पर आएंगे तो रोजगार भी बढ़ेगा और गांव छोड़कर जा चुके लोग फिर वापस आएंगे। इस योजना की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री के आज के दौरे से वीरान पड़े जादूंग गांव को पर्यटन स्थल के रूप नई पहचान मिलने की उम्मीद है।  Latest News in Hindi Today Hindi news PM Modi #PMModi #MaaGanga #ModiInMukbha #GangaAarti #CharDhamYatra #Kedarnath #HinduSpirituality #Uttarakhand #GangaBlessings #IndiaNews

आगे और पढ़ें
Translate »