Ajmer chemical factory gas leak; अजमेर की केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, एक की मौत, 40 से अधिक बीमार
राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में बलाड रोड पर स्थित वार्ड संख्या 51 में स्थित सुनील सिंघल की केमिकल फैक्टरी में नाइट्रेट गैस लीक होने से फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। गैस लीक (Ajmer chemical factory gas leak) की घटना से चारों तरफ हड़कंप मच गया। इसके बाद तकरीबन16 लोगों को राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उन्हें ऑक्सीजन दी गई। घटना की जानकारी वार्ड के पूर्व पार्षद हंसराज शर्मा को लगते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर में 27 टन नाइट्रेट गैस थी। जिसमें से 18 टन पहले ही खाली हो चुकी थी। बाकी उसमें 7 टन अभी बची थी। न जाने किसी ने जानबूझकर व अनजाने में गैस भरे टैंकर के ढक्कन को खोल दिया। जिससे गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते गैस चारों तरफ फ़ैल गई और इसके फैलते ही मौजूद लोग इसके चपेट में आने लगे। इसके प्रभाव से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस बीच आनन-फानन में प्रशासन को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टैंकर पर पानी की तेज धार से छिड़काव के ढक्कन बंद किया। गैस लीक (Ajmer chemical factory gas leak) होने से 40 से अधिक लोग हुए बीमार खबर के मुताबिक इस गैस लीक (Ajmer chemical factory gas leak) में 40 से अधिक लोग बीमार हो गए। गैस के असर से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घबराहट होने लगी। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र खाली कराया और प्रभावित लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना में गंभीर रूप से चपेट में आये सुनील कुमार को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इस भयानक घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत और एसपी श्याम सिंह अस्पताल पहुंचे। और पहुंचकर पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद जागी जिला प्रशासन ने रिहायशी इलाकों में इस तरह के खतरनाक केमिकल कारोबार पर सख्ती बरतने और सुरक्षा उपायों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसे भी पढ़ें:- सूटकेस में मिला महिला का शव, पति ने ही गर्दन और पेट में घोंपा चाकू केमिकल गोदाम में टैंकर से नाइट्रोजन गैस खाली (Ajmer chemical factory gas leak) करने के दौरान हुआ हादसा बता दें कि सूचना मिलते ही एसडीएम दिव्यांश सिंह, सीओ सिटी राजेश कसाना, सदर थाना और साकेत नगर थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और पहुंचकर हालात पर काबू पाया। यही नहीं, घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खडगावत, एसपी श्याम सिंह भी राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें धैर्य बंधाते हुए जल्द स्वस्थ होने का आश्वासन दिया।इस पूरे मामले पर एसडीएम दिव्यांश सिंह ने बताया कि “केमिकल गोदाम में टैंकर से नाइट्रोजन गैस खाली (Ajmer chemical factory gas leak) करने के दौरान अचानक रिसाव होने से यह हादसा हुआ। प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित कर लिया। अब प्रशासन गैस रिसाव के कारणों की जांच कर रहा है।” Latest News in Hindi Today Hindi news Ajmer chemical factory gas leak AjmerGasLeak #ChemicalFactoryAccident #NitrateGasLeak #RajasthanNews #IndustrialAccident #EmergencyResponse #SafetyFirst

