तांबे का छल्ला पहनने के चमत्कारी फायदे
तांबा (Copper) एक ऐसा धातु है, जिसका उपयोग हजारों वर्षों से आयुर्वेद और वास्तु शास्त्र में किया जाता रहा है। खासकर तांबे का छल्ला (Copper Ring) या अंगूठी पहनने को शुभ माना जाता है। यह केवल एक आकर्षक आभूषण ही नहीं होता, बल्कि इसे धारण करने से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। आज के समय में भी तांबे के छल्ले (Copper Ring) का चलन बना हुआ है और लोग इसे पहन कर अपने स्वास्थ्य और जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करते हैं। तांबे का संबंध किससे है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबा मुख्य रूप से सूर्य ग्रह से जुड़ा हुआ धातु माना जाता है। जब व्यक्ति तांबे का छल्ला (Copper Ring) पहनता है, तो यह उसकी कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने में सहायक होता है। इसके अलावा, तांबे का संबंध मंगल ग्रह से भी माना गया है। इसलिए यदि कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर हो, तो तांबे का छल्ला धारण करना लाभकारी हो सकता है। तांबे का छल्ला पहनने के नियम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबे का छल्ला (Copper Ring) धारण करने के लिए रविवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन सूर्य देव को समर्पित होता है और तांबा भी सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसे पहनने का सबसे उपयुक्त स्थान अनामिका उंगली (Ring Finger) मानी जाती है, क्योंकि यह उंगली सूर्य से संबंधित मानी जाती है और इसमें तांबे का प्रभाव अधिक सकारात्मक होता है। इसे भी पढ़ें:- क्यों देवी यमुना कहलाती हैं ‘कालिंदी’? जानिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस दिव्य कथा तांबे का छल्ला पहनने के फायदे ध्यान देने योग्य बातें नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Copper Ring #CopperRingBenefits #HealthTips #VastuShastra #SpiritualHealing #CopperTherapy #WellnessTips #AncientRemedies #HolisticHealing #EnergyBalance

