WPL2025Final

WPL 2025 का फाइनल: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला आज

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का आज फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स वीमेन (DCW) और मुंबई इंडियंस वीमेन (MIW) के बीच होने वाला है। आज का मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 8 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं, जिससे फैंस को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स का लीग चरण में शानदार प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स वीमेन की टीम का इस सीजन का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है। उन्होंने लीग चरण में कुल आठ मुकाबले खेले, जिसमें से पांच में जीत दर्ज की और तीन में हार का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और सीधे फाइनल में जगह बना ली। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने इस सीजन में टीम को बेहतरीन ढंग से नेतृत्व दिया है। उनकी रणनीति और बल्लेबाजी ने टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और मरिजाने कैप जैसी खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूत किया है। गेंदबाजी में शिखा पांडे और राधा यादव की जोड़ी ने विपक्षी टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। मुंबई इंडियंस का प्रभावशाली प्रदर्शन मुंबई इंडियंस वीमेन की टीम का प्रदर्शन भी इस सीजन में शानदार रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आठ मुकाबलों में पांच जीत दर्ज की और तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के चलते मुंबई की टीम 10 अंकों और +0.192 नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही। मुंबई इंडियंस की सफलता में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर और हेले मैथ्यूज का योगदान अहम रहा। वहीं, गेंदबाजी में इस्सी वोंग और अमेलिया केर की धारदार गेंदबाजी ने टीम को मुश्किल परिस्थितियों में जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में दिखाई ताकत फाइनल में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई की टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने गुजरात जायंट्स को 47 रनों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने संतुलित प्रदर्शन किया, जिससे टीम को एकतरफा जीत मिली। हेड टू हेड रिकॉर्ड: कौन है मजबूत दावेदार? अगर दिल्ली कैपिटल्स वीमेन और मुंबई इंडियंस वीमेन के अब तक के आमने-सामने के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल सात मुकाबले हुए हैं। इनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने आक्रामक बल्लेबाजी क्रम के दम पर कई बार मुंबई इंडियंस को दबाव में डाला है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम अपने मजबूत ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। दिल्ली और मुंबई के बीच अहम खिलाड़ी कौन होंगे? दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग- अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान के रूप में लैनिंग का प्रदर्शन टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। शेफाली वर्मा- अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर शेफाली दिल्ली की पारी को तेज शुरुआत देने में सक्षम हैं। जेमिमा रोड्रिग्स- मिडल ऑर्डर में स्थिरता देने वाली बल्लेबाज जेमिमा पर भी फैंस की निगाहें रहेंगी। मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर- कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत की अनुभवी नेतृत्व क्षमता टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकती है। नेट साइवर-ब्रंट- अपनी ऑलराउंड क्षमता के कारण साइवर-ब्रंट किसी भी समय मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं। हेले मैथ्यूज- बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली मैथ्यूज मुंबई के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकती हैं। इसे भी पढ़ें:-गिरिडीह में होली जुलूस पर पत्थरबाजी, हिंसक झड़प और आगजनी किसके पास है फाइनल जीतने का मौका? दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए फाइनल में कड़ी टक्कर होने की संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स का मजबूत टॉप ऑर्डर और मुंबई इंडियंस का बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन इस मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है। फैंस को उम्मीद है कि ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाला यह महामुकाबला महिला क्रिकेट के स्तर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेंगे, और दर्शकों को एक यादगार फाइनल देखने को मिलेगा। महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस, दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और अपने-अपने मजबूत पक्षों के साथ फाइनल जीतने का दमखम रखती हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस रोमांचक भिड़ंत में कौन सी टीम जीत का ताज अपने सिर सजाती है। Latest News in Hindi Today Hindi news WPL #WPL2025Final #DelhiCapitals #MumbaiIndians #WomenInCricket #MegLanning #HarmanpreetKaur #CricketFinal #WPLChampions #CricketFever #WomensCricket

आगे और पढ़ें
Champions Trophy 2025 Final between India and New Zealand

Champions Trophy 2025 Final में क्या 25 साल पुरानी अपनी हार का बदला लेगी टीम इंडिया?

9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास अनुभवी खिलाड़ियों की अपनी फ़ौज है। कहने की जरूरत नहीं है, दोनों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह कि भारतीय टीम लगातार तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगी। बता दें कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल विराट कोहली की कप्तानी में खेला था। लेकिन तब टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था। पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 180 रनों से मात दी थी। अब एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार बैठी है। यह तो ठीक, लेकिन गौर करने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि टीम इंडिया में चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो पिछले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी खेले थे।  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) में भी इनका खेलना लगभग है तय  बता दें कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेले थे। और गौर करने वाली बात यह कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) में भी इनका खेलना लगभग तय ही है। बड़ी बात यह कि रोहित मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया बिना एक भी मैच हारे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंची है। खैर, बात करें विराट कोहली के फॉर्म की तो वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दमदार प्रदर्शन किया था। वह भारतीय बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ बने हुए हैं। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने भी अभी तक मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि टीम के लिए मैच विनर भी बनकर उभरे हैं। अच्छी बात यह कि हार्दिक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ मिलकर बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:- India vs New Zealand match में मोहम्मद शमी पर रहेंगी सभी की निगाहें, रिकॉर्ड बहुत कुछ करते हैं बयां चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल मैच में टीम इंडिया को मिली थी करारी शिकस्त (Champions Trophy 2025 Final) भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल मैच हुआ था। तब न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत की तरफ से सौरव गांगुली ने शतकीय पारी खेलते हुए शानदार 117 रन बनाए थे। लेकिन न्यूजीलैंड के क्रिस केन्स ने 102 रन बनाकर गांगुली के शतक पर पानी फेर दिया। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) मुकाबले में 25 साल पुरानी अपनी हार का बदला लेगी? इसका जवाब तो 9 मार्च को होने वाले मैच के दौरान ही  पता लग सकेगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news Champions Trophy 2025 Final #ChampionsTrophy2025 #TeamIndia #INDvsPAK #CricketFinal #CricketRevenge #CT2025Final #IndiaWins #CricketFever #BCCI #RohitSharma

आगे और पढ़ें
Champions Trophy

Champions Trophy: डेविड मिलर के शतक के बावजूद साउथ अफ्रीका फाइनल से बाहर, क्या फाइनल में भारत के सामने टिक पाएगा न्यूजीलैंड?

लाहौर में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के इतिहास में 362 रन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। साउथ अफ्रीकी टीम के सारे दिग्गज बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। लेकिन बीच मिलर डटे रहे। इस दौरान चौके के साथ उन्होंने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 50वें ओवर में जैमीसन पर दो चौके और एक छक्के के बाद आखिरी गेंद पर दो रन के साथ 67 गेंद में शतक पूरा किया। इधर डेविड मिलर की सेंचुरी पूरी हुई तो उधर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया। बेशक उन्होंने शतकीय पारी खेली लेकिन उनकी इस पारी का विशेष लाभ नहीं हुआ। क्योंकि उनकी टीम फाइनल से बाहर हो चुकी थी। इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। 67 गेंद में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेलने वाले डेविड मिलर अपनी टीम को बुधवार रात न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत नहीं दिला पाए। गौर करने वाली बात यह कि जब मिलर ने हेलमेट उतारा तो उनकी आंखों में आंसू थे। चेहरे पर निराशा साफ़ झलक रही थी। इस हार का गम डेविड मिलर के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब साउथ अफ्रीका आईसीसी के टूर्नामेंट से बाहर हुआ है। साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच ने साउथ अफ्रीका को अपना पहला आईसीसी खिताब जीतने नहीं दिया था।  चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) टूर्नामेंट के इतिहास का है सर्वोच्च स्कोर  बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 362 रन का पहाड़ सा लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से रविंद्र ने  101 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रन तो विलियमसन ने 94 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 102 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच हुई 164 रन की साझेदारी की। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 49 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 362 रन बनाए। गौर करने वाली बात यह कि यह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। खैर, 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंटनर 43 रन पर तीन विकेट झटके तो ग्लेन फिलिप्स 27 रन पर दो विकेट चटकाए। इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड की धार-धार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 312 रन ही बना सका। साऊथ अफ्रीका के बाहर जाने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।  भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के सेमीफाइनल के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को दी थी पटखनी  बता दें कि भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के सेमीफाइनल के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। ऐसे में बड़ा सवाल क्या रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीत पाएगी? महत्वपूर्ण सवाल यह कि इस खिताबी मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? बात करें भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में हुए मुकाबलों की तो अब तक वनडे फॉर्मेट में दोनों के बीच 119 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 61 बार पटखनी दी है तो वहीं न्यूजीलैंड की ने टीम इंडिया को 50 बार हराया है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 7 मैच बेनतीजा रहे हैं। गौरतलब हो कि पिछले दिनों चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मैच में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से मात दी थी। खैर, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड की 2 भिड़ंत हो चुकी है। गौर करने वाली बात यह कि चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। इस तरह चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में दोनों टीमों का पलड़ा बराबर रहा है।  इसे भी पढ़ें:-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है रही बात चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारतीय टीम के प्रदर्शन की तो चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने  ग्रुप स्टेज मैच में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया तो वहीं सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस तरह अब तक भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। बात करें न्यूजीलैंड की तो न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान को पटखनी दी है। इसके अलावा सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम को सिर्फ भारत के खिलाफ ही हार का मुंह देखना पड़ा है। Latest News in Hindi Today Hindi news Champions Trophy #INDvsNZ #DavidMiller #SouthAfricaCricket #NZCricket #TeamIndia #CricketFinal #KohliVsWilliamson  #ChampionsTrophy  #ChampionsTrophy2025  #ChampionsTrophyFinal

आगे और पढ़ें
Champions Trophy final 2025

ICC Champions Trophy 2025: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के पहले सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। 4 मार्च को दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार खेल दिखाया और कंगारू टीम का इस टूर्नामेंट में सफर खत्म कर दिया। भारत को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 48.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत में विराट कोहली (84 रन) और श्रेयस अय्यर (45 रन) की पारियों ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही, भारतीय टीम की फील्डिंग भी बेहतरीन रही, जिसके चलते मुकाबले के बाद ‘बेस्ट फील्डर का मेडल’ भी दिया गया। बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो भी साझा किया, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया। श्रेयस अय्यर बने बेस्ट फील्डर, रवि शास्त्री ने दिया मेडल भारतीय टीम की फील्डिंग इस सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार रही। शुभमन गिल ने जहां ट्रेविस हेड का जबरदस्त रनिंग कैच पकड़ा, वहीं श्रेयस अय्यर की सटीक थ्रो ने एलेक्स कैरी को पवेलियन भेजा। श्रेयस अय्यर की जबरदस्त फील्डिंग के चलते उन्हें ‘बेस्ट फील्डर’ का मेडल दिया गया। यह खास सम्मान उन्हें भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिया। इस मौके पर रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, “जब मैदान पर दो बेहतरीन टीमें आमने-सामने होती हैं, तो असली कैरेक्टर सामने आता है। आज के मैच में वही देखने को मिला। पूरी टीम का प्रयास ही आपको जीत की ओर ले जाता है। अब फाइनल में भी इसी जज्बे के साथ खेलना होगा।” श्रेयस अय्यर ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। उनके बेहतरीन फील्डिंग प्रयासों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, जिससे टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की पारियों ने दिलाई जीत भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर खुद को बड़े मैचों का खिलाड़ी साबित किया। उन्होंने 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे टीम की जीत आसान हो गई। श्रेयस अय्यर ने भी 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा, कप्तान रोहित शर्मा (Caption Rohit Sharma) ने भी तेजी से रन बटोरते हुए पारी को आगे बढ़ाने में मदद की। गेंदबाजी में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने अहम विकेट चटकाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। फाइनल में भारत का सामना किससे होगा? भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन उसका मुकाबला किस टीम से होगा, इसका फैसला 5 मार्च को होगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जो लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेसी प्रवक्ता के इस बयान पर मचा सियासी घमासान, रोहित शर्मा को कहा मोटा तो बीजेपी ने की राहुल से तुलना क्या भारत दोबारा चैंपियन बन पाएगा? भारतीय क्रिकेट टीम पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) जीत चुकी है और इस बार भी उनकी नजरें खिताब पर टिकी होंगी। टीम की मौजूदा फॉर्म, मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप, धारदार गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग को देखते हुए भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, फाइनल में न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका में से किसी एक टीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। अगर भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल जैसी ही ऊर्जा और रणनीति के साथ खेलते हैं, तो एक और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना हकीकत में बदल सकता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी, श्रेयस अय्यर की बेहतरीन फील्डिंग और पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम 9 मार्च को दुबई में होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। अगर टीम इसी लय में खेलती रही, तो ट्रॉफी भारत की झोली में आना तय है। Latest News in Hindi Today Hindi news ICC Champions Trophy 2025 #ICCChampionsTrophy2025 #INDvsAUS #TeamIndia #CricketFinal #ChampionsTrophy #IndiaCricket #AUSvsIND #CricketNews #CricketLovers #BCCI

आगे और पढ़ें
Translate »