China Changes Tone After Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भीगी बिल्ली बना पाकिस्तान, चीन के भी बदले सुर, कही यह बड़ी बात
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ था। भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकानों पर भारत के हवाई हमलों से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। बढ़ते तनाव को देखते हुए पहले चीन पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रहा था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन के सुर बदले-बदले से नजर (China Changes Tone After Operation Sindoor) आ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने कहा कि “भारत और पाकिस्तान को क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच तनाव कम करने पर ध्यान देना चाहिए।” यही नहीं, चीन ने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करना तनाव कम करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।” हम मौजूदा हालात को लेकर चिंतित (China Changes Tone After Operation Sindoor) हैं प्राप्त जानकारी के मुताबिक “चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि “हम मौजूदा हालात को लेकर चिंतित (China Changes Tone After Operation Sindoor) हैं। भारत और पाकिस्तान हमेशा एक-दूसरे के पड़ोसी रहेंगे साथ ही ये दोनों देश चीन के भी पड़ोसी हैं। चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। लेकिन हम दोनों पक्षों से क्षेत्र में स्थिरता के लिए शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की भड़काऊ कार्रवाई से दूर रहने का आग्रह करते हैं।” हालांकि इस दरम्यान चीन ने यह भी कहा कि “हमें भारत की सैन्य कार्रवाई पर अफसोस है।” कहने की जरूरत नहीं, भारत ने पहलगाम घटना के बाद से ही आतंकियों को शरण देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब देने के अपने मंसूबे साफ कर दिया था। इसीके चलते बुधवार की देर रात डेढ़ बजे के आसपास की गई सेना की कार्यवाही में बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई आतंकियों के अड्डे को खत्म कर दिया है। इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान करेगा दुस्साहस तो मिल जाएगा खाक में, जानें कैसी है भारत की तैयारी बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और मुदिरके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया (China Changes Tone After Operation Sindoor) गया जानकारी के लिए भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके के जिन 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई, उनमें मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, बहावलपुर, चाक अमरू, बाग, मुजफ्फराबाद कोटली और सियालकोट शामिल है। बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और मुदिरके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया (China Changes Tone After Operation Sindoor) गया। खैर, इस बीच भारतीय सेना ने बताया कि “भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को एक नया अंजाम देते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान थल सेना, वायु सेवा और नौसेना का संयुक्त अभियान चलाया गया है, जिसमें आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला करके टारगेटेड स्ट्राइक की है।” Latest News in Hindi Today Hindi news China Changes Tone After Operation Sindoor #OperationSindoor #ChinaIndia #PakistanNews #IndiaChinaRelations #Geopolitics #ChinaUpdates #IndiaNews #DefenseNews #AsiaPolitics #WorldNews

