CSK beats KKR : रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने 2 विकेट से केकेआर को दी मात
इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा (CSK beats KKR) दिया। इस हार के साथ ही कोलकाता के लिए आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई। दरअसल, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रहाणे का यह फैसला गलत साबित हुआ। केकेआर के बल्लेबाज सीएसके की धारदार गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आये। गेंदबाजी ऐसी कि कोलकाता का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन 26 रन पर ही ढ़ेर ही गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। इसके अलावा आंद्रे रसल ने 38 और मनीष पांडे ने 36 रन ही बना सके। इसके अलावा युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह मुकाबले में प्लॉप रहे। जैसे-तैसे कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। चेन्नई ने इस लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर (CSK beats KKR) लिया 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की। युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 25 गेंदों में 52 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से चेन्नई आसानी से 180 रनों के लक्ष्य का पीछा कर सकी। इसके अलावा उर्विल पटेल ने 11 गेंदों में 31 रन बनाए तो वहीं शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। इसके साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने सीएसके को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य (CSK beats KKR) दिया। चेन्नई ने इस लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए इस जीत के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त चेन्नई के फिरकी गेंदबाज नूर अहमद ने 31 रन देकर 4 विकेट (CSK beats KKR) झटके बात करें सीएसके की गेंदबाजी की तो इस मैच में चेन्नई की तरफ से फिरकी गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन (CSK beats KKR) किया। उन्होंने चार ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया। रही बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा गेंदबाज वैभव अरोड़ा की तो उन्होंने चेन्नई के तीन के तीन विकेट झटके। विकेट तो झटके लेकिन वो काफी महंगे साबित हुए। तीन ओवर में 16 की इकोनॉमी के साथ 48 रन दिए। उनके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए तो वहीं, फिरकी गेंदबाज मोईन अली ने 1 विकेट अपने नाम किया। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 CSK beats KKR #CSKvsKKR #IPL2025 #ChennaiSuperKings #KKR #CricketMatch #IPLThriller #CSKWin #KKRDefeat #LiveCricket #IPLHighlights

